Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मिशन 2027 से पहले बीजेपी ने बढ़ाई सियासी रफ्तार, कांग्रेस अंदरूनी उलझनों में उलझी

Uk Fast Khabar October 10, 2026

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जहां बीजेपी के एक्टिव दिख रहा है तो वहीं कांग्रेस अंदरूनी कलहों में उलझी हुई. रिपोर्ट- किरणकांत शर्मा

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मिया तेज होने लगी हैं. चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन राजनीतिक दलों की गतिविधियां बता रही हैं कि पर्दे के पीछे तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है. बीजेपी ने चुनावी रणनीति को धार देने के लिए संगठनात्मक सक्रियता बढ़ा दी है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी अंदरूनी कलह में ज्यादा उलझी हुई नजर आ रही है.

केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन के बीच बेहतर तालमेल: चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने न सिर्फ उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बदला, बल्कि उनके साथ दो सह-प्रभारी भी बनाए. ताकि आगामी चुनाव के लिए बीजेपी बेहतर ढंग से रणनीति बना सके. यहीं कारण है कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राम माधव 6 दिनों में उत्तराखंड के पांच अलग-अलग दौरे कर चुके हैं. अपने इन दौरों के दौरान राम माधव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं तक बैठक की, जो साफ बताता है कि बीजेपी चुनाव को लेकर अब एक्टिव मोड में है.

बीजेपी की रणनीति: बीजेपी की चुनावी रणनीति की बात की जाए तो संगठन की प्रत्येक इकाई को सक्रिय करने के साथ-साथ ही बूथ को पहले से ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और उसकी आधार पर जनता से समर्थन मांगना बीजेपी की चुनावी रणनीति का बड़ा हिस्सा है.

बीजेपी की चुनावी रणनीति पर उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत का कहना है कि

बीजेपी के सामने इस बार सत्ता में रहते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती भी होगी. इसके साथ ही रोजगार, पलायन, भर्ती प्रक्रियाएं, महंगाई, स्वास्थ्य सुविधाएं और पहाड़ी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा. ऐसे में पार्टी को संगठन की सक्रियता के साथ अपने कामकाज का पक्ष भी जनता के सामने रखना होगा.
-जय सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार-

वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत का ये भी मानना है कि उत्तराखंड में पहाड़ और मैदान की राजनीतिक परिस्थितियां अलग-अलग हैं. इसलिए सभी क्षेत्रों में एक जैसी रणनीति कारगर हो यह जरूरी नहीं हैं.

बीजेपी के लिए क्षेत्रवार मुद्दों को समझना, स्थानीय नेताओं के बीच समन्वय बनाए रखना और कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना भी चुनावी तैयारी का अहम हिस्सा होता.
-जय सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार-

मुकाबले से पहले घर संभालने की जरूरत: एक तरफ जहां बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती फिलहाल पार्टी की एकजुटता को बरकरार रखना है. हाल ही में जिस तरह के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की धन्यवाद यात्रा और उनके बयानों पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने अपनी नाराजगी दिखाई है, उससे इन कयासों को और बल मिला है. इस मामले में हरीश रावत को दिल्ली भी तलब किया गया था. आज 9 अक्टूबर को दिल्ली में हरीश रावत ने कुमारी सैलजा से मुलाकात भी की है. इससे कांग्रेस में फिर से अंदरुनी कलह के नैरेटिव बना है.

वरिष्ठ नेताओं के बीच तालमेल कैसे बनेगा: कांग्रेस की इस अंदरूनी कलह पर वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी तैयारी केवल सरकार को घेरने वाले मुद्दों तक सीमित नहीं रह सकती. पार्टी को यह भी तय करना होगा कि चुनावी अभियान की कमान किसके हाथ में होगी. वरिष्ठ नेताओं के बीच तालमेल कैसे बनेगा और संगठन की रणनीति को जिलों से लेकर बूथ स्तर तक कैसे पहुंचाया जाएगा. कांग्रेस के पास सरकार को घेरने के लिए रोजगार, महंगाई, पलायन और भर्ती जैसे मुद्दे हैं, लेकिन इन मुद्दों को चुनावी लाभ में बदलने के लिए लगातार जनसंपर्क और मजबूत संगठन की जरूरत होगी.

कांग्रेस की चुनौती यह है कि राजनीतिक संदेश स्पष्ट रहे और नेतृत्व से जुड़े मतभेद चुनावी एजेंडे पर हावी न हों. कांग्रेस की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है. उनका राजनीतिक अनुभव पार्टी के लिए ताकत बन सकता है, लेकिन चुनाव से पहले उनकी गतिविधियों और संगठन की रणनीति के बीच तालमेल भी उतना ही जरूरी है. प्रदेश कांग्रेस में अलग-अलग नेताओं की राजनीतिक सक्रियता को एक साझा अभियान में बदलना पार्टी नेतृत्व के लिए बड़ी परीक्षा होगी. यही करण है कि हरीश रावत को दिल्ली इसलिए बुलाया गया, क्योंकि वो अकेले ही जनता के बीच पहुंच रहे थे, जबकि सभी को साथ रहकर ही चुनाव लड़ना हैं.
-जय सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार-

दोनों संगठनों की तैयारी में क्या है अंतर: बीजेपी और कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की तुलना करें तो दोनों के सामने अलग-अलग तरह की चुनौतियां हैं. बीजेपी सत्ता में है, तो उसका फोकस अपने काम को सरकार के बीच ले जाना है. साथ ही विपक्ष के उस नैरेटिव को तोड़ना भी है, जिसे कांग्रेस, सत्ता के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है.

वहीं कांग्रेस की रणनीति सरकार के उन वादों पर हमला करने की है, जो उन्होंने चुनाव से पहले जनता से किए थे, लेकिन अभी तक पूरे नहीं हुए. सात ही कांग्रेस उन मुद्दों को भी भुनाने का पूरा प्रयास करेंगी, जिनमें बीजेपी को बैकफुट पर आना पड़ा था. इसके अलावा कांग्रेस की चुनौती पार्टी को एकजुट रखना है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते है की

कांग्रेस और बीजेपी के चुनाव अभियान की आपसा में तुलना करना बेमानी है. क्योंकि बीजेपी तो पहले दिन से ही चुनाव प्रचार में रहती है. हम जनता के बीच रहते है. इसीलिए हमे अलग से कोई तैयारी नहीं करना पड़ती है. हमारे प्रदेश प्रभारी से लेकर सह प्रभारी तक ग्राउंड होम वर्क के साथ तैयार रहते हैं.
-महेंद्र भट्ट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड-

बीजेपी का रोजाना कुछ ना कुछ करना इस बात को संकेत है कि जानता के लिए उन्होंने पांच साल कुछ नहीं किया. अब चुनाव है तो बड़े दिखावे और जुमलों की प्लानिंग हो रही है. कांग्रेस जानता के मुद्दे के लिए ही दिल्ली से लेकर देहरादून तक सड़कों पर हैं. इस बार के चुनाव में मालूम होगा कि बीजेपी की बाहर-बाहर की तैयारी अधिक है या हमारे जानता से जुड़े मुद्दे. राज्य में एक तरह से चारों तरफ़ अराजकता फैली है, वो सभी की नजरों के सामने है.
संजय पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस-

वहीं उत्तराखंड की राजनीति को गहराई से समझने वाले वरिष्ठ पत्रकार किरण कुमार शर्मा का कहना है कि

चुनावी तैयारियों का आकलन केवल नेताओं के दौरों या बैठकों की संख्या से नहीं किया जा सकता है. बड़ी बात यह है कि इन बैठकों और दौरों का असर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच कितना दिखाई देता है? बीजेपी नेताओं के दौरों से पार्टी को क्षेत्रीय परिस्थितियों और संगठन की कमजोरियों को समझने में मदद मिल सकती है.
-किरण कुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार-

वरिष्ठ पत्रकार किरण कुमार शर्मा का मानना है कि कांग्रेस के लिए अपने नेताओं के बीच समन्वय स्थापित करना और स्थानीय मुद्दों पर निरंतर अभियान चलाना महत्वपूर्ण होगा.

जनता से जुड़े विषय चुनावी चर्चा को प्रभावित कर सकते हैं. दोनों दलों को इन मुद्दों पर साफ दृष्टिकोण के साथ जनता के बीच जाना होगा. हालांकि किसी भी दल की जीत या हार का निष्कर्ष अभी निकालना जल्दबाजी होगी. क्योंकि उम्मीदवारों का चयन स्थानीय, समीकरण और चुनाव के समय जनता का रुख भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
-किरण कुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार-

वरिष्ठ पत्रकार किरण कुमार शर्मा के अनुसार उत्तराखंड के वोटर पढ़े लिखे है. बहुत हद तक दिल्ली के हालात पर ही राज्य की जनता वोट करती रही है. इसलिए हमने देखा है कि कई बार बड़ी तैयारी भी नेताओ को जीता नहीं पाई. यहीं कारण है कि कई बार जनता ने अपना मत चौंकने वाला दिया है. अभी के हालात में बीजेपी स्वाभाविक तैयारी में आगे है.

Continue Reading

Previous: कालसी: दरांती से काटकर 22 साल की पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- किसी और को मार रहा था, गलती से…
Next: धराली में धरती में समाए शिव धाम को खोजने की जद्दोजहद शुरू, जानिए पौराणिक इतिहास

Related Stories

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

November 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल
  • उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण
  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ
  • हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.