Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में देवभूमि उत्तराखंड ने देश को दिया बड़ा संदेश

Uk Fast Khabar May 28, 2022

समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में देवभूमि उत्तराखंड ने देश को बड़ा संदेश देने का प्रयास किया है। राज्य के धार्मिक और आध्यात्मिक स्वरूप के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस पहल को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यद्यपि, पिछले 21 वर्षों से यह विषय चर्चा-परिचर्चा के केंद्र में अवश्य रहा है। इस अवधि में राज्य में चार निर्वाचित सरकारें भी आईं और गईं, लेकिन वे इस मामले में कदम आगे बढ़ाने में लगातार हिचकिचाती ही रहीं।
चीन और नेपाल की सीमा से सटे 53483 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले उत्तराखंड का राष्ट्रीय महत्व तो है ही, देवभूमि अपने धार्मिक और आध्यात्मिक स्वरूप के लिए विश्वभर में पहचान रखती है। राष्ट्रीय नदी गंगा के उद्गम स्थल वाले उत्तराखंड में हर साल ही चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री समेत अन्य धार्मिक स्थलों में बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। ऋषि-मुनियों की यह धरती अनादिकाल से ही सामाजिक सद्भाव के साथ-साथ सभी प्राणियों को समान भाव से देखने का संदेश भी विश्व को देती आ रही है। ध्यान-योग के लिए तो सदियों से साधक इस हिमालयी राज्य के लिए रुख करते हैं।
पिछले कुछ समय से, विशेषकर राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव का मुद्दा प्रमुखता से उठा। सरकार की सोच रही है कि समुदाय विशेष को मिले अधिकारों के कारण सामाजिक सद्भाव पर प्रत्यक्ष-परोक्ष प्रभाव पड़ता है। माना जा रहा है कि इसने भी सरकार को समान नागरिक संहिता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

इस सबके मद्देनजर भाजपा की वर्तमान धामी सरकार ने देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। साथ ही उसने यह दर्शाया है कि सरकार द्वारा जो निर्णय लिया गया है, उसे वह धरातल पर भी उतार रही है। सरकार ने यह संदेश देने का भी प्रयास किया है कि देवभूमि में रहने वाले लोग, चाहे वे किसी भी धर्म, वर्ग अथवा संप्रदाय से संबंधित हों, उन्हें राज्य में समान रूप से समान अधिकार मिलने चाहिए।
देश सरकार के इस कदम को दूरगामी परिणाम वाला बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद सरकार क्या-क्या कदम उठाती है, इसे लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। साथ ही सरकार के इस निर्णय से अब देश के अन्य राज्य भी समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय ले सकते हैं।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ी पहल
Next: प्रचार के आखिरी दिन सीएम धामी ने सभा और वित्त मंत्री ने डोर टू डोर कैंपेन चलाकर मांगा वोट

Related Stories

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

June 3, 2026
हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

June 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

June 3, 2026
Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

June 3, 2026
हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

June 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड
  • देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज
  • Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’
  • हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.