Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में भारी बारिश का CM धामी ने लिया जायजा, बोले-राहत और बचाव कार्यों में न हो किसी प्रकार की ढिलाई

Uk Fast Khabar September 17, 2025

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अन्य स्थानों पर अतिवृष्टि के चलते आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार नजर रखे हुए हैं। मंगलवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद देर रात उन्होंने देहरादून के आइटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में हुई बैठक में स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत-बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों की समस्याओं का समाधान करें।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। साथ ही आपदा प्रभावित जिलों में हुए नुकसान का ब्योरा लिया और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से जो लोग प्रभावित हुए हैं, उन्हें तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। जो लोग लापता हुए हैं, उनकी खोजबीन युद्धस्तर पर करने के साथ ही फंसे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मौसम विभाग की ओर से जारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए अगले तीन दिन सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। साथ ही राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति पर नजर रखने और जिलों व विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर राहत-बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा। उन्होंने मौसम पूर्वानुमान को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया।

अलर्ट मोड में है शासन-प्रशासन
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं और किसी भी आपात स्थिति निबटने के लिए तैयार है। उन्होंने एसडीआरएफ और ऊर्जा निगम की कार्यशैली को भी सराहा। उन्होंने जिला प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग रहे सचेत
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष हिदायत देते हुए कहा कि आपदा के बाद फैलने वाली संभावित बीमारियों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लिहाजा, विभाग इसके अनुरूप कदम उठाना सुनिश्चित करे।

नदियों का कराएं सर्वे
प्रदेश में नदियों का सर्वे कराने पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे में यह देखा जाना चाहिए कि नदियों का तल कितना ऊपर बढ़ गया है। यह पहले कितना था और वर्तमान में कितना है, इसकी अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने नदियों और नालों की ड्रेजिंग व चैनलाइजेशन का कार्य अविलंब प्रारंभ कराने को भी कहा।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने शुरू किया स्वच्छ उत्सव, उठाया झाड़ू और साफ करने लगे सड़क
Next: पीएम मोदी और अमित शाह ने CM धामी से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Related Stories

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना

April 24, 2026
उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

April 24, 2026
दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

April 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

8वां वेतन आयोग: न्यूनतम सैलरी 72000 रुपये, सालाना वेतन वृद्धि 6%, BPMS का सुझाव

8वां वेतन आयोग: न्यूनतम सैलरी 72000 रुपये, सालाना वेतन वृद्धि 6%, BPMS का सुझाव

April 24, 2026
महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना

April 24, 2026
उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

April 24, 2026
दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

April 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 8वां वेतन आयोग: न्यूनतम सैलरी 72000 रुपये, सालाना वेतन वृद्धि 6%, BPMS का सुझाव
  • महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना
  • उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला
  • दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.