Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Sandeep Maheshwari-Vivek Bindra Controversy: बिंद्रा के खिलाफ सबसे बड़ी लॉ फर्म को हायर करेंगे माहेश्वरी, जानिए विवाद की पूरी कहानी

Uk Fast Khabar December 22, 2023

इन दिनों यूट्यूब (YouTube) और विभिन्न सोशल मीडिया पर दो बड़े यूट्यूबर के बीच जंग छीड़ी हुई है। पहले यूट्यूबर हैं संदीप माहेश्वरी (Sandeep Maheshwari) जो भारत के सबसे बड़े मोटिवेशनल स्पीकर हैं और दूसरे हैं विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) जो एक मोटिवेशनल स्पीकर के साथ-साथ उद्यमी भी हैं।
संदीप माहेश्वरी के यूट्यूब पर 2.83 करोड़ सब्सक्राइबर हैं वहीं विवेक बिंद्रा के यूट्यूब पर 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। विवेक बिंद्रा यूट्यूब के अलावा बड़ा बिजनेस डॉट कॉम (Bada Business.com) के फाउंडर और सीईओ भी हैं। ये दोनों बड़े यूट्यूबर के बीच यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे यूट्यूब, X (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।
Gen Z और लोगों के बीच इस वक्त ये दोनों लोग चर्चा का विषय हैं। समाज का एक धड़ा संदीप माहेश्वरी को सपोर्ट कर रहा है तो वहीं दूसरा विवेक बिंद्रा को। तो आखिर इन दोनों के बीच विवाद है क्या और ये विवाद कहां से और कैसे शुरू हुआ। इस खबर में जानिए पूरी जानकारी।


क्या है यह विवाद और कहां से हुआ शुरू?


दरअसल यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब संदीप माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 11 दिसंबर 2023 को ‘Big Scam Exposed’ के नाम से एक 10 मीनट का वीडियो डाला। बस पूरा विवाद इसी वीडियो से शुरू हुआ। इस वीडियो में तीन लड़कों ने यह आरोप लगाया कि उन्होंने भारत के काफी बड़े यूट्यूबर से एक बिजनेस का कोर्स 50,000 रुपये में खरीदा लेकिन उन लड़को को कोर्स खरीदने के बाद यह पता चला की इस कोर्स से वो बिजनेस नहीं सीख रहे। इनके मुताबिक इस कोर्स की वैल्यू कुछ भी नहीं है।
जब उन्होंने इस कोर्स के पैसे वापस मांगने चाहे तो उनसे कहा गया कि पैसे रिटर्न करने की कोई पॉलिसी नहीं है लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा आपको वापस मिले तो आप यह कोर्स किसी और को बेच कर कमिशन के रूप में अपना पैसा वापस ले सकते हैं। कुछ ऐसा ही आरोप कुछ और लड़कों ने भी लगाया। इसके बाद संदीप माहेश्वरी ने इसे स्कैम करार दिया।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि संदीप माहेश्वरी के इस वीडियो में ना तो विवेक बिंद्रा का नाम और ना ही उनके बिजनेस, बड़ा बिजनेस डॉट कॉम का नाम लिया। लेकिन इस वीडियो के सामने आते ही विवेक बिंद्रा ने इसे अपने ऊपर लेते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर एक कम्युनिटी पोस्ट डाल कर इस वीडियो का रिस्पॉन्स दिया। विवेक बिंद्रा ने कहा- संदीप भाई, मैंने आपका लेटेस्ट वीडियो देखा, ‘Big Scam Exposed’ चूंकि आपने पुष्टि की है कि यह मुझसे और मेरी कंपनी से संबंधित है तो मुझे लगता है कि मुझे अपनी आधिकारिक आईडी से इस पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए, ताकि दर्शकों के मन में कोई भ्रम न रहे। आप उनकी पूरी पोस्ट नीचे फोटो में या उनकी यूट्यूब पर जाकर पढ़ सकते हैं।

इस पोस्ट के बाद अब संदीप माहेश्वरी ने अपने कम्युनिटी पोस्ट पर विवेक बिंद्रा को जवाब दिया और यहीं से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। संदीप माहेश्वरी ने लिखा- मेरे प्यारे विवेक, एक तरफ से आप ने मेरी टीम को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी (अभी मैंने आपकी कॉल रिकॉर्डिंग सुनी) और दूसरी तरफ से आप ने मेरे घर पर अपने कर्मचारियों को भेजा। वो भी एक बार नहीं… बार-बार… क्या आपको सच में लगता है कि मैं आप की धमकियों से डरता हूं? संदपी माहेश्वरी की इस पूरे पोस्ट को आप नीचे फोटो में या उनके यूट्यूब पर जाकर पढ़ सकते हैं।

विवेक बिंद्रा ने वीडियो बनाकर संदीप को दिया जवाब
विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद विवेक बिंद्रा ने दो दिन पहले यानी 18 दिसंबर को ‘Biggest Controversy | Biggest Program | Biggest Attack – Dr Vivek Bindra’ के नाम से एक वीडियो बनाया इस वीडियो के पहले 30 मिनट में उन्होंने संदीप माहेश्वरी के ऊपर आरोप लगाते हुए कई सवाल दागे। विवेक बिंद्रा ने यह भी कहा वो सात दिन के बाद कुछ बड़ा करने वाले हैं। आप यह पूरा वीडियो नीचे देख सकते हैं।

संदीप ने भी दिया जवाब
विवेक बिंद्रा के इस वीडियो के बाद संदीप माहेश्वरी ने आज यानी 21 तारीख को #StopVivekBindra के नाम से एक वीडियो बनाकर विवेक बिंद्रा द्वारा उठाए सवाल का जवाब दिया और स्कैम में फंसे बच्चों की मदद के लिए एक लॉ फर्म हायर करने की भी बात कही। आप नीचे लिंक पर उनकी पूरी वीडियो देख सकते हैं। इस पूरे विवाद में अब देखना होगा ही आगे क्या होता है और विवेक बिंद्रा सात दिन के बाद क्या बड़ा करते हैं और संदीप माहेश्वरी अब आगे क्या करते हैं।

 

Continue Reading

Previous: Bigg Boss 17 Wild Card: सोशल मीडिया की इस बिंदास बाला की होगी एंट्री, मुकाबला देख अंकिता-आयशा के छूट जाएंगे पसीने
Next: बढ़ गया केदारनाथ मंदिर गर्भगृह से ‘सोना गायब’ होने का विवाद, कमेटी बनाकर जांच की मांग

Related Stories

रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

February 13, 2026 2
मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

February 13, 2026 3
महाराज ने घनसाली को दी तेरह करोड एक लाख बयालीस हजार की योजनाओं की सौगात

महाराज ने घनसाली को दी तेरह करोड एक लाख बयालीस हजार की योजनाओं की सौगात

February 13, 2026 4
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: उत्तराखंड के 54 हजार शिक्षकों को उन्नत डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग देगी धामी सरकार

बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: उत्तराखंड के 54 हजार शिक्षकों को उन्नत डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग देगी धामी सरकार

February 16, 2026
उत्तराखंड के शिक्षक AI में हासिल करेंगे दक्षता, इस हाईटेक सिस्टम से दी जाएगी ट्रेनिंग

उत्तराखंड के शिक्षक AI में हासिल करेंगे दक्षता, इस हाईटेक सिस्टम से दी जाएगी ट्रेनिंग

February 16, 2026
देहरादून में आज कांग्रेस निकालेगी रैली… बदला शहर का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर जाने से बचें

देहरादून में आज कांग्रेस निकालेगी रैली… बदला शहर का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर जाने से बचें

February 16, 2026
कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

February 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: उत्तराखंड के 54 हजार शिक्षकों को उन्नत डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग देगी धामी सरकार
  • उत्तराखंड के शिक्षक AI में हासिल करेंगे दक्षता, इस हाईटेक सिस्टम से दी जाएगी ट्रेनिंग
  • देहरादून में आज कांग्रेस निकालेगी रैली… बदला शहर का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर जाने से बचें
  • कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.