Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरिद्वार में चल रही थी फिल्म की शूटिंग, बार एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगाने पर लोगों ने किया हंगामा, जानिए पूरा मामला

Uk Fast Khabar June 11, 2026

हरिद्वार में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एक फिल्म की शूटिंग के लिए बार एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगाया गया.

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में एक फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद हो गया. फिल्म निर्माताओं द्वारा ड्राई एरिया में बार एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगाने को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा काटा. हंगामे के बाद धर्मशाला संचालकों ने आनन फानन में बोर्ड हटाया और तब जाकर यह मामला शांत हुआ. लोगों ने आरोप लगाया कि पैसों के लिए जानबूझकर हरिद्वार के धार्मिक और पौराणिक महत्व को बदनाम किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के एक भवन में किसी फिल्म की शूटिंग चल रही थी. बीती रात फिल्म के किसी सीन को फिल्माने के लिए होटल के बाहर बार एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा दिया. रात होने तक स्थानीय व्यापारी, पार्षद और कई समाजसेवी मौके पर इकठ्ठा हो गए. उनकी बिल्डिंग मालिकों और मुंबई से आए फिल्म निर्माताओं के साथ तीखी बहस हुई. लोगों ने जमकर विरोध किया तो तत्काल बोर्ड पर बार शब्द को मिटाया गया और तब जाकर मामला शांत हुआ. हालांकि किस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, किसी ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी. लेकिन फिल्म के सीन शूट करने वाले मुंबई से हरिद्वार आए थे और वो परमिशन की बात कहते नजर आए.

मां गंगा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कशिश भाटिया ने बताया कि शाम के वक्त उन्होंने देखा कि होटल के बाहर बार एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा दिया गया था, जो कि धार्मिक नगरी की मर्यादाओं के खिलाफ है. हरिद्वार एक तीर्थ नगरी है, यहां मांस मदिरा पूरी तरह प्रतिबंधित है. किसी फिल्म की शूटिंग के लिए बार एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगाना गलत है, उन्हें नहीं पता कि किस फिल्म की शूटिंग चल रही है. लोगों के विरोध के बाद बोर्ड पर लिखे बार शब्द को मिटा दिया गया है.

समाजसेवी करण पंडित ने कहा कि श्रवण नाथ नगर से कुछ ही दूरी पर मां गंगा बह रही हैं और मां गंगा के तट पर हरिद्वार में इस तरह की गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यहां करोड़ों लोग अपनी आस्था लेकर आते हैं और आस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्श को बख्शा नहीं जाएगा. चाहे वो बॉलीवुड और हॉलीवुड से ही क्यों न हो.

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने कहा कि हरिद्वार की पवित्रता को बदनाम करने के लिए ही बार एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगाया गया था. उनके एक मैसेज पर लोगों ने इसका विरोध किया और तत्काल बोर्ड को हटाया गया. तीर्थ की मर्यादा के लिए आवाज उठाने वाले सभी हरिद्वार वासियों ने यह सराहनीय कार्य किया है. धर्मनगरी हरिद्वार की मर्यादा को खराब करने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए शहरवासियों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है. इस पूरे प्रकरण में एक स्थानीय व्यक्ति शामिल था, जिसे सब विषयों की जानकारी थी, लेकिन उसने कुछ नहीं किया. ऐसे लोगों को स्वयं ही चिंतन करना चाहिए.

 

Continue Reading

Previous: NASA ने Artemis-III मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का किया ऐलान, चांद पर उतरने की टेक्नोलॉजी करेंगे टेस्ट
Next: केदारनाथ यात्रा मार्ग शॉर्टकट बना काल, खाई में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Related Stories

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

June 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी
  • Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च
  • देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा
  • निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.