Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

विस्थापन की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, हरीश रावत बोले- भाजपा आगे आती है तो मैं उनके पीछे रहूंगा

Uk Fast Khabar June 27, 2023

आइडीपीएल कॉलोनी वासियों के विस्थापन की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यदि भाजपा आइडीपीएल को बचाने की लड़ाई में आगे आती है तो हमें भाजपा जिंदाबाद सुनने में कोई परहेज नहीं है। एक जुलाई को यदि सरकार कॉलोनी वासियों की बिजली-पानी काटती है तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि फैक्ट्री लगातार घाटे में रही है, कांग्रेस शासनकाल में मैं केंद्रीय मंत्रिमंडल में दो बार ग्रांट लाने में सफल रहा हूं। भाजपा शासन में देश के भीतर सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। यही कारण है कि कुछ बड़े लोगों की पूंजी तेजी के साथ बढ़ी है। 700 नंबर पर खड़ा उद्योगपति दूसरे नंबर पर पहुंच जाता है।
वर्ष 2014 के बाद उद्योग तेजी से बंद हुए हैं। उत्तराखंड में एचएमटी और आइडीपीएल बंद हुए हैं। जब हम सरकार में थे तो हमने केंद्र सरकार से इसे लीज पर चलाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार पल्ला झाड़ चुकी है। इसलिए हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह करते हैं कि वह आइडीपीएल को राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रम के रूप में संचालित करें।
पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आइडीपीएल की भूमि पर बड़ी-बड़ी चीजें बनाने की बात हो रही है। क्षेत्रीय सांसद रमेश पोखरियाल निशंक इस मुद्दे पर आगे आते हैं तो मैं उनके पीछे खड़ा होने को तैयार हूं। आइडीपीएल की कीमत पर हम राजनीति नहीं होने देंगे। वर्ष 2024 में हम मुद्दों और सैद्धांतिक आधार पर इनसे लड़ेंगे।
उन्होंने कहा उत्तराखंड के सभी सांसद आइडीपीएल के मुद्दे पर मौन है। आइडीपीएल टाउनशिप की बिजली पानी काटकर सरकार संवेदनहीनता का परिचय दे रही है। यहां रह रहे नागरिकों को घर छोड़कर चले जाने के लिए सरकार मजबूर कर रही है। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री को मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। रावत ने चेतावनी दी है कि एक जुलाई को सरकार ने आइडीपीएल क्षेत्र की बिजली पानी काटी गई तो हम इसका डटकर मुकाबला करेंगे। अन्याय के खिलाफ कांग्रेस इस लड़ाई को लड़ेगी।
इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह मियां, जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, विजय पाल सिंह रावत, महेंद्र भट्ट, अंशुल त्यागी, मदन मोहन शर्मा, महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीलम तिवारी, कृपाल सिंह एचएन सिंह, दीप शर्मा, विनय सारस्वत, सनी प्रजापति, अभिनव मलिक आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

Previous: तीन बार सर्वे करने के बाद भी नहीं मिली एनओसी, अब देहरादून के इस इलाके में बाढ़ का खतरा
Next: सत्ता के गलियारे से: कुछ की उम्मीदें चढ़ रही परवान, कुछ परेशान

Related Stories

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

March 31, 2026
देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

March 31, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

March 31, 2026
ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

March 31, 2026
किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

March 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया
  • ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो
  • किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.