Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

Uk Fast Khabar July 7, 2026

डीएम मनीष कुमार ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर कर्मचारियों को फटकारा, 88 हजार के बिजली बिल मामले की जांच के निर्देश दिए

चंपावत: जिलाधिकारी मनीष कुमार यूपीसीएल (Uttarakhand Power Corporation Limited) कार्यालय में छापा मारा. छापे ने कार्यालय की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी. निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता समेत छह कर्मचारी समय से पहले कार्यालय से नदारद मिले. सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में भी गंभीर लापरवाही सामने आई. इस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया. विवादित बिजली बिल की जांच के आदेश दिए और अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए.

चंपावत डीएम का यूपीसीएल दफ्तर में छापा: चंपावत जनपद में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को यूपीसीएल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सहित छह कार्मिक कार्यालय समय से पहले अनुपस्थित मिले. इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए.

छापे के दौरान एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले: निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, आरटीआई रजिस्टर, कार्यालय अभिलेखों, कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यालय व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

शिकायतकर्ता से डीएम ने खुद की फोन पर बात: इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायतकर्ता से स्वयं दूरभाष पर बात कर उसकी समस्या की जानकारी ली. शिकायतकर्ता ने बताया कि नवंबर 2025 में 14 हजार रुपये तथा फरवरी 2026 में 6,075 रुपये का बिजली बिल जमा करने के बावजूद मार्च और अप्रैल माह का करीब 88 हजार रुपये का बिजली बिल जारी कर दिया गया. कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया.

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से मांगा जवाब: मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने प्रथम दृष्टया विभागीय लापरवाही बताते हुए अधिशासी अभियंता को तत्काल स्पष्टीकरण देने, निष्पक्ष जांच कराने और निर्धारित समय सीमा में शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता या टालमटोल स्वीकार नहीं की जाएगी.

जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमांत क्षेत्र सौरई एवं तामली में बार-बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति और झूलते बिजली के तारों पर भी नाराजगी जताई. संबंधित अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार, झूलते तारों को दुरुस्त करने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी विभागों को पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी.

Continue Reading

Previous: पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू
Next: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Related Stories

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

July 7, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

July 7, 2026
पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू

July 7, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

July 7, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

July 7, 2026
चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

July 7, 2026
पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू

July 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी
  • चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन
  • पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.