Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पीपलकोटी टनल हादसा: ग्राउंड जीरो पहुंचे सीएम धामी, सुरंग में जाकर लिया रेस्क्यू का जायजा, जानें अपडेट

Uk Fast Khabar August 14, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खराब मौसम के बीच पीपलकोटी टनल हादसा स्थल पहुंचे, उन्होंने रेस्क्यू कार्य में लगे अफसरों से बात की

चमोली: जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में टनल हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे हैं. सीएम ने रेस्क्यू में लगी टीमों से अब तक के रेस्क्यू का अपडेट लिया. इसके बाद वो खुद टनल के अंदर गए और वहां के हालात का जायजा लिया.

पीपलकोटी टनल हादसे के बाद रेस्क्यू जारी: गुरुवार देर शाम से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस की टीमें टनल के भीतर जाकर लगातार खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं. गुरुवार 13 अगस्त को पीपलकोटी की टनल में अचानक पानी का तेज बहाव आने के बाद कई मजदूर अंदर फंस गए थे. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और अभियान शुरू किया गया. लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जवान टनल के अंदर जाकर फंसे लोगों की तलाश और राहत-बचाव का काम कर रहे हैं.

मृतकों और घायलों का आंकड़ा: आज शुक्रवार सुबह 9 बजे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जो विवरण जारी किया है, उसके अनुसार टनल के अंदर कुल 22 कर्मचारी फंसे थे. इनमें से 19 लोगों को निकाल लिया गया है. इन 19 लोगों में 7 लोगों की मौत होना बताया गया है. 12 लोग घायल बताए गए हैं. 3 लोग अभी भी लापता बताए गए हैं, जिनके तलाश युद्ध स्तर पर चल रही है. मृतकों की सूची में उत्तराखंड के चमोली समेत झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोग शामिल हैं.

चमोली डीएम का बयान: उधर चमोली जिले के डीएम गौरव कुमार का कहना है कि अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है. प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. टनल के अंदर फंसे लोगों से जुड़ी हर जानकारी जुटाई जा रही है.

ये एजेंसियां रेस्क्यू में लगी हैं: फिलहाल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं. प्रशासन का कहना है कि जब तक टनल के अंदर सभी संभावित लोगों की तलाश पूरी नहीं हो जाती, तब तक अभियान जारी रहेगा.

खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी: इधर खराब मौसम और विपरीत परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पीपलकोटी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने चमोली के पीपलकटी में हुए टनल हादसे के बाद चल रहे रेस्क्यू अभियान का ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया.

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत बचाव कार्य में जुटी सभी एजेंसियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य में तेजी लाने और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि-

टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. हमने विपरीत परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान में जुटे जवानों और कर्मचारियों का हौसला भी बढ़ाया है.
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री-

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. इसके साथ ही सीएम जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने भी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने हादसे में प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है.

मृतकों का विवरण

  1. प्रदीप पंवार उम्र 31 वर्ष पुत्र अवतार सिंह, निवासी टिहरी गढ़वाल
  2. मुकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी चमोली
  3. दुर्लभ शर्मा पुत्र भवानी राम शर्मा, निवासी यूपी
  4. विजय हंसदा पुत्र राम चंद्रा, निवासी यूपी
  5. जितेंद्र कुमार पुत्र राम चंद्रा, निवासी यूपी
  6. लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह, निवासी छत्तीसगढ़
  7. भुनेश्वर पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी छत्तीसगढ़

लापता लोगों का विवरण

  1. लुकास टोपनों पुत्र बॉससा टोपनों, निवासी झारखंड
  2. चेतन पोयाम पुत्र सोनधार पोयाम, निवासी छत्तीसगढ़
  3. देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, निवासी छत्तीसगढ़

घायलों का विवरण

  1. सुनील दीवान उम्र 20 वर्ष पुत्र संतोष दीवान, निवासी छत्तीसगढ़ (इनका जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज चल रहा है)
  2. हारबिल गुड़िया उम्र 27 वर्ष पुत्र रेजन गुड़िया, निवासी तपरा (इनका जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज चल रहा है)
  3. कमड़ा निवासी जिला खूंटी, झारखंड (इनका जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज चल रहा है)
  4. निस्तर भिंगरा उम्र 24 वर्ष पुत्र भिंगरा, निवासी झारखंड (इनका जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज चल रहा है)
  5. विनोद रावना उम्र 46 वर्ष पुत्र तुनिया रावना, निवासी झारखंड (इनका जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज चल रहा है)
  6. दीना बेगरा उम्र 26 वर्ष पुत्र केला बेगरा, निवासी झारखंड (इनका जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज चल रहा है)
  7. खेला राम उम्र 22 वर्ष पुत्र मोनसा बिसरा, निवासी झारखंड (इनका जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज चल रहा है)
  8. सुबेग सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र वीरा सिंह, निवासी पंजाब (इनका जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज चल रहा है)
  9. तिलकराज पुत्र बुद्धिराम, निवासी हिमाचल प्रदेश (इनका जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज चल रहा है)
  10. पेन सिंह उम्र 33 वर्ष पुत्र पीला सिंह, निवासी छत्तीसगढ़ (इनका जिला अस्पताल गोपेश्वर में इलाज चल रहा है)
  11. रोहित पांडे उम्र 20 वर्ष पुत्र अवधेश पांडे, निवासी बिहार (इनका बेस अस्पताल श्रीनगर में इलाज चल रहा है)
  12. गोविंद मंडल पुत्र परीक्षित मंडल, निवासी पश्चिम बंगाल (इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है)

Continue Reading

Previous: Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
Next: थार चालक की दबंगई, बस चालक व मेडिकल छात्रों को कुचलने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Related Stories

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

August 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट
  • चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया
  • स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.