Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव लेकर आ रहा एम्बुलेंस गहरी खाई में गिरा, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

Uk Fast Khabar May 30, 2026

उत्तराखंड के चमोली में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो घई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए.

चमोली: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन सड़क हादसे में लोग जान गंवा रहे हैं. वहीं चमोली जिले के देवाल विकासखंड के दूरस्थ ल्वाणी गांव के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया. यहां एक एम्बुलेंस गहरी खाई में गिर गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं घटना में तीन लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. वहीं घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लगाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में छह लोग सवार थे. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जा सकता है.

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों की आंखों में अपनों को खोने का दर्द साफ दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि निजी एम्बुलेंस देर रात देहरादून से लोहाजंग के लिए निकला था, जो ल्वाणी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं, वहीं सभी ग्रामीण बांक गांव के रहने वाले बताए जा रहें हैं. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को जानकारी दी.

सूचना पर पहुंची पुलिस और DDRF की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया. दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा शनिवार सुबह तड़के हुआ. वाहन देहरादून से लोहाजंग की ओर जा रहा था. दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

वहीं क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने बताया कि गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए सुबह ही सीएमओ चमोली से वार्ता की गई है. उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से जल्द हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि समय पर उचित इलाज मिल सके.

जानकारी के अनुसार ग्राम बांक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य स्वर्गीय भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह जिनका देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था और उसके पार्थिव शरीर को निजी एम्बुलेंस के माध्यम से गांव ला रहे थे. वहीं बलबीर सिंह स्वयं वाहन संख्या UK07D-2979 (ईको वैन) से अपने परिजनों के साथ देहरादून से ग्राम बांक, लोहाजंग अंतिम संस्कार के लिए लौट रहे थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को संभवतः नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया.

Continue Reading

Previous: उमरिया में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से पलटी, 6 लोगों की मौत
Next: उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

Related Stories

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.