
यूपी में लड़की हूं लड़ सकती हूं व नारा देकर कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव आज पहली बार उत्तराखंड में जनसभा करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने खड़े कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी के समर्थन में जनसभा करने के बाद हल्द्वानी और गढ़वाल के श्रीनगर में उनका कार्यक्रम तय है। तीन फरवरी को प्रियंका ने दून में कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र लांच किया था। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल सभा से लोगों को संबोधित किया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के मुताबिक उत्तराखंड में किसी चुनावी जनसभा को वह पहली बार संबोधित करेंगी।
दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हल्द्वानी में रैली को संबोधित करने के साथ योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। इसके बाद कांग्रेस ने कुमाऊं में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय किया। जिसके बाद अल्मोड़ा में रैली तय की गई। लेकिन कोरोना मामले बढऩे के कारण कांग्रेस ने यूपी समेत अन्य सभी राज्यों में बड़ी रैलियां रद्द कर दी। इसके बाद कोरोना के बढ़ते मामले देख चुनाव आयोग ने भी प्रचार को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी।
अब नियमों में ढील मिलने पर कांग्रेस ने प्रियंका को भी उत्तराखंड के रण में उतार दिया। शनिवार को वह पहले खटीमा में जनसभा करेगी। उसके बाद एक बजे हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज में रैली होगी। इसके बाद श्रीनगर में कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के लिए जनसभा करेंगी। गोदियाल का मुकाबला कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत से हैं।


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.
Cùng với hệ thống bảo mật đạt chuẩn SSL 256-bit và đội ngũ hỗ trợ khách hàng 24/7, 66b online nhà cái từng bước xây dựng được hình ảnh một nhà cái trẻ nhưng cực kỳ bản lĩnh. TONY12-16