Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दयारा बुग्याल से महिला ट्रेकर लापता, चार दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, ड्रोन और स्निफर डॉग्स से सर्च ऑपरेशन शुरू

Uk Fast Khabar June 2, 2026

उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल से चार दिन से लापता महिला ट्रेकर का पता लगाने के लिए ड्रोन और स्निफर डॉग्स का इस्तेमाल किया जा रहा.

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. प्रशासन ने खोज अभियान को और तेज करते हुए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों को ड्रोन और प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स के साथ पूरे क्षेत्र में तैनात किया है. दूसरी तरफ, पर्यटन विभाग की ओर से ट्रेकिंग एजेंसी ब्रोमाउंटेन और उसके गाइड का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है. साथ ही उनकी ओर से ट्रेकिंग पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है.

30 वर्षीय बबीता पांडे शुक्रवार 29 मई की देर रात दयारा बुग्याल ट्रेकिंग के दौरान गोई क्षेत्र से अचानक लापता हो गई थी. 30 मई को सूचना मिलने के बाद से लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. युवती का कोई पता न लगने से प्रशासन और बचाव दलों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. घटना के बाद युवती की मां और भाई भी स्थल पर पहुंच चुके हैं.

वहीं, पुलिस युवती के साथ ट्रेकिंग पर गए दोनों युवकों से लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस बीच पर्यटन विभाग ने ट्रेकिंग एजेंसी ब्रोमाउंटेन और उसके गाइड की गंभीर लापरवाही और कथित अनियमितताओं को देखते हुए उनका पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है. साथ ही एजेंसी और संबंधित गाइड पर स्थायी प्रतिबंध लगाने की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है.

युवती की तलाश के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है. खोज अभियान के साथ-साथ मामले के हर पहलू की गहन जांच भी की जा रही है.
-प्रशांत आर्य, जिलाधिकारी-

गंगोत्री और हर्षिल भी गई थी युवती: पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि, बबीता पांडे 25 मई को अपने दोस्तों के साथ देहरादून पहुंची थीं. एक दिन देहरादून में रुकने के बाद वह अपने दो साथियों के साथ गंगोत्री और हर्षिल घूमने गईं. 28 मई को वे वापस उत्तरकाशी लौटीं और अगले दिन ट्रेकिंग के लिए दयारा बुग्याल रवाना हुईं. एसपी ने बताया कि 29 मई की रात युवती के लापता होने की सूचना मिली, जिसके बाद से संयुक्त टीम लगातार खोज एवं बचाव अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस की पहली प्राथमिकता युवती को सुरक्षित ढूंढना है. इसके साथ ही मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में दाखिल होने वाले हाइब्रिड वाहनों से भी वसूला जाएगा ग्रीन सेस, पॉलिसी में जल्द होगा संशोधन
Next: 3 जून को सेवानिवृत्त होंगे न्यायाधीश आशीष नैथानी, सुनाए ये ऐतिहासिक फैसले

Related Stories

CM धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े चार वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

CM धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े चार वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

June 2, 2026
देहरादून में अवैध जामा मस्जिद सील, हिंदू संगठनों ने किया स्वागत

देहरादून में अवैध जामा मस्जिद सील, हिंदू संगठनों ने किया स्वागत

June 2, 2026
UKSSSC: एग्जाम सेंटर्स पर आयोग से होगी सीधी मॉनिटरिंग, दो दिन पहले से निगरानी में रहेंगे संवेदनशील केंद्र

UKSSSC: एग्जाम सेंटर्स पर आयोग से होगी सीधी मॉनिटरिंग, दो दिन पहले से निगरानी में रहेंगे संवेदनशील केंद्र

June 2, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

CM धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े चार वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

CM धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े चार वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

June 2, 2026
देहरादून में अवैध जामा मस्जिद सील, हिंदू संगठनों ने किया स्वागत

देहरादून में अवैध जामा मस्जिद सील, हिंदू संगठनों ने किया स्वागत

June 2, 2026
UKSSSC: एग्जाम सेंटर्स पर आयोग से होगी सीधी मॉनिटरिंग, दो दिन पहले से निगरानी में रहेंगे संवेदनशील केंद्र

UKSSSC: एग्जाम सेंटर्स पर आयोग से होगी सीधी मॉनिटरिंग, दो दिन पहले से निगरानी में रहेंगे संवेदनशील केंद्र

June 2, 2026
3 जून को सेवानिवृत्त होंगे न्यायाधीश आशीष नैथानी, सुनाए ये ऐतिहासिक फैसले

3 जून को सेवानिवृत्त होंगे न्यायाधीश आशीष नैथानी, सुनाए ये ऐतिहासिक फैसले

June 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • CM धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े चार वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी
  • देहरादून में अवैध जामा मस्जिद सील, हिंदू संगठनों ने किया स्वागत
  • UKSSSC: एग्जाम सेंटर्स पर आयोग से होगी सीधी मॉनिटरिंग, दो दिन पहले से निगरानी में रहेंगे संवेदनशील केंद्र
  • 3 जून को सेवानिवृत्त होंगे न्यायाधीश आशीष नैथानी, सुनाए ये ऐतिहासिक फैसले
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.