Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा उत्तराखंड, विश्वविद्यालय निभाएंगे अहम भूमिका

Uk Fast Khabar October 15, 2024

सौर ऊर्जा आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को विद्युत संकट से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और पीएम सूर्यघर बिजली योजना के अंतर्गत प्रदेश में कुल 300 मेगावाट क्षमता से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। इस लक्ष्य को पाने में अब विश्वविद्यालय भी बड़ा योगदान देंगे। बड़े परिसर वाले विश्वविद्यालयों के भवनों में सोलर रूफटाप स्थापित किए जाएंगे। सरकारी विश्वविद्यालयों में संयंत्रों की स्थापना के प्रस्ताव को शासन स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। हरित ऊर्जा के रूप में सौर ऊर्जा को प्रदेश सरकार प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री साैर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में 250 मेगावाट के सौर संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।अभी तक 9.4 मेगावाट क्षमता के 51 संयंत्र लगे हैं, जबकि 174 मेगावाट क्षमता के संयंत्रों के लिए 971 आवंटन पत्र जारी किए गए हैं। इसके साथ ही पीएम सूर्यघर बिजली योजना भी संचालित हो रही है। इसके अंतर्गत 31.5 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इस योजना में सरकारी कार्यालय भवनों में ग्रिड कनेक्टेड सौर संयंत्रों को लगाया जा रहा है।

सरकारी भवनों में लगेंगे 60 मेगावाट के सौर संयंत्र
प्रदेश सरकार वर्ष 2026 तक सरकारी कार्यालय भवनों के माध्यम से 60 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना करेगी। इस क्रम में अभी तक 305 सरकारी भवनों में नौ मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। चालू वित्तीय वर्ष में ही 1695 भवनों में 24.5 मेगावाट क्षमता की स्थापना प्रस्तावित है। सौर संयंत्रों की स्थापना से अतिरिक्त बिजली प्रदेश को प्राप्त हो रही है। इससे विद्युत संकट से निपटने में भी राहत मिल रही है, साथ में सरकारी भवनों के विद्युत बिल में कमी आने से सरकार पर आर्थिक भार कम होगा।

विश्वविद्यालय के लिए तैयार होगा प्रस्ताव
इस योजना को विस्तार देने के लिए अब विश्वविद्यालयों को भी इस योजना का हिस्सा बनाया जा रहा है। विशेष रूप से बड़े परिसर वाले सरकारी विश्वविद्यालयों पंतनगर, कुमाऊं, दून के भवनों में सोलर रूफटाप स्थापित करने की योजना है, ताकि बड़े सौर संयंत्रों की स्थापना के साथ ही अधिक सौर उत्पादित बिजली मिल सके। इसे देखते हुए इस संबंध में वैकल्पिक ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

एनटीपीसी का भी ले रहे हैं सहयोग
वैकल्पिक ऊर्जा अपर सचिव रंजना राजगुरु ने कहा कि सरकारी विश्वविद्यालयों में सोलर रूफटाप लगाए जाएंगे। इस कार्य में नेशनल थर्मल पावर कारपारेशन (NTPC) का सहयोग भी लिया जाएगा। विश्वविद्यालयों की सूची प्राप्त की जा चुकी है। सरकार अपने संसाधनों से विश्वविद्यालयों में सोलर रूफटाप स्थापित करेगी। निजी विश्वविद्यालयों को भी उनके अपने संसाधनों से सोलर रूफटाप स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन संयंत्रों की स्थापना के संबंध में आवश्यक जानकारी उन्हें उपलब कराई गई है।

Continue Reading

Previous: अब तेजी से आकार लेंगे होम स्टे समेत टूरिज्म से जुड़े उद्योग, सरकार ने शुरू की नई योजना
Next: केदारघाटी में सुरक्षा एवं पुनर्स्थापना कार्यों के लिए राहत पैकेज का एलान, सीएम धामी ने जारी किए 48.36 करोड़ रुपये

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.