Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बिहार की ओर बढ़ रहा नेपाल का जलजला, रातभर चली गश्ती, लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश

Uk Fast Khabar October 12, 2026

नेपाल में भूस्खलन से आई बाढ़ के बाद गंडक का जलस्तर बढ़ा, बिहार का जल संसाधन विभाग सतर्कता बरत रहा है.

पटना: नेपाल में भूस्खलन के बाद अचानक आई बाढ़ ने बिहार में नदियों के जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ा दी है. बिहार के जल संसाधन विभाग ने नेपाल से मिली सूचना के आधार पर गंडक और बूढ़ी गंडक नदी के के जलस्तर में बढ़ाव का ट्रेंड देखा जा रहा है. आज सुबह 4 बजे से गंडक बैराज से बढ़ते हुए क्रम में पानी रिलीज करने का ट्रेंड दिखा लेकिन राहत की बात है कि 6 बजे इसमें गिरावट का ट्रेंड दिख रहा है.

बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा नेपाल का पानी

गंडक और बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर तथा जलप्रवाह में संभावित अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिये है. हालांकि, विभाग के आकलन के अनुसार फिलहाल बिहार में बड़े खतरे की आशंका नहीं है, फिर भी तैयारी में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश हैं. नेपाल के पानी को गंडक बैराज पहुंचने के पहले ही वाटर कैचमेंट एरिया को मैंटेन कर लिया गया है.

नेपाल में भूस्खलन से नदी का प्रवाह बाधित

नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुब्री क्षेत्र में भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडकी नदी का प्रवाह बाधित हुआ, जिसके बाद अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई. इस घटना में कई घरों और पुलों को नुकसान पहुंचने की खबर है. नदी के निचले प्रवाह वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

दिखने लगी गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी

जल संसाधन विभाग की ओर से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, नेपाल में भूस्खलन से आया मटमैला पानी देवघाट क्षेत्र से गुजर चुका है. यह स्थान वाल्मीकिनगर बैराज से लगभग 80 किलोमीटर ऊपर है. इस दौरान गंडक नदी के जलस्तर में करीब 27 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई. विभागीय आकलन में जलस्तर में 50 से 100 सेंटीमीटर तक अतिरिक्त वृद्धि की आशंका भी जताई गई है.

वाल्मीकिनगर बैराज पर बढ़ सकता है पानी का डिस्चार्ज

विभाग के आकलन के अनुसार, वाल्मीकिनगर बैराज पर पानी का डिस्चार्ज लगभग 50 हजार क्यूसेक से बढ़कर 75 हजार क्यूसेक तक पहुंच सकता है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि संभावित बढ़ोतरी से बिहार में बड़े प्रभाव की आशंका नहीं है. जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभी गंडक बराज में 6 बजे से गिरावट का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. हालाकि कोसी बैराज से पानी का बहाव बरकरार है.

जल संसाधन विभाग ने रातभर की तटबंध की निगरानी

केंद्रीय जल आयोग की ओर से भी नदी के निचले प्रवाह वाले इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. बिहार में गंडक नदी के दाएं एवं बाएं तटबंधों की अभियंताओं के टीम द्वारा लगातार नाइट पेट्रोलिंग कर सतत निगरानी की जा रही है. रातभर गश्ती टीम लोगों को सतर्क करती रही.

अधिकारियों को तटबंधों की निगरानी का निर्देश

जल संसाधन विभाग ने संबंधित अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालक अभियंताओं को नदी के जलस्तर, जलप्रवाह और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं. नेपाल से आने वाले पानी के वास्तविक प्रभाव का आकलन किया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर एहतियाती कदम उठाने की तैयारी भी रखी गई है.

Continue Reading

Previous: CJI सूर्यकांत ने SIR, वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार
Next: हैप्पी बर्थडे पा-दादाजी: ऐश्वर्या राय ने रात को ससुर अमिताभ बच्चन को किया विश, ‘बिग बी’ का पोती संग बॉन्ड देख फैंस खुश

Related Stories

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

November 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन
  • उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?
  • उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन
  • केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.