Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

तीन बार सर्वे करने के बाद भी नहीं मिली एनओसी, अब देहरादून के इस इलाके में बाढ़ का खतरा

Uk Fast Khabar June 26, 2023

मानसून की दस्तक के साथ ही शनिवार व रविवार को जमकर वर्षा हुई। जिससे नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। दूसरी तरफ सौंग नदी की बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले गौहरीमाफी व खदरी खड़गमाफ गांव की सुरक्षा के लिए सीसी तटबंध बनाने को वित्तीय स्वीकृति मिले छह माह बीत गए।
राजस्व, सिंचाई व राजाजी पार्क प्रशासन के अधिकारी तीन बार संयुक्त सर्वे भी कर गए, मगर पार्क प्रशासन की ओर से अब तक कार्य को अनुमति (एनओसी) नहीं मिली।
आलम यह है कि सिंचाई विभाग व ग्राम पंचायत बाढ़ सुरक्षा के फौरी उपाय करने के लिए भी पार्क प्रशासन की दया पर निर्भर है। जिसके चलते स्थायी कार्य तो दूर अस्थायी उपाय भी नहीं हो सके।
इतना ही नहीं गौहरीमाफी में सिंचाई के लिए प्रयुक्त होने वाला पानी भी सौंग नदी से नहर में लिफ्ट किया जाता है। इस कार्य के लिए भी पार्क प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा। जिसके चलते काश्तकारों के सामने खेतों की सिंचाई की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पार्क अधिकारी वन कानून की आड़ में मनमानी कर रहे हैं।
हो चुका है संयुक्त सर्वे:
बीते माह 19 अप्रैल को बाढ़ सुरक्षा योजना के लिए पार्क, सिंचाई व राजस्व विभाग के संयुक्त सर्वे में भूमि की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। तटबंध का ज्यादातर हिस्सा राजस्व व उद्यान विभाग की भूमि पर बनना है। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तटबंध बनने से वन्यजीवों के प्रवास पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा, बल्कि इससे वन भूमि व वन संपदा भी सुरक्षित होगी।
बावजूद इसके प्रशासन ने अब तक एनओसी जारी नहीं की गई। इस बार बड़े खतरे की आशंका गौहरीमाफी, खदरी, ठाकुरपुर, चकजोगीवाला व साहबनगर का काफी बड़ा हिस्सा बाढ़ के खतरे की जद में है। बीते वर्षों में सौंग नदीं में बाढ़ से यहां कई बीघा खेत कट गए। घरों में पानी घुसने से अनाज और सामान खराब हुआ।
नदी गांव से सट कर बहने लगी है। खदरी की ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने बताया कि पार्क प्रशासन विकास व सुरक्षा कार्यों में रोड़ा बन रहा है। योजना शुरू होना तो दूर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए तार जाल तक नहीं भरे गए, यदि सौंग में उफान आया तो इस बार भारी नुकसान की आशंका है।

22 करोड़ की योजनाएं अटकी:
राजाजी पार्क प्रशासन से एनओसी न मिलने से करीब 22 करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षा योजनाओं पर ग्रहण लगा हुआ है। दरअसल राज्य आपदा न्यूनीकरण मद के अंतर्गत गौहरीमाफी की तरफ सौंग नदी किनारे तटबंद के लिए 986.05 लाख, गंगा नदी किनारे तटबंध के लिए 812.45 लाख तथा सौंग नदी के दूसरी तरफ खदरी गांव की सुरक्षा के लिए 445.10 लाख लागत की योजना स्वीकृत है।
इससे नदी किनारे करीब 2100 मीटर तटबंध बनना है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी उनियाल का कहना है कि वन विभाग से एनओसी मिलने पर ही कार्य शुरू हो सकेगा।
संयुक्त सर्वे में स्थिति स्पष्ट होने के बाद भी पार्क अधिकारी एनओसी जारी करने में अनावश्यक विलंब किया। यहां तक कि नदी को चैनेलाइज व अस्थायी कार्य तक नहीं करने दिए। बाढ़ से नुकसान हुआ तो इसके लिए वन विभाग जिम्मेदार होगा।
– रोहित नौटियाल, ग्राम प्रधान, गौहरीमाफी

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पक्का निर्माण नहीं हो सकता है। सौंग नदी में जिस जगह दीवार बननी है, वह पार्क क्षेत्र है। इसलिए संबंधित फाइल शासन को भेजी गई है। जिस पर वहीं से निर्णय हो सकेगा। बिरला मंदिर क्षेत्र देहरादून डिवीजन के अंतर्गत है।
– कहकशा नसीम, उपनिदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व

Continue Reading

Previous: गढ़वाल में मानसून के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त, चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क समेत 27 संपर्क मार्ग बंद
Next: विस्थापन की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, हरीश रावत बोले- भाजपा आगे आती है तो मैं उनके पीछे रहूंगा

Related Stories

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

August 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
  • नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
  • सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.