Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Uttarakhand पर पड़ा अयोध्या का प्रभाव, हरिद्वार-ऋषिकेश का होगा एकीकृत विकास; जानें मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला

Uk Fast Khabar January 12, 2024

उत्तराखंड के धार्मिक और आध्यात्मिक नगरों हरिद्वार और ऋषिकेश को अब अयोध्या की भांति एकीकृत ढंग से विकसित किया जाएगा। धार्मिक स्थल क्षेत्र के साथ ही इन नगरों में अवस्थापना ढांचे को भी सुव्यवस्थित किया जाएगा। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कारीडोर के लिए पहले गठित की गई स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) को निरस्त कर यह कार्य अब उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (यूआइआइडीबी) को सौंपने का निर्णय लिया।
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में हल्द्वानी के गौलापार व आसपास के क्षेत्रों में नियोजित तरीके से विकसित करने के लिए फ्रीज जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में मास्टर प्लान लागू होने तक निर्माण कार्य प्रतिबंधित किए गए हैं।

मंत्रिमंडल की बैठक
सचिवालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी शहरों को सुव्यवस्थित कर सुंदर स्वरूप देने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने मंत्रिमंडल के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कारीडोर परियोजना का विकास अयोध्या की भांति किया जाएगा। गत नौ जनवरी को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूआइआइडीबी की बोर्ड बैठक में इस परियोजना से संबंधित कार्य बोर्ड से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल ने इस निर्णय पर अपनी स्वीकृति दी है। साथ ही आवास विभाग के अंतर्गत परियोजना के लिए गठित एसपीवी को निरस्त करने पर मुहर लगा दी गई। एसपीवी के रूप में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हरिद्वार ऋषिकेश रीडेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड गठित की गई थी।

पुनर्विकास परियोजना क्षेत्र में क्या-क्या शामिल?
पुनर्विकास परियोजना क्षेत्र में हरिद्वार में देवीपुरा से भूपतवाला (दूधाधारी चौक), हरकी पैड़ी से डेढ़ किमी परिधि का क्षेत्र, कनखल क्षेत्र (दक्ष मंदिर व संन्यास रोड), भूपतवाला से सप्तऋषि आश्रम (भारत माता मंदिर क्षेत्र) के क्षेत्र सम्मिलित किए गए हैं। ऋषिकेश में तपोवन का संपूर्ण क्षेत्र, रेलवे स्टेशन के पास कोर क्षेत्र, आइएसबीटी व त्रिवेणी घाट के पास के क्षेत्रों को लिया गया है। मंत्रिमंडल ने विधानसभा सत्र की तिथियां निर्धारित करने के लिए मुख्यमंत्री धामी को किया अधिकृत किया है। कैबिनेट ने प्रदेश के नौ में से सात छावनी परिषदों के नागरिक क्षेत्रों को हटाकर निकटस्थ नगर निकायों में सम्मिलित करने को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।

 

Continue Reading

Previous: “मेरा गांव मेरी सड़क योजना” के तहत सुधरेगी गांवों की तस्वीर, तीन जिलों में बनेंगी 24 नई सड़कें
Next: खाली पदों पर शिक्षकों की भर्ती करेगी धामी सरकार, पढ़िए कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

Related Stories

Dehradun: सीएम धामी ने किया बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण

Dehradun: सीएम धामी ने किया बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण

April 14, 2026
Sara Ali Khan: पंवाली कांठा की वादियों में सारा अली खान ने की ट्रैकिंग, पूरा किया 18 किमी लंबा ट्रेक, तस्वीरें

Sara Ali Khan: पंवाली कांठा की वादियों में सारा अली खान ने की ट्रैकिंग, पूरा किया 18 किमी लंबा ट्रेक, तस्वीरें

April 14, 2026
Uttarakhand Census: ऑनलाइन चरण के दौरान दिख रहा उत्साह, तीन दिन के भीतर 18 हजार से अधिक स्व-गणना

Uttarakhand Census: ऑनलाइन चरण के दौरान दिख रहा उत्साह, तीन दिन के भीतर 18 हजार से अधिक स्व-गणना

April 14, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Dehradun: सीएम धामी ने किया बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण

Dehradun: सीएम धामी ने किया बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण

April 14, 2026
Sara Ali Khan: पंवाली कांठा की वादियों में सारा अली खान ने की ट्रैकिंग, पूरा किया 18 किमी लंबा ट्रेक, तस्वीरें

Sara Ali Khan: पंवाली कांठा की वादियों में सारा अली खान ने की ट्रैकिंग, पूरा किया 18 किमी लंबा ट्रेक, तस्वीरें

April 14, 2026
Uttarakhand Census: ऑनलाइन चरण के दौरान दिख रहा उत्साह, तीन दिन के भीतर 18 हजार से अधिक स्व-गणना

Uttarakhand Census: ऑनलाइन चरण के दौरान दिख रहा उत्साह, तीन दिन के भीतर 18 हजार से अधिक स्व-गणना

April 14, 2026
Rudrapur: कंपनी में नो एंट्री… ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मोर्चरी में हंगामा

Rudrapur: कंपनी में नो एंट्री… ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मोर्चरी में हंगामा

April 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Dehradun: सीएम धामी ने किया बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण
  • Sara Ali Khan: पंवाली कांठा की वादियों में सारा अली खान ने की ट्रैकिंग, पूरा किया 18 किमी लंबा ट्रेक, तस्वीरें
  • Uttarakhand Census: ऑनलाइन चरण के दौरान दिख रहा उत्साह, तीन दिन के भीतर 18 हजार से अधिक स्व-गणना
  • Rudrapur: कंपनी में नो एंट्री… ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मोर्चरी में हंगामा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.