Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

वन भूमि पर मजार-मस्जिद तोड़ने के विरुद्ध याचिका हाई कोर्ट में खारिज, सीएम ने कहा- स्पष्ट गाइडलाइन तय

Uk Fast Khabar May 27, 2023

हाई कोर्ट ने वन भूमि में बनी मजार, मस्जिद आदि को तोड़े जाने से पहले उनका सर्वे किये जाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने सर्वे की मांग करती तथा देहरादून के विकास नगर सहित कालाढूंगी, जसपुर में मजार को नोटिस देने को चुनौती देती याचिकाओं को निरस्त कर दिया।
राजाजी नेशनल पार्क के रामगढ़ रैंज में बनी मजार को आठ मई को जारी नोटिस को चुनौती देती याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया। नैनीताल जिले के निवासी तफज्जुल हुसैन अंसारी सहित अन्य ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि राज्य सरकार अतिक्रमण के नाम पर वक्फ संपत्ति का सर्वे किया बिना तोड़ रही है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 2009 में वक्फ संपत्तियों का सर्वे कर नियमावली बनाने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने 2016 में नियमावली बनाई लेकिन सरकार अपनी ही नियमावली का उल्लंघन कर रही है।
याचिका में राज्य में वक्फ संपत्ति का सर्वे अभी तक नहीं हुआ और सरकार ने एक हजार से अधिक मजार व मस्जिद तोड़ दी हैं, जिस पर रोक लगाई जाए और वक्फ संपत्तियों के सर्वे करने व अब तक तोड़ी गई मजारों को फिर से स्थापित करने के लिए सरकार को निर्देशित करने की मांग की गई थी। सरकार की ओर से मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत ने कोर्ट को बताया कि इन मजारों को वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने याचिकाओं को खारिज कर दिया।

वन भूमि में वर्षों से रह रहे परिवारों को नहीं छेड़ेगी सरकार:
वहीं सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर चल रहे अभियान के तहत वन भूमि में स्थित गोठ, खत्ते, वनग्राम व टोंगिया गांवों में वर्षों से रह रहे परिवारों को नहीं छेड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में अभियान को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन तय की गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग पिछले कुछ सालों में वन भूमि पर काबिज हुए हैं या धार्मिक आड़ में कुछ प्रतीक खड़े कर लिए गए हैं, उन सभी को अतिक्रमण के दायरे में लिया गया है। किसी को परेशान करना सरकार का उद्देश्य नहीं है।
तराई व भाबर क्षेत्र में वन भूमि पर स्थित खत्तों, टोगिया गांवों, वन ग्रामों के अलावा विभिन्न स्थानों पर गोठ व वन पंचायतों में वर्षों से बसे लोग भी अतिक्रमण अभियान की जद में आने को लेकर सशंकित थे। बड़ी संख्या में ये ऐसे परिवार हैं, जिन्हें वहां बसें कई पीढिय़ां हो गई हैं। वे लंबे समय से भूमि पर मालिकाना हक देने की मांग भी करते आ रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया किया है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के संबंध में मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है कि व्यवस्था ठीक प्रकार से बनाई जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ वर्षों में जो लोग वन भूमि पर काबिज हुए हैं या धार्मिक स्थलों की आड़ में प्रतीक खड़े किए गए हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। इसके अलावा जहां-जहां जनसांख्यिकी बदलाव हुआ है, उनका सत्यापन करना, ठीक प्रकार से जांच करना और हटाना सरकार का काम है। उन्होंने कहा कि जो लोग गोठ, खत्ते, वन ग्राम व वन पंचायतों में वर्षों से रह रहे हैं, उन्हें परेशान करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है। जो भी इस प्रकार की गतिविधियों को करेंगे, उन्हें मानीटर किया जा रहा है। अधिकारियों को कह दिया गया है कि किसी को इस अभियान से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Continue Reading

Previous: BJP महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा के नेतृत्व में करीब 130 महिलाओं ने देखी फ़िल्म “द केरल स्टोरी”।
Next: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में की शिरकत, सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ।

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.