Hyundai Exter को हाल ही में किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ये गाड़ी सीएनजी वेरिएंट में भी आती है। अब कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। टाटा पंच ईवी को टक्कर देने वाली इस अपकमिंग ईवी पर तेजी से काम चल रहा है, जिसे कई पर सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। आइये जानते हैं हुंडई एक्सटर ईवी में क्या कुछ हो सकता है खास
Hyundai ICE Exter
हुंडई भारत में एंट्री-लेवल ईवी सेगमेंट में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसकी शुरुआत कंपनी एक्सटर ईवी से करने वाली है। Hyundai ICE Exter को इंडियन मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
बैटरी पैक और रेंज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुंडई एक्सटर ईवी को लगभग 25-30kWh के बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है और यह लगभग 300 किमी – 350 किमी की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। हालांकि की कंपनी की ओर से इसपर खुलकर जानकारी सामने नहीं आई है।
संभावित कीमतें
कीमत की बात करें तो यह माइक्रो-एसयूवी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कौन आगे रहेगा। एक्सटर और पंच के आईसीई मॉडल की कीमतें काफी करीब हैं। लेकिन सीएनजी में पंच ने 7,09,900 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बढ़त बना ली है। इसकी तुलना में एक्सटर सीएनजी की कीमत 8,23,990 रुपये से शुरू होती है। हुंडई आगामी एक्सटर इलेक्ट्रिक के लिए आक्रामक मूल्य निर्धारण रणनीति अपनाने की संभावना है।
अगले साल लॉन्च होगी हुंडई की पहली इलेक्ट्रिक कार
रिपोर्ट की मानें तो हुंडई मोटर इंडिया 2024 में किसी समय अपनी मेड-इन-इंडिया ईवी पेश करने की योजना बना रही है। हुंडई एक्सटर ईवी प्रोटोटाइप की हालिया नजर से संकेत मिलता है कि यह एक हो सकता है। माइक्रो एसयूवी भारत में दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार होगी, जो टाटा पंच ईवी को टक्कर देगी। हालांकि, इसमें कौन सा बैटरी पैक दिया जाएगा और ये कितना रेंज देगी इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी।

