Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भगवानपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, इस वजह से हुई युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार

Uk Fast Khabar May 21, 2026

भगवानपुर पुलिस ने युवक का शव मिलने के बाद हत्या की गुत्थी सुलझा दी है. साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

रुड़की: हरिद्वार जिले की भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने आधुनिक पुलिस सॉफ्टवेयर तकनीक का प्रयोग करते हुए 48 घंटे के भीतर अज्ञात युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. दरअसल, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित NETGRID पोर्टल की मदद से पहले अज्ञात शव की पहचान की गई और फिर सघन जांच के बाद हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि दो आरोपी अभी फरार बताए गए हैं, पुलिस ने आरोपयों की निशानदेही पर घटना मे इस्तेमाल किए गए डंडे, मृतक का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार जिसकी डिग्गी में मृतक के शव को छिपाकर ले जाया गया था और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है.

दरअसल, 17 मई रविवार के दिन को भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि बहबलपुर से लव्वा गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर नदी की सरहद पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है और देखने में प्रतीत हो रहा है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है, साथ ही शरीर पर कई जगह गम्भीर चोट के निशान भी हैं. इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गई, जिसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए, इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को रुड़की के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया.

वहीं एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा पूर्व मे आयोजित अपराध गोष्ठी में अज्ञात शव की पहचान के लिए ग्रह मत्रांलय द्वारा संचालित NETGRID PORTEL को प्रयोग करने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश को अपनाते हुए पुलिस ने मृतक की फोटो पोटल पर अपलोड की तो मृतक के चेहरे से मिलते हुए 10 व्यक्तियों की जानकारी दी गई जो (उत्तर प्रदेश) के अलग-अलग जनपदों के होने पाए गए. जिसके बाद प्राप्त हुए डाटा पर मेहनत करते हुए अलग-अलग टीमों द्वारा सभी व्यक्तियों को सहारनपुर, दवबंद बिजनौर, मुरादाबाद, हिमाचल और अन्य स्थानों पर जाकर सत्यापन किया गया. सत्यापन के दौरान मृतक की पहचान कलीम पुत्र मुरादु निवासी ग्राम बचीटी थाना देववंद जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई.

17 मई के दिन भगवानपुर थाना क्षेत्र में शव मिलने की जानकारी मिली थी, जिसे देखकर लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है. घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. साथ ही शव की शिनाख्त के लिए ग्रह मत्रांलय द्वारा संचालित (NETGRID PORTEL) के माध्यम से प्रयास किए गए. जिसके बाद शव की पहचान कलीम निवासी ग्राम बचीटी देवबंद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई. जिसके बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंची और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. अभी दो आरोपी फरार हैं, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
-शेखर चंद्र सुयाल,एसपी देहात-

वहीं घटना के संबंध मे 18 मई को संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए, जिसके बाद अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई गई तो ज्ञात हुआ की घटना वाले दिन देर रात एक अज्ञात काली क्रेटा कार देखी गई थी. इसके बाद संदेह का पीछा करते हुए इलेक्ट्रॉनिक इनपुट/एविडेंस की गहराई से टीम द्वारा पड़ताल की गई तो ये तथ्य प्रकाश मे आया कि सलेमपुर मे किराए पर रह रहे मृतक कलीम व उसका भाई कामिल काम की तलाश में भगवानपुर की तरफ आए और रात को होटल में खाना खाने चले गए. लेकिन किसी बात को लेकर होटल संचालक और उसके साथियों का मृतक व मृतक के भाई साथ झगड़ा हो गया.

जिस पर मृतक का भाई वहां से जान बचाकर भाग गया, लेकिन आरोपी ने मृतक को पीट-पीटकर मार दिया और उसके शव को लाव्वा गांव के नदी किनारे फेंक दिया, वहीं इतनी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने 19 मई को हसनपुर मदनपुर पुल से (सौरभ चौहान) पुत्र संजय कुमार (अंकित कुमार) पुत्र संतोष कुमार (हर्ष) पुत्र प्रवीण चौहान तीनों आरोपी भगावनपुर थाना क्षेत्र के खुब्बनपुर गांव के निकासी हैं. इसी के साथ (अनमोल सैनी) पुत्र भीशम सैनी निवासी ग्राम सलेमपुर राजपुताना थाना गंगनहर रुड़की और (विशाल सैनी) पुत्र राजेश सैनी निवासी ग्राम सोना सईद माजरा थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया. आरोपी अच्छे पढ़े लिखे हैं और बीटेक, बी.फार्मा जैसे कोर्स किए हुए हैं.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनमें से हर्ष और अंकित चौहान ने होटल लीज पर लिया है, जिसको चलाने में अर्पित और ऋषि भी इसकी मदद करते हैं. घटना की रात हर्ष अपनी पत्नी को स्कॉर्पियो कार से छोड़ने सीतापुर गया था, देर रात झगड़े की सूचना पर वह होटल भगवानपुर पहुंचा, जहां विशाल, अंकित और अन्य लोग मौजूद थे. इन्होंने झगड़ा कर रहे दोनों लड़कों को डंडों और हाथ से मारना शुरू कर दिया, तभी मौके का फायदा उठाकर उनमें से एक लड़का सड़क की तरफ भाग गया, इसके बाद उन्होंने कलीम नाम के लड़के को और पीटा, मृतक की सांस बंद मिलने पर आरोपियों ने उसका शव क्रेटा कार की डिग्गी में रख दिया और लव्वा गांव होते हुए खेतों से निकल कर नदी के पास फेंक दिया.

Continue Reading

Previous: भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स
Next: सड़क हादसे में मृत ढाबा संचालक के परिजनों को 31 लाख मुआवजा, कोर्ट ने बीमा कंपनी को भुगतान का दिया आदेश

Related Stories

उत्तराखंड में बदल गए होम स्टे के नियम, पहली बार कम्युनिटी टूरिज्म को बढ़ावा, जानिए क्या होंगे फायदे?

उत्तराखंड में बदल गए होम स्टे के नियम, पहली बार कम्युनिटी टूरिज्म को बढ़ावा, जानिए क्या होंगे फायदे?

May 21, 2026
सड़क हादसे में मृत ढाबा संचालक के परिजनों को 31 लाख मुआवजा, कोर्ट ने बीमा कंपनी को भुगतान का दिया आदेश

सड़क हादसे में मृत ढाबा संचालक के परिजनों को 31 लाख मुआवजा, कोर्ट ने बीमा कंपनी को भुगतान का दिया आदेश

May 21, 2026
भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

May 20, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में बदल गए होम स्टे के नियम, पहली बार कम्युनिटी टूरिज्म को बढ़ावा, जानिए क्या होंगे फायदे?

उत्तराखंड में बदल गए होम स्टे के नियम, पहली बार कम्युनिटी टूरिज्म को बढ़ावा, जानिए क्या होंगे फायदे?

May 21, 2026
सड़क हादसे में मृत ढाबा संचालक के परिजनों को 31 लाख मुआवजा, कोर्ट ने बीमा कंपनी को भुगतान का दिया आदेश

सड़क हादसे में मृत ढाबा संचालक के परिजनों को 31 लाख मुआवजा, कोर्ट ने बीमा कंपनी को भुगतान का दिया आदेश

May 21, 2026
भगवानपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, इस वजह से हुई युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार

भगवानपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, इस वजह से हुई युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार

May 21, 2026
भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

May 20, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड में बदल गए होम स्टे के नियम, पहली बार कम्युनिटी टूरिज्म को बढ़ावा, जानिए क्या होंगे फायदे?
  • सड़क हादसे में मृत ढाबा संचालक के परिजनों को 31 लाख मुआवजा, कोर्ट ने बीमा कंपनी को भुगतान का दिया आदेश
  • भगवानपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, इस वजह से हुई युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार
  • भारत में लॉन्च हुई नई Mini Cooper S JCW GP इंस्पायर्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.