Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

IMA POP संपन्न, देश को मिले 481 नए सैन्य अफसर, पहली बार 9 महिला अधिकारी पास आउट

Uk Fast Khabar June 13, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण कर सलामी ली, बेस्ट ऑफिसर कैडेट को सम्मानित किया

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित आईएमए (Indian Military Academy) में 158वीं पासिंग आउट परेड (Passing Out Parade) संपन्न हुई. इस बार आईएमए से कुल 515 जेंटलमैन कैडेट पास आउट होकर सैन्य अफसर बने. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की समीक्षा की और बेस्ट जेंटलमैन कैडेट को सम्मानित किया.

देश को मिले 481 नए सैन्य अफसर: भारतीय सेनाओं को 481 नए सैन्य अफसर मिले. इनमें आईएमए से पहली बार पास आउट होने वाली 9 महिला कैडेट भी शामिल हैं. भारत के 16 मित्र देशों के 34 जेंटलमैन कैटेड भी पास आउट हुए. इस बार आईएमए की पासिंग आउट परेड की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं.

आईएमए की पासिंग आउट परेड: शनिवार 13 जून की सुबह करीब पौने 7 बजे IMA पासिंग आउट परेड की प्रक्रिया शुरू हुई. सबसे पहले कंपनी सार्टेंज मेजर चैटवुड बिल्डिंग के परिसर में पहुंचे. इसके साथ ही सभी कैडेट्स भी चैटवुड ग्राउंड में पहुंचे और अपनी पोजिशन ली. इसके बाद भारतीय सैन्य अकादमी का निशान यानी झंडा परेड स्थल पर लाया गया. अकादमी निशान को खड़े होकर सम्मान दिया गया. फिर परेड में वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान किया गया.
अतिथि सैन्य अधिकारियों का हुआ स्वागत: पासिंग आउट परेड स्थल पर सैन्य अतिथि अधिकारियों में पहले अतिथि के रूप में मेजर जनरल सचिन मलिक का स्वागत हुआ. दूसरे सैन्य अधिकारी के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह का स्वागत हुआ. तीसरे सैन्य अधिकारी के रूप लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा का परेड ने स्वागत किया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की परेड की समीक्षा: करीब सवा सात बजे उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आईएमए पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए परेड स्थल पहुंचे. इसके बाद करीब 7 बजकर 30 मिनट पर आईएमए पीओपी की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड स्थल पर पहुंचीं. राष्ट्रपति ने विशेष घोड़ा बग्गी पटियाला कोच से परेड की समीक्षा की.
राष्ट्रपति ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ऑफिसर कैडेट को सम्मानित किया: राष्ट्रपति द्वारा परेड का निरीक्षण करने के बाद परेड की कदम ताल शुरू हो गई. परेड का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रपति ने कोर्स के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेट को सम्मानित किया.
विशाल कुमार को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ गोल्ड मेडल: अकादमी के विशाल कुमार को दो बड़े पुरस्कार मिले. उन्हें स्वॉर्ड ऑफर ऑनर और गोल्ड मेडल मिले. विशाल को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर ‘बेस्ट अमंग ऑफिसर CDTS’ के लिए मिला. REG कोर्स में टॉप करने पर विशाल को गोल्ड मेडल मिला.
प्रिंस राज को मिला सिल्वर मेडल: ऑफिसर कैडेट प्रिंस राज को REG कोर्स में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सिल्वर मेडल मिला. ऑफिसर कैडेट तेजस भट्ट को REG कोर्स में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया गया. ऑफिसर कैडेट हृषभ मिश्रा को टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में प्रथम आने पर TGC सिल्वर मेडल मिला है.
स्पेशल कमीशन में बोधराज थापा को गोल्ड मेडल: स्पेशल कमीशन में बोधराज थापा को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ. करन पांडे को TES कोर्स में प्रथम आने पर सिल्वर मेडल मिला. मित्र देशों में बांग्लादेश के कैडेट को बेस्ट कैडेट का पुरस्कार मिला. इसके बाद राष्ट्रपति ने जेंटलमैन कैडेट से सैन्य ऑफिसर बने जांबाजों को संबोधित किया.
आखिरी में शुरू हुई पीपिंग सेरेमनी: राष्ट्रपति का संबोधन पूरा होने के बाद सभी ऑफिसर कैडेट्स ने भारतीय सैन्य अकादमी से विदा ली. सैन्य अकादमी से अंतिम पग भरने के साथ सभी कैडेट्स ने भारतीय सेना में पहला पग रखा है सैन्य अधिकारी बन गए. इस दौरान हेलीकॉप्टर से सभी ऑफिसर कैडेट्स पर फूल बरसाए गए. अंतिम पग के बाद IMA एकेडमी में पीपिंग सेरेमनी की शुरू हुई.
ये रहे बेस्ट ऑफिसर कैडेट
स्वॉर्ड ऑफ आनर एवं गोल्ड मेडल- विशाल कुमार
सिल्वर मेडल- प्रिंस राज
ब्रॉन्ज मेडल – तेजस भट्ट
सिल्वर मेडल (टीजीसी) – हृषभ मिश्रा
सिल्वर मेडल (टीईएस) – करण पांडेय
सिल्वर मेडल (एससीओ) – बोधराज थापा
सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट – जैफ सादिद अल्वी, बांग्लादेश
चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर – इंफाल कंपनी

Continue Reading

Previous: सैलानियों को टाइगर की माद में ले गया जिप्सी चालक, बीजेपी नेता के वीडियो साझा करने के बाद हुई कार्रवाई
Next: 28 जून को धूमधाम से बर्थडे मनाने का था वादा, सबको रोता-बिलखता छोड़ गए जसपाल राणा, सूनी पड़ी अकादमी

Related Stories

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

June 17, 2026
उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

June 17, 2026
देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

June 17, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

June 17, 2026
उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

June 17, 2026
देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

June 17, 2026
देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह

देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह

June 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन
  • उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम
  • देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक
  • देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.