Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता ‘करंट’, विद्युत दरों में हो सकती है इतनी वृद्धि

Uk Fast Khabar April 26, 2024

प्रदेश के करीब 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जोर का झटका लग सकता है। वित्तीय वर्ष-2024-25 के लिए वार्षिक विद्युत टैरिफ को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने फाइनल कर दिया है। अगले दो दिन के भीतर इसकी घोषणा की जा सकती है। इस वर्ष 10 प्रतिशत के आसपास वृद्धि हो सकती है। बिजली की नई दरें बीते एक अप्रैल से लागू मानी जाएंगी। चुनाव आचार संहिता के कारण मार्च में टैरिफ जारी नहीं किया जा सका था। जबकि उत्तराखंड में मतदान होने के बाद निर्वाचन आयोग ने बिजली की नई दरें जारी करने की अनुमति दे दी है।

23 से 27 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव
ऊर्जा निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विद्युत दरों में 23 से 27 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था। जिसे उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सभी हितधारकों से सुझाव मांगे थे। 31 जनवरी तक नियामक आयोग को बड़ी संख्या में सुझाव और आपत्तियां प्राप्त हुईं हैं। आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में प्रदेश में चार स्थानों पर जनसुवाई का आयोजन किया गया था, जिनमें कई आपत्तियां प्राप्त हुईं और सुझाव भी मिले। सभी पहलुओं का अध्ययन कर मार्च अंत तक नए विद्युत टैरिफ को जारी किया जाना था, लेकिन इससे पहले लोकसभा चुनाव के तहत आचार संहिता लागू हो गई। जिसके चलते यूईआरसी ने टैरिफ निर्धारण का निर्णय रोक दिया।
बीते 19 अप्रैल को प्रदेश में मतदान संपन्न होने के बाद यूईआरसी की ओर से निर्वाचन आयोग से टैरिफ को लेकर अनुमति मांगी गई। जिस पर बीते सोमवार को अनुमति मिल गई। अब यूईआरसी ने सभी बंदुओं और पहलुओं के आधार पर टैरिफ फाइनल कर दिया है। जिसे एक-दो दिन में घोषित कर दिया जाएगा।

ऊर्जा निगम की ओर से औसत 23 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव
ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत टैरिफ में घरेलू उपभोक्ताओं से 60 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 70 रुपये, अघरेलू श्रेणी में 25 किलोवाट तक 80 से बढ़ाकर 104 रुपये और 25 किलोवाट से अधिक भार पर 90 से बढ़ाकर 117 रुपये प्रति किलोवाट करने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रतिष्ठानों के लिए फिक्स चार्ज में बढ़ाने की भी तैयारी है। प्रस्ताव में अनुमानित दरों में घरेलू उपभोक्ताओं से 20 प्रतिशत, अघरेलू से 30 प्रतिशत, गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी की दरों में 32 प्रतिशत, प्राइवेट ट्यूबवेल की दरों में 15 प्रतिशत, एलटी व एचटी इंडस्ट्री से 28 प्रतिशत, मिक्स लोड श्रेणी में 28 प्रतिशत, रेलवे ट्रैक्शन में 32 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन से 21 प्रतिशत वृद्धि की तैयारी है।

 

Continue Reading

Previous: श्रद्धालुओं का उत्साह देख Char Dham Yatra 2024 व्यवस्था में बदलाव, प्रतिदिन पंजीकरण की अधिकतम सीमा तय
Next: आगामी 10 मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इस बार बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा

Related Stories

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

March 14, 2026
CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

March 14, 2026
भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

March 14, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

March 14, 2026
CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

March 14, 2026
भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

March 14, 2026
CM धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात: ₹44.64 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी

CM धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात: ₹44.64 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी

March 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब
  • CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम
  • भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर
  • CM धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात: ₹44.64 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.