Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

धामी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं फिर तेज, दिल्ली पहुंचे CM; कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह

Uk Fast Khabar March 7, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुवार दोपहर उत्तरकाशी दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कुछ देर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की कसरत से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मंत्रिमंडल में रिक्त चार स्थानों को भरने के अलावा कुछ मंत्रियों को बदला भी जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हाल में कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द संभावित है। उत्तराखंड में राजनीतिक घटनाक्रम पिछले महीने संपन्न विधानसभा के बजट सत्र के बाद तेजी से घूमा है। यद्यपि, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं काफी समय से चलती रही हैं। इसका कारण भी है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल का आकार अधिकतम 12 सदस्यीय हो सकता है। वर्ष 2022 में जब पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला, उस समय तीन मंत्री पद रिक्त रखे गए। बाद में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से एक स्थान और खाली हो गया। यानी, वर्तमान में मुख्यमंत्री के अलावा कुल सात मंत्री हैं। कई बार चर्चाओं के बावजूद अलग-अलग कारणों से मंत्रिमंडल विस्तार टलता आ रहा है। इस बीच हालिया बजट सत्र में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का नाम एक विवाद से जुड़ा तो राजनीतिक माहौल गर्मा गया। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कुछ मंत्रियों के बदले जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। कहा जा रहा है कि दो से लेकर चार मंत्री तक बदले जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इस स्थिति में छह से लेकर आठ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में अवसर मिल सकता है। भाजपा से जुड़े सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि सभी रिक्त पद भरने के बजाय मुख्यमंत्री कम से कम दो स्थान अब भी खाली छोड़ सकते हैं। इसके अलावा यह तय माना जा रहा है कि कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं।
अगर यह राजनीतिक घटनाक्रम आकार लेता है तो उन जिलों में से कुछ को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिल सकता है, जो फिलहाल इस दृष्टिकोण से वंचित हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं चंपावत से विधायक हैं, जबकि पौड़ी गढ़वाल जिले से दो मंत्री सतपाल महाराज व डा धन सिंह रावत धामी की टीम का हिस्सा हैं। देहरादून जिले से भी दो मंत्री हैं प्रेम चंद अग्रवाल और गणेश जोशी, जबकि टिहरी से सुबोध उनियाल, अल्मोड़ा जिले से रेखा आर्या व ऊधम सिंह नगर जिले से सौरभ बहुगुणा मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।
इसका मतलब हुआ कि हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले से कोई मंत्री नहीं हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री उत्तरकाशी जिले के दौरे पर आए थे।
दोपहर में उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए विदा करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली रवाना हो गए। यद्यपि, मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का कारण कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भेंट को बताया गया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से विमर्श इसका असली उद्देश्य है।

Continue Reading

Previous: PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री फिर साबित हुए सबसे बडे़ ब्रांड एंबेसडर, पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें
Next: महिला ड्राइवर हो रही हैं तैयार, एक सप्ताह कराएंगी मुफ्त सफर, पहली सवारी बनेंगी कैबिनेट मंत्री

Related Stories

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

June 13, 2026
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

June 13, 2026
लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

June 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक

24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक

June 13, 2026
उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

June 13, 2026
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

June 13, 2026
लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

June 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • 24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक
  • उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क
  • नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड
  • लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.