Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बागेश्वर में झमाझम बारिश और हिमालयी गांवों में ओलावृष्टि, कैसा है उत्तराखंड का मौसम देखिए ताजा हाल

Uk Fast Khabar November 5, 2024

Weather Update: दून में सुबह-शाम को हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन दिनभर चटख धूप खिलने के कारण दिन में हल्की गर्माहट बनी हुई है। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है। अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने दोपहर बाद करवट बदल ली। ठंडी हवा संग बादलों की आवाजाही रही। अधिकतम तापमान 24.5 व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम बदलने से गर्म कपड़ों में कैद हुए लोग
मौसम में परिवर्तन के कारण लोगों को गरम कपड़े पहनने के लिए विवश होना पड़ा। पहाड़ में नवंबर प्रथम सप्ताह से मौसम में परिवर्तन आने लगा है। सुबह जहां जिला मुख्यालय के आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। वहीं ठंडी हवा भी चलती रही। मौसम परिवर्तन के कारण ठंड से बचने के लिए लोगों को स्वेटर व जैकेट वगैरह का सहारा लेना पड़ा। इधर मौसम में उतार- चढ़ाव के कारण सर्दी- जुकाम व सांस रोग के साथ ही जोड़ों के दर्द आदि बीमारियां बढ़ रही है। मौसम के रुख को देखते हुए कम ही संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार पहुंचे। इससे अन्य दिनों की तुलना में बाजार में रौनक कम ही रही। विगत दिवस अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बागेश्वर में झमाझम बारिश
बागेश्व में सोमवार अपराह्न मौसम ने करवट बदली है। कपकोट तथा दुगनाकुरी में झमाझम वर्षा हुई। ओलावृष्टि के साथ ही पिंडारी ग्लेशियर जीरो प्वाइंट में मौसम का पहला हल्का हिमपात हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना प्रबल है। सुबह कोहरा छाया रहा। 10 बजे बाद हल्की धूप निकली। अपराह्न बाद बाछल छा गए। कपकोट के उच्च हिमालयी गांवों में वर्षा तथा ओलावृष्टि हुई। दुगनाकुरी तहसील के कई गांवों में वर्षा होने से ठंड बढ़ गई है।

जीरो प्वाइंट पर बर्फ की फुहारें गिरीं
खाती निवासी यामू सिंह ने बताया कि पिंडारी जीरो प्वाइंट में हल्की बर्फ की फुहारें गिरी हैं। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया है। इधर, जिले के अन्य भागों में धूप, छांव का खेल चला। दिन में हल्की उमस रही। शाम को ठंडक शुरू हो गई है। उधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

Continue Reading

Previous: हादसे में 36 की मौत, एआरटीओ प्रवर्तन निलंबित; सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश
Next: उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में बड़ा खतरा, ग्लेशियर झीलों का आकार 40 फीसदी तक बढ़ा, फटने पर मच सकती तबाही

Related Stories

Rudrapur: कंपनी में नो एंट्री… ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मोर्चरी में हंगामा

Rudrapur: कंपनी में नो एंट्री… ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मोर्चरी में हंगामा

April 14, 2026
गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: अंकित की गर्लफ्रेंड से दून पुलिस ने झारखंड जाकर की पूछताछ, कई अहम सुराग मिले

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: अंकित की गर्लफ्रेंड से दून पुलिस ने झारखंड जाकर की पूछताछ, कई अहम सुराग मिले

April 14, 2026
Dehradun-Delhi Expressway: सफर होगा सुहाना, पर वाहन धीरे ही चलाना; इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Dehradun-Delhi Expressway: सफर होगा सुहाना, पर वाहन धीरे ही चलाना; इन बातों का जरूर रखें ध्यान

April 14, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Rudrapur: कंपनी में नो एंट्री… ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मोर्चरी में हंगामा

Rudrapur: कंपनी में नो एंट्री… ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मोर्चरी में हंगामा

April 14, 2026
गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: अंकित की गर्लफ्रेंड से दून पुलिस ने झारखंड जाकर की पूछताछ, कई अहम सुराग मिले

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: अंकित की गर्लफ्रेंड से दून पुलिस ने झारखंड जाकर की पूछताछ, कई अहम सुराग मिले

April 14, 2026
Dehradun-Delhi Expressway: सफर होगा सुहाना, पर वाहन धीरे ही चलाना; इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Dehradun-Delhi Expressway: सफर होगा सुहाना, पर वाहन धीरे ही चलाना; इन बातों का जरूर रखें ध्यान

April 14, 2026
पीएम के दून दौरे की अभेद्य सुरक्षा: 550 महिला समेत 3000 पुलिसकर्मी मुस्तैद, 12 किमी रोड शो के लिए 13 जोन बने

पीएम के दून दौरे की अभेद्य सुरक्षा: 550 महिला समेत 3000 पुलिसकर्मी मुस्तैद, 12 किमी रोड शो के लिए 13 जोन बने

April 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Rudrapur: कंपनी में नो एंट्री… ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मोर्चरी में हंगामा
  • गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: अंकित की गर्लफ्रेंड से दून पुलिस ने झारखंड जाकर की पूछताछ, कई अहम सुराग मिले
  • Dehradun-Delhi Expressway: सफर होगा सुहाना, पर वाहन धीरे ही चलाना; इन बातों का जरूर रखें ध्यान
  • पीएम के दून दौरे की अभेद्य सुरक्षा: 550 महिला समेत 3000 पुलिसकर्मी मुस्तैद, 12 किमी रोड शो के लिए 13 जोन बने
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.