Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चारधाम यात्रा हेतु 50 वर्ष के अधिक उम्र के श्रद्धालुओं का हेल्‍थ चेकअप अनिवार्य, तीर्थ यात्रियों के लिए ये दिशा-निर्देश जारी

Uk Fast Khabar May 8, 2024

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आगामी 10 मई से प्रारंभ होने जा रही है। यात्रा को सुगम, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने के दृष्टिगत सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। कुल 180 चिकित्सकों को यात्रा के दौरान रोटेशन पर चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित अस्पतालों में तैनाती दी जाएगी। साथ ही निजी क्षेत्र से भी चिकित्सकों का सहयोग लिया जा रहा है।

50 स्थान पर हेल्थ एटीएम
यात्रा मार्गों पर 50 स्थान पर हेल्थ एटीएम लगाने का निर्णय लिया गया है। 50 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच की अनिवार्यता की जा रही है। यद्यपि, चारधाम यात्रा मार्ग पर हृदयाघात से होने वाली मृत्यु की संख्या को कम करना एक बड़ी चुनौती रहेगी। गत वर्ष यात्रा के दौरान 247 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। साथ ही चुनौती यात्रा मार्ग पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने और ऊंची कीमतों पर खाद्य पदार्थ बेचने की शिकायतों पर नियंत्रण करने की भी होगी। प्रदेश में चारधाम यात्रा के पंजीकरण को लेकर जिस तरह का उत्साह देखा जा रहा है, उससे साफ है कि इस वर्ष यात्रा नए प्रतिमान स्थापित करेगी। गत वर्ष रिकार्ड 56 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आए थे। प्रदेश के चारधामों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होने के कारण यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।
यात्रा मार्ग पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती का विषय हो या फिर समुचित संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती का, ये हमेशा से ही विभाग के सामने एक बड़ी चुनौती बनते हैं। यद्यपि, इस बार विभाग का दावा है कि यात्रा मार्ग पर पहले से बेहतर इंतजाम किए गए हैं। गत वर्ष यात्रा मार्ग पर हुई 247 मौतों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को आइना दिखाने का काम किया था।

50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य
स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष चारधाम यात्रा पर आने वाले वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य की है। यद्यपि, आगे बढऩे से किसी को रोका नहीं जाएगा, लेकिन उन्हें आराम करने अथवा पहले सही प्रकार से उपचार करने की सलाह जरूर दी जाएगी। पंजीकरण के दौरान भी श्रद्धालुओं को अपना स्वास्थ्य संबंधी ब्यौरा देने को कहा गया है, ताकि जरूरत पडऩे पर उचित उपचार दिया जा सके।

यात्रा मार्ग पर 50 स्क्रीनिंग केंद्र
स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर 50 स्क्रीनिंग केंद्र बनाण् हैं। इन स्क्रीनिंग केंद्र को रजिस्ट्रेशन केंद्र के साथ ही रखा गया है। इसमें श्रद्धालुओं की उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित 28 मानकों पर जांच की जाएगी।

अन्य राज्यों के चिकित्सकों से अपील
चारधाम यात्रा में उत्तराखंड के अलावा अन्य प्रदेशों के चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देने के इच्छुक रहते हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी राज्यों से अपील की है कि उनके यहां से जो भी चिकित्सक यात्रा मार्ग पर अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए।

50 स्थानों पर लगाई जाएगी हेल्थ एटीएम
प्रदेश में इस वर्ष गत वर्ष की भांति ही 50 स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। शासन ने सभी जिलों के सीएमओ और सीएमएस को हेल्थ एटीएम दुरुस्त करने को कहा है। हेल्थ एटीएम में ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में आक्सीजन की मात्रा आदि की जांच की जाएगी। हेल्थ एटीएम में कार्य करने वाले तकनीकी स्टाफ को प्रशिक्षित भी किया गया है।

स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती
प्रदेश में इस वर्ष स्वास्थ्य राहत केंद्रों की स्थिति पहले से बेहतर की गई है। यहां पर आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की जाएगी, जो बीमार श्रद्धालुओं की इलाज में हर संभव सहायता करेंगे। स्वास्थ्य राहत केंद्रों में दवाओं का स्टाक, आक्सीजन सिलिंडर व अन्य सभी जरूरी उपकरण रखे जाएंगे।

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर विशेष फोकस
इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर विशेष फोकस किया है। यहां 10 स्वास्थ्य राहत पोस्ट के साथ ही दो पीएचसी सेंटर भी स्थापित किऐ गए हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रियों को हेल्थ एटीएम की सुविधा भी मिलेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड और माधव चिकित्सालय, नारायणकोटी में हेल्थ एटीएम की स्थापना की जा रही है।

तीर्थ यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने देश भर से आने वाले यात्रियों के लिए मानक प्रचालन कार्यविधि जारी की है।
इसमें श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि कम से कम सात दिन के लिए चारधाम यात्रा की योजना बनाएं।
केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में पैदल चढ़ते समय प्रत्येक एक से दो घंटे के बाद 5 से 10 मिनट तक विश्राम करें।
यात्रा के लिए गरम कपड़े, बारिश से बचाव के लिए रेनकोट, छाता, स्वास्थ्य जांच के लिए पल्स आक्सीमीटर, थर्मामीटर साथ में रखें।
हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, मधुमेह से पीडि़त यात्री जरूरी दवा और डाक्टर का नंबर अपने पास रखें।
यात्रा के दौरान सीने में दर्द, सांस की तकलीफ, चक्कर या उल्टी आने पर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा स्वास्थ्य राहत केंद्र में प्राथमिक उपचार लें।

 

 

Continue Reading

Previous: जंगल में आग लगाने वाले धो बैठेंगे अपनी संपत्ति से हाथ, इस एक्ट को लेकर CM धामी सख्त
Next: उत्तराखंड में जमकर तबाही मचा रही वनाग्नि, आग बुझाने के लिए वन विभाग ने झोंकी पूरी ताकत; सीएम धामी आज करेंगे बैठक

Related Stories

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.