Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जंगल की आग नियंत्रित नहीं हुई तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार, वन मंत्री ने दिए निर्देश

Uk Fast Khabar December 25, 2024

वन क्षेत्रों में लगने वाली आग पर नियंत्रण के लिए सरकार ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मंगलवार को सचिवालय में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि यदि किसी वन क्षेत्र में आग लगने पर यह नियंत्रित नहीं हुई तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित डीएफओ जिम्मेदार होंगे। उन्होंने राज्य में वनों में आग की घटनाओं के न्यूनीकरण के दृष्टिगत केंद्र सरकार को भेजे गए 400 करोड़ रुपये की लागत के प्रस्ताव का फॉलोअप करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसके तहत अग्नि नियंत्रण के लिए उपकरणों की खरीद समेत अन्य कदम उठाए जाएंगे।

अन्य राज्यों की अपेक्षा आग की घटनाएं कम
वन मंत्री उनियाल ने कहा कि पिछले वर्षों में राज्य के जंगलों में अन्य राज्यों की अपेक्षा आग की घटनाएं कम हुई हैं, लेकिन यह बड़ी चुनौती सामने है। उन्होंने निर्देश दिए कि अग्नि नियंत्रण के दृष्टिगत मुख्य वन संरक्षक व वन संरक्षक लगातार डीएफओ की मानीटरिंग करेंगे। उन्होंने अग्नि नियंत्रण के लिए समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम वन प्रबंधन समितियों को सक्रिय करने और प्रोत्साहन राशि शीघ्र भेजने को कहा। साथ ही वन क्षेत्रों में खाल-चाल, वर्षा जल संग्रहण के कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।

लोनिवि को बनाएं कार्यदायी संस्था
राज्य सेक्टर से विभाग के अंतर्गत होने वाले कार्यों की जानकारी भी वन मंत्री ने ली। उन्होंने निर्देश दिए कि एक करोड़ तक के कार्यों के लिए लोनिवि को कार्यदायी संस्था बनाया जाए। उन्होंने वन क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न कार्यों को तत्काल पूरा कराने को भी कहा। साथ ही चेताया कि यदि किसी कार्य का पैसा सरेंडर हुआ तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरकाशी में खुलेगा लीसा डिपो
वन मंत्री ने लीसा नीति के संबंध में भी अधिकारियों के साथ विमर्श किया। बात सामने आई कि उत्तरकाशी क्षेत्र के चीड़ वनों से लीसा निकालकर ऋषिकेश डिपो लाया जाता है। फिर खरीदार वहां से इसे ले जाते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि उत्तरकाशी में ही लीसा डिपो जल्द खोला जाए।

निजी क्षेत्र के लिए खुलेंगे द्वार
राज्य में चीड़ वनों से निकलने वाले लीसा से विभाग को लगभग 70 करोड़ रुपये की आमदनी होती है, जबकि इसमें खर्च 60 करोड़ रुपये का आता है। इसे देखते हुए वन मंत्री ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत लीसा विदोहन का कार्य निजी क्षेत्र को दिया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए गढ़वाल व कुमाऊं में एक-एक प्रभाग चयनित करने के लिए निर्देशित किया।

बजट का शत-प्रतिशत सदुपयोग न होने पर होगी कार्रवाई
वन मंत्री ने कैंपा (कंपनेसेटरी अफारेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथारिटी) की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि कैंपा से स्वीकृत बजट का शत-प्रतिशत सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। इसमें कोताही पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने क्षतिपूरक वनीकरण के लक्ष्यों की पूर्ति पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी लिए गए निर्णय
जिला स्तरीय वनाग्नि प्रबंधन प्लान-2025 जल्द अनुमोदित कराकर 10 जनवरी तक भेजे जाएंगे वन मुख्यालय।
एफएसआई से प्राप्त फायर अलर्ट का सत्यापन कराकर भेजी जाएगी फीडबैक रिपोर्ट।
फायर अलर्ट से जुड़ेंगे पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम वनाग्नि प्रबंधन समितियां, आपदा मित्र, वन पंचायत सरपंच।
अग्नि नियंत्रित करने में सक्रिय योगदान देने वाले समुदायों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि और ग्राम वनाग्नि प्रबंधन समितियां, वन पंचायतें और महिला व युवक मंगल दल होंगे पुरस्कृत।
पिरुल एकत्रीकरण कर इससे विभिन्न उत्पाद तैयार करने के लिए स्थापित की जाएंगी इकाइयां।

Continue Reading

Previous: ‘बाबासाहेब के नाम पर पाखंड…’, CM धामी ने कहा- कांग्रेस की सोच आंबेडकर विरोधी रही है, अब दिखावा क्यों?
Next: नए वर्ष से अस्तित्व में आएगी मेडिकल कॉलेजों की एसओपी, मरीजों के लिए होगी राहत

Related Stories

उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

June 17, 2026
देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

June 17, 2026
देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह

देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह

June 17, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

June 17, 2026
उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

June 17, 2026
देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

June 17, 2026
देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह

देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह

June 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन
  • उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम
  • देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक
  • देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.