Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

केदारघाटी में सुरक्षा एवं पुनर्स्थापना कार्यों के लिए राहत पैकेज का एलान, सीएम धामी ने जारी किए 48.36 करोड़ रुपये

Uk Fast Khabar October 16, 2024

केदारघाटी में गत 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के कारण श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग, सड़क मार्ग एवं अन्य स्थानों पर हुई क्षति को दुरुस्त करने एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 48.36 करोड़ रुपए की धनराशि जारी हो गई है। इनमें लोक निर्माण विभाग की 29 एवं सिंचाई विभाग की 12 कार्ययोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। अतिवृष्टि के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मामले पर अपडेट ले रहे हैं एवं आयुक्त गढ़वाल व आपदा सचिव को भी मानिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग लगातार आपदा सुरक्षा एवं पुनर्स्थापना कार्य कर रहे हैं।

जिला स्तर से भेज गए थे 41 प्रस्ताव
केदारघाटी में 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के चलते केदरनाथ सड़क एवं पैदल मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। पैदल यात्रा मार्ग 29 स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि सड़क मार्ग को भी काफी नुकसान हुआ था। मंदाकिनी एवं सोन नदी के वेग से कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई थीं। जिला स्तर से विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कार्यों एवं पुनर्स्थापना कार्यों के लिए 41 प्रस्ताव भेजे गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग की 19.34 करोड़ लागत की 29, जबकि सिंचाई विभाग की 29.01 करोड़ लगत की 12 कार्ययोजनाओं को स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग के लिए 14.72 करोड़, जबकि सिंचाई विभाग के लिए 11.97 करोड़ रुपए सोमवार को दोनों विभागों ने अवमुक्त भी कर दिए।

केदारघाटी के दो मार्गों के सुधारीकरण को 8.39 करोड़ स्वीकृत
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत ऊखीमठ में गुप्तकाशी-जाखधार-त्यूड़ी मोटर मार्ग से देवर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 4.71 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अगस्त्यमुनि के अंदर गढ़ी से धर्तोलिया मोटर मार्ग के 4.5 किमी सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 3.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जल्द ही इन दोनों मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

खिलाडिय़ों के चयन व प्रशिक्षण पर हुआ मंथन
राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश में अगले वर्ष जनवरी में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस कड़ी में सोमवार को विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने राज्य ओलिंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में खिलाडिय़ों के चयन और इनके प्रशिक्षण के संबंध में चर्चा की गई। तैयारियों को वृहद रूप देने के लिए मंगलवार को सभी खेल संघों के साथ बैठक की जाएगी। सोमवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में स्थापित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में विशेष प्रमुख सचिव ने राज्य ओलिंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में खेलों के आयोजन, खिलाडिय़ों के चयन के लिए ट्रायल, चयनित खिलाडिय़ों को समय से प्रशिक्षण देने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि सभी खेल संघों के साथ बैठक कर सभी विषयों पर बिंदुवार चर्चा की जाएगी, जिससे राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों का चयन किया जा सके।

Continue Reading

Previous: सौर ऊर्जा से जगमगाएगा उत्तराखंड, विश्वविद्यालय निभाएंगे अहम भूमिका
Next: थूक जिहाद पर अंकुश लगाने को धामी सरकार ला सकती है अध्यादेश, DGP ने सभी जिलों को जारी किए कड़ी कार्रवाई के आदेश

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.