Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

CM धामी ने मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में दी जानकारी, कहा- अगले 5 साल में राज्य की GSDP दोगुना करने का लक्ष्य

Uk Fast Khabar May 29, 2023

उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के दृष्टिगत सशक्त उत्तराखंड मिशन प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) को अगले पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य के लिए मैकेंजी ग्लोबल को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में राज्य में चल रही योजनाओं की प्रगति और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों व भावी योजनाओं का ब्योरा रखते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पर्यटन, कौशल विकास व शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं के जरिये एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त उत्तराखंड मिशन के अंतर्गत पर्यटन के क्षेत्र में अगले दो वर्ष में 10 हजार करोड़ का प्रत्यक्ष निवेश और 40 हजार रोजगार के अवसर सृजन के लिए पर्यटन नीति लागू की गई है। इसी तरह राज्य में 10 नालेज पार्क और आधार मूलभूत संरचना के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसमें देहरादून में नया राजधानी क्षेत्र, हर की पैड़ी-ऋषिकेश कारीडोर का पुनर्विकास संबंधी कार्य प्रमुख हैं।
उन्होंने कहा कि शहरीकरण की आवश्यकता को देखते हुए राज्य में 12 नए शहर बनाने का लक्ष्य है। ऊधमसिंह नगर की किच्छा तहसील में तीन हजार एकड़ भूमि में नया शहर बसाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। इससे लगभग 15 हजार करोड़ का प्रत्यक्ष निवेश और 25 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के अंतर्गत फारेन प्लेसमेंट एजेंसी को सूचीबद्ध किया गया है। ये राज्य के युवाओं को नर्सिंग, डे केयर, कुक, सेवा व सुरक्षा के क्षेत्र में विदेश में रोजगार दिलाएगी। आगामी वर्षों में इसके माध्यम से 50 हजार युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाते हुए राज्य की आर्थिकी में 10 हजार करोड़ रुपये सालाना की वृद्धि होगी।

पिछले पांच वर्ष में 51 हजार करोड़ का निवेश:
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। उत्तराखंड की रैंकिंग में सुधार हुआ है। उद्योगों से जुड़े 1291 कानूनों का विश्लेषण चल रहा है, जिनमें 393 को खत्म करने की सहमति विभिन्न विभागों ने दी है। राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू है, जिससे 35 विभागों की 135 सेवाएं एक पोर्टल से दी जा रही हैं। फलस्वरूप पिछले पांच वर्षों में लगभग 51 हजार करोड़ का निवेश आकर्षित हुआ है। उन्होंंने बताया कि राज्य में ड्रोन के निर्निर्माण व उपयोग को नीति बनाई गई है। इसमें बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

बेमौसमी सब्जी के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा उत्तराखंड:
किसानों की आय दोगुना करने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 300 करोड़ की कैपिटल सब्सिडी के साथ किसानों को पालीहाउस दिए जा रहे हैं। इससे उत्तर भारत में उत्तराखंड बेमौसमी सब्जी के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। राज्य में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए स्टेट मिलेट मिशन प्रारंभ किया गया है। मध्याह्न भोजन योजना में बच्चों को 40 सप्ताह झंगोरा की खीर दी जा रही है।

जीएसटी कलेक्शन पर जोर:
मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय संसाधनों की कमी के मद्देनजर जीएसटी कलेक्शन पर विशेष ध्यान दिया गया है। गत वर्ष इसमें 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस वर्ष इसे 50 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य है। राज्य में बीते वर्ष 23 मामलों में जांच की गई। इसमें एक मामले में अपराधी को पांच वर्ष की सजा हुई, जो जीएसटी में सजा का देश का पहला मामला है।

13 फ्लैगशिप योजनाओं में अथक प्रयास:
मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 फ्लैगशिप योजनाओं में अथक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप पीएम आवास ग्रामीण, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, सायल हेल्थ कार्ड, मत्स्य पालकों को केसीसी, स्वामित्व योजना में लक्ष्य पूरे किए गए हैं। उन्होंने अमृत सरोवर, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

Continue Reading

Previous: सत्ता के गलियारे से: धामी के काम पर नमो की मुहर
Next: Startup शुरू करने की चाह रखने वाले उत्‍तराखंड के युवाओं के लिए अच्‍छी खबर, बनाए जाएंगे 30 इंक्यूबेशन सेंटर

Related Stories

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

June 13, 2026
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

June 13, 2026
लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

June 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक

24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक

June 13, 2026
उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

June 13, 2026
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

June 13, 2026
लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

June 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • 24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक
  • उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क
  • नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड
  • लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.