Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आज तक सड़क सुविधा से महरूम है कौसानी का लक्ष्मी आश्रम, ऐतिहासिक रहा है सफर

Uk Fast Khabar June 11, 2026

कौसानी का लक्ष्मी आश्रम आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है. जिससे यहां रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

बागेश्वर: जनपद के लक्ष्मी आश्रम ने दशकों से महिला शिक्षा, स्वावलंबन और गांधीवादी मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. साल 1946 में स्थापित यह आश्रम ग्रामीण बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण प्रदान करता है. आश्रम की स्थापना गांधीवादी कार्यकर्ता सरला बहन ने की थी. यहां पर्यावरण संरक्षण, ग्राम विकास और महिला अधिकारों पर भी निरंतर कार्य किया जाता है. हिमालय की सुंदर वादियों के बीच स्थित यह आश्रम आज भी सामाजिक परिवर्तन और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी केंद्र बना हुआ है. इसी के इतर आज भी ये आश्रम मूलभूत सुविधाओं से महरूम है और सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाया है.

गौर हो कि महात्मा गांधी की शिष्या सरला बहन (कैथरीन मैरी हाईलामन) की ओर से 5 दिसंबर 1946 को स्थापित यह आश्रम अपने स्थापना काल के लगभग 80 वर्ष बाद भी पक्की सड़क की प्रतीक्षा कर रहा है. मुख्य सड़क से आश्रम की दूरी महज डेढ़ किलोमीटर है,आश्रम में वर्तमान में 50 से अधिक बालिकाएं आवासीय शिक्षा के साथ स्वावलंबन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं.कौसानी बाजार से आश्रम तक पहुंचने के लिए डेढ़ किलोमीटर की खड़ी और पथरीली चढ़ाई पार करनी पड़ती है. मार्ग पक्का न होने के कारण बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और मलबे से भर जाता है.

आश्रम तक राशन, दवाइयां, निर्माण सामग्री और खादी उत्पाद आज भी मजदूरों अथवा आश्रम की कार्यकर्तियों को सिर पर ढोकर पहुंचाने पड़ते हैं. किसी छात्रा या शिक्षक के बीमार होने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. वाहन पहुंचने की सुविधा न होने के कारण मरीजों को स्ट्रेचर या डोली के सहारे डेढ़ किलोमीटर नीचे सड़क तक लाना पड़ता है. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को करीब 30 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है, जिसमें यह दुर्गम पैदल मार्ग सबसे बड़ी बाधा साबित होता है. आश्रम के कई आजीवन कार्यकर्ता अब 90 वर्ष से अधिक आयु के हो चुके हैं.

प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री सम्मानित राधा बहन भट्ट 95 वर्ष की उम्र में भी आश्रम में रह रही हैं. उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी उन्हें नीचे सड़क तक लाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि सड़क सुविधा के अभाव और समय पर समुचित चिकित्सा न मिल पाने के कारण पिछले दो महीनों में हॉपकिंस और कांति बहन भट्ट का निधन भी हो चुका है. एक ओर राज्य सरकारें मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क पहुंचाने के दावे कर रही हैं, वहीं आज तक इस आश्रम तक रोड नहीं पहुंच पाई है.

पद्मश्री राधा बहन भट्ट, लक्ष्मी आश्रम कौसानी ने बताया कि साल 1951 से इस आश्रम में प्रवास कर रही हूं. स्त्री शिक्षा, पर्यावरण और स्वावलंबन के लिए किए गए कार्यों के लिए सरकारों ने पद्म पुरस्कार देकर सम्मान तो बढ़ाया लेकिन हमारी बुनियादी जरूरत को हमेशा नजरअंदाज किया. हमारे प्रयासों से वर्षों पूर्व प्रशासन ने इस सड़क मार्ग का बकायदा सर्वे भी कराया था. वह फाइल आज किस दफ्तर में धूल खा रही है इसका कुछ भी अता-पता नहीं है. इस चुनावी वर्ष में उम्मीद है कि सरकार हमारी इस मांग को पूरा करेगी.

Continue Reading

Previous: केदारनाथ यात्रा मार्ग शॉर्टकट बना काल, खाई में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Next: पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू, विकसित भारत@47 के रोडमैप पर चर्चा

Related Stories

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

June 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी
  • Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च
  • देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा
  • निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.