Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में भारी बारिश और तूफान से दो की मौत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Uk Fast Khabar April 11, 2025

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। गुरुवार को कुमाऊं में आकाशीय बिजली गिरने और बोल्डर की चपेट में आकर दो व्यक्तियों की मौत हो गई। गढ़वाल में नदी-गदेरे उफान पर आने से आसपास के क्षेत्रों में लोग घर छोड़ सुरक्षित इलाकों का रुख कर रहे हैं। जगह-जगह भूस्खलन से आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। साथ ही ओलावृष्टि व अंधड़ से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेशभर में भारी बारिश, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने के साथ अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की है।
उत्तराखंड में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ से जनजीवन प्रभावित है। कुमाऊं में सुबह खेत पर गए नानकमत्ता के कोंदाखेड़ा निवासी अर्जुन सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह दोपहर में वहीं मृत मिले। स्वजन के मुताबिक बिजली गिरने से उनकी मौत हुई। वहीं, द्वाराहाट ब्लाक के घुने क्षेत्र में वर्षा के बाद पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इसमें लोडर मशीन के चालक झारकुड़ी गांव थाना नूह (हरियाणा) निवासी करतार सिंह पुत्र राम सिंह बोल्डर की चपेट में आ गए और दबकर उनकी मौत हो गई।
इधर, नैनीताल के समीपवर्ती घटगढ़, खमारी व जलालगांव में अंधड़ से दो आवासीय मकानों व चार गोशालाओं की टिन की छतें उड़ गईं। क्षेत्र में कई जगह मलबे और क्षतिग्रस्त पेड़ों की चपेट में आने से मवेशी भी मारे गए। ओलावृष्टि से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में फल व सब्जी समेत रबी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। गढ़वाल में रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के विभिन्न हिस्सों में लगातार दूसरे दिन वर्षा-ओलावृष्टि से नुकसान हुआ। भारी वर्षा से केदारघाटी में गदेरे उफान पर आ गए। भीरी में सड़क किनारे खड़ी एक कार गदेरे के तेज बहाव में बह गई। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई मौजूद नहीं था। जबकि, गौरीकुंड हाईवे मलबा आने से अवरुद्ध हो गया।

Continue Reading

Previous: बोले सीएम धामी-हम प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड कमी लाए, देश के लिए आदर्श बन रहे
Next: पानी की किल्लत सताए तो ये नंबर मिलाएं, सीएम के निर्देश के बाद जिलावार बनाएं गए कंट्रोल रूम

Related Stories

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

February 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान
  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.