Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

डा. रेशमा शाह के गढ़वाली एलबम ‘पहाड़ घूमणा’ का मसूरी में लोकार्पण, अनूप जलोटा ने की है तारीफ

Uk Fast Khabar August 4, 2026

रेशमा शाह बोलीं- गांव बचेंगे तो पहाड़ बचेंगे, गीत के जरिए उत्तराखंड के लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास

मसूरी: उत्तराखंड की लोकप्रिय लोक गायिका डॉ रेशमा शाह के नए एलबम ‘पहाड़ घूमणा’ का मसूरी में लोकार्पण हुआ. रेशमा ने इस एलबम के गीत के माध्यम से पलायन का दर्द बयां किया है. लोकगायिका का कहना है अगर गांव बचेंगे तो पहाड़ बचेंगे. इसके लिए नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं.

डॉ रेशमा शाह का नया एलबम: लोक गायिका डॉ. रेशमा शाह ने अपने नए उत्तराखंडी गीत पहाड़ घूमणा को पर्यटन गीत भर नहीं, बल्कि पलायन के खिलाफ एक सामाजिक संदेश बताया है. मसूरी में गीत के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को देश-दुनिया तक पहुंचाना नहीं, बल्कि लोगों को अपने गांव, अपनी संस्कृति और अपनी मिट्टी से दोबारा जोड़ना है.

अनूप जलोटा ने रेशमा की गायिकी की तारीफ की: डॉ. रेशमा शाह ने बताया कि इस गीत का पहला लोकार्पण मुंबई में प्रसिद्ध गजल एवं भजन गायक अनूप जलोटा के जन्मदिवस के अवसर पर उनके आवास पर किया गया था. इस दौरान बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां मौजूद थीं. उन्होंने बताया कि अनुप जलोटा ने गीत सुनने के बाद उनकी आवाज की सराहना की और उनके साथ एक भक्ति गीत भी गाया, जिसे वह अपने लिए सम्मान और प्रेरणा मानती हैं.

रेशमा का नया एलबम ‘पहाड़ घूमणा’ है: रेशमा शाह ने कहा कि ‘पहाड़ घूमणा’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा से जुड़ा संदेश है. गीत के माध्यम से उन्होंने पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ वातावरण, पारंपरिक गांव, खेत-खलिहान, बाग-बगीचे और स्थानीय संस्कृति को देशवासियों के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया है, ताकि लोग उत्तराखंड को केवल पर्यटन स्थल नहीं बल्कि अपनी विरासत के रूप में देखें.

डॉ रेशमा ने पलायन पर चिंता जताई: उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लोग अपने गांव छोड़कर शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं. इससे गांव सूने होते जा रहे हैं और लोग अपनी पैतृक जमीनें बेच रहे हैं. इन जमीनों पर तेजी से कंक्रीट के जंगल का निर्माण हो रहा है, जिससे पहाड़ों का प्राकृतिक स्वरूप बदल रहा है और आपदाओं का खतरा भी बढ़ता जा रहा है.

गांव खाली होंगे तो पहचान खत्म हो जाएगी: डॉ. रेशमा शाह ने कहा, यदि गांव खाली हो जाएंगे तो हमारी संस्कृति, हमारी बोली और हमारी पहचान भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी. हर व्यक्ति को अपने गांव से रिश्ता बनाए रखना चाहिए. समय-समय पर गांव जाएं, अपने घर, खेत, बगीचे और जंगलों की देखभाल करें. यही हमारी असली पूंजी हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पलायन रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन केवल सरकारी योजनाओं से यह संभव नहीं है. इसके लिए लोगों को भी अपनी सोच बदलनी होगी और अपनी जन्मभूमि के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी.

गीत लोगों को गांव से जोड़ेगा: रेशमा शाह ने विश्वास जताया कि उनका नया गीत लोगों को भावनात्मक रूप से अपने गांवों से जोड़ने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि यदि इस गीत को सुनने के बाद कुछ लोग भी अपने गांव लौटने, अपनी पैतृक संपत्ति बचाने और पहाड़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं, तो उनके इस प्रयास की वास्तविक सफलता होगी.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड कांग्रेस में SIR को लेकर हलचल, कंट्रोल रूम में डटी अधिवक्ताओं की फौज, क्या सता रहा डर?
Next: ग्रेटर नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत; 3 घायल

Related Stories

उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, तेजी से चौड़ी होती गई दरार, क्यार्क गांव पर मंडराया खतरा

उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, तेजी से चौड़ी होती गई दरार, क्यार्क गांव पर मंडराया खतरा

August 4, 2026
श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, पहाड़ के मरीजों को बड़ी राहत

श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, पहाड़ के मरीजों को बड़ी राहत

August 4, 2026
हरिद्वार में कार में छिपकर बैठा था 7 फीट लंबा रेड स्नेक, मचा हड़कंप

हरिद्वार में कार में छिपकर बैठा था 7 फीट लंबा रेड स्नेक, मचा हड़कंप

August 4, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, तेजी से चौड़ी होती गई दरार, क्यार्क गांव पर मंडराया खतरा

उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, तेजी से चौड़ी होती गई दरार, क्यार्क गांव पर मंडराया खतरा

August 4, 2026
श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, पहाड़ के मरीजों को बड़ी राहत

श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, पहाड़ के मरीजों को बड़ी राहत

August 4, 2026
हरिद्वार में कार में छिपकर बैठा था 7 फीट लंबा रेड स्नेक, मचा हड़कंप

हरिद्वार में कार में छिपकर बैठा था 7 फीट लंबा रेड स्नेक, मचा हड़कंप

August 4, 2026
गणेश गोदियाल ने ली कांग्रेस की बूथ-ब्लॉक और मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक, बांकीपुर और दतिया में बीजेपी की हार से दिखे उत्साहित

गणेश गोदियाल ने ली कांग्रेस की बूथ-ब्लॉक और मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक, बांकीपुर और दतिया में बीजेपी की हार से दिखे उत्साहित

August 4, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, तेजी से चौड़ी होती गई दरार, क्यार्क गांव पर मंडराया खतरा
  • श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, पहाड़ के मरीजों को बड़ी राहत
  • हरिद्वार में कार में छिपकर बैठा था 7 फीट लंबा रेड स्नेक, मचा हड़कंप
  • गणेश गोदियाल ने ली कांग्रेस की बूथ-ब्लॉक और मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक, बांकीपुर और दतिया में बीजेपी की हार से दिखे उत्साहित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.