Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम; मुखवा में चपकन पहनकर पूजा कर सकते हैं PM

Uk Fast Khabar March 4, 2025

छह मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। पुलिस मुख्यालय से कुछ अधिकारियों को उत्तरकाशी भेजा गया है, वहीं जनपद में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री विशेष विमान से जौलीग्रांट पहुंचेंगे, इसके बाद उत्तरकाशी जाएंगे। जौलीग्रांट व आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमांडेंट पीएसी प्रीति प्रियदर्शनी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मंगलवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफ्रिंग की। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपने प्रभारी अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे। ड्यूटी स्थल व उसके आसपास के स्थानों को भली-भांति चेक करेंगे। ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने साथ पहचान पत्र तथा ड्यूटी कार्ड अवश्य रखें। इसके अतिरिक्त ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें और ना ही बिना बताए ड्यूटी प्वाइंट को छोड़कर जाएं। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जौलीग्रांट व उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए चेकिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही आसपास स्थित ऊंचे भवनों, पानी की टंकियों व अन्य स्थानों की बम निरोधक दस्ता व स्वान टीम से चेकिंग कराते हुए उन स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जाए। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धर्मशालाओं, होटलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर बाहरी एंव संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री मुखवा में चपकन पहनकर कर सकते हैं पूजा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को मुखवा में पारंपरिक परिधान चपकन पहनकर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। गंगोत्री मंदिर समिति ने यह परिधान प्रधानमंत्री को भेंट करने का निर्णय लिया है। मंदिर के तीर्थपुरोहित भी इसी परिधान को पहनकर पूजा करते हैं। पूर्व में प्रधानमंत्री के मुखवा प्रवास के दौरान जाड़-किन्नौरी समुदाय की ओर से तैयार किए जाने वाले पट्टू के कोट-पजामा व पहाड़ी टोपी पहनने की बात सामने आई थी।

Continue Reading

Previous: समान नागरिक संहिता व भू-कानून को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, बैठक में लिया गया फैसला
Next: Uttarakhand Panchayat Chunav से पहले CM Dhami का मास्‍टर स्‍ट्रोक, कर्मचारियों की निकल पड़ी; विपक्ष चारों खाने चित

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.