Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

5 करोड़ कांवड़ियों के लिए 1000 सफाई कर्मी तैनात, 300 अस्थाई शौचालय बने, दो अत्याधुनिक मशीनें लगीं

Uk Fast Khabar July 29, 2026

हरिद्वार में 30 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन हाईअलर्ट, 15 दिन में चालीस से ज्यादा खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

हरिद्वार: 30 जुलाई से कांवड़ मेले की विधिवत शुरुआत होने वाली है. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग समेत तमाम विभागों ने मेले की तैयारी पूरी कर ली है. पांच करोड़ कांवड़ियों के आने के अनुमान को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं.

कांवड़ मेले के लिए 300 अस्थाई शौचालय: कांवड़ मेले को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए हरिद्वार नगर निगम ने 300 अस्थाई शौचालय और 1000 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की है. साथ ही हरकी पैड़ी क्षेत्र में दो अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई हैं. वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग भी कांवड़ियों की सेहत और स्वास्थ्य के लिए लगातार निरीक्षण और खाद्य पदार्थों की जांच कर रहा है. पिछले 15 दिनों में चालीस से ज्यादा खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए और न्यायालय में 07 वाद भी तैयार किए गए हैं.

कूड़ा निस्तारण पर विशेष ध्यान: सामान्य दिनों में हरिद्वार शहर से प्रतिदिन लगभग 250 टन कूड़ा निकलता है, लेकिन कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यह मात्रा कई गुना बढ़ जाती है. इसे देखते हुए नगर निगम ने अतिरिक्त संसाधन की व्यवस्था की है. क्योंकि कांवड़ मेले में बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार आते हैं और इतने बड़े आयोजन में सफाई व्यवस्था एक बड़ी चुनौती होती है. चुनौतियों से निपटने के लिए हरिद्वार नगर निगम प्रशासन ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं.

1000 सफाई कर्मचारियों की तैनाती: मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कांवड़ मार्ग, मुख्य पार्किंग और गंगा घाटों नगर निगम की ओर से करीब 300 अस्थायी शौचालय स्थापित किए गए हैं. करीब 1000 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो दिन रात कूड़ा उठाने का कार्य करेंगे. नगर निगम ने इस बार सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दो आधुनिक सफाई मशीनें भी लगाई हैं. ये मशीनें विशेष रूप से हरकी पैड़ी क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के त्वरित निस्तारण में मदद करेंगी. मेले के दौरान 24 घंटे कूड़ा उठाने की व्यवस्था रहेगी और एकत्रित कूड़े को तत्काल कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा जाएगा.

ओवर रेटिंग पर होगी कार्रवाई: वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी कांवड़ मेले को लेकर कमर कस ली है. कांवड़ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को स्वच्छ और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग भी पूरी तरह सक्रिय रहेगा. विभाग की टीमें लगातार कांवड़ यात्रा मार्ग, भंडारों, ढाबों, होटलों और छोटी बड़ी दुकानों का निरीक्षण करेंगी. इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित रेट लिस्ट की जांच की जा रही है. कहीं भी ओवररेटिंग या मिलावट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अभी दो दिन पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक डेयरी पर छापेमारी कर करीब 50 किलो मिलवटी पनीर बरामद किया और सैंपल लेकर रुद्रपुर लैब भेजे. साथ ही डेयरी संचालक को लाइसेंस न दिखाने पर नोटिस भी जारी किया गया.

क्या बोले अधिकारी

मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि-

कांवड़ मेले के दौरान स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है. पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है. आधुनिक मशीनों का भी उपयोग किया जाएगा. पूरे मेला क्षेत्र से कूड़ा लगातार उठाकर तत्काल निस्तारण प्लांट भेजा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके. प्रयास है कि दिन रात कूड़ा उठान का कार्य किया जाए, ताकि गंदगी के ढेर जमा न हो. आगामी कुंभ मेले के लिए 15 आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी.
-नंदन कुमार, नगर आयुक्त-

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि-

जिलाधिकारी के निर्देश पर पिछली 15 जुलाई से ही निरीक्षण अभियान जारी है. 40 सैंपल लेकर रुद्रपुर लैब भेजे गए हैं. 7 वाद भी न्यायालय में दायर किए गए हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है. इसके लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा.
-एमएन जोशी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी-

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी जाएगी: खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोशी ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के साथ साथ ओवररेटिंग पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Continue Reading

Previous: कांवड़ मेले का ट्रैफिक प्लान जारी, 18 सुपर जोन बनाए गए, 11 अगस्त तक ऐसी रहेगी हरिद्वार की यातायात व्यवस्था
Next: हरपाल का हठयोग! घुटनों के बल गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचा कांवड़िया, 2400 किमी चलकर पशुपतिनाथ में करेंगे जलाभिषेक

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.