Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

22 दिन, 10 राज्य और 60 से ज्यादा चुनावी कार्यक्रम, प्रचार को सबसे ज्यादा डिमांड में रहे सीएम धामी

Uk Fast Khabar June 1, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में देश के 10 से अधिक राज्यों में धुआंधार प्रचार किया। 22 दिन के इस प्रचार के दौरान धामी ने 60 से ज्यादा चुनावी कार्यक्रम किए। इनमें चुनावी जनसभाएं, रोड शो और जन संवाद के जरिये उन्होंने भाजपा के समर्थन में वोट मांगने का कार्य किया। पार्टी सूत्रों का मानना है कि धामी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में योगी के साथ धामी की भी सबसे ज्यादा मांग रही है। मुख्यमंत्री ने 14 अप्रैल से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत पीलीभीत लोकसभा सीट से की और इसके बाद प्रचार का सिलसिला लगातार जारी रहा। अप्रैल में उन्होंने यूपी के पीलीभीत, गाजियाबाद, लखनऊ, बरेली, तेलंगाना के निजामाबाद, वारंगल में और पश्चिमी बंगाल की हुगली में कुल 10 चुनावी कार्यक्रम किए। मई महीने में उन्होंने यूपी, झारखंड, दिल्ली, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल राज्य की विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया और उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की। सीएम ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की और पड़ोसी राज्य हिमाचल की शिमला संसदीय सीट पर जनसंपर्क के जरिये अपने चुनाव प्रचार का समापन किया।

इसलिए रही मुख्यमंत्री की डिमांड
लोकसभा और विधानसभा चुनाव के प्रचार में उत्तराखंड सरीखे छोटे राज्य के मुख्यमंत्रियों को अभी तक पड़ोसी राज्यों में ही स्टार प्रचारक बनाने की परंपरा रही है। पुष्कर सिंह धामी संभवत: अकेले मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें यूपी, हिमाचल और दिल्ली के अलावा पश्चिमी बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा राज्य में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए भेजा गया। इसकी एक प्रमुख वजह धामी सरकार में लिए गए वे फैसले हैं, जिनकी पूरे देश में चर्चा है। इसमें सबसे प्रमुख समान नागरिक संहिता कानून है, जिसे बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। भाजपा ने घोषणा पत्र में यूसीसी को देश में लागू करने का वादा किया है। धामी ने सभी राज्यों में यूसीसी कानून के बहाने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। साथ ही उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार के फायदे भी गिनाएं। देश में उत्तराखंड के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून और जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून की भी चर्चा रही है। धामी ने दोनों कानूनों के जरिये लोगों को भाजपा से जोड़ने की कोशिश की।
दस राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए देवतुल्य जनता से मिले अगाध स्नेह, प्रेम एवं असीम समर्थन के लिए सहृदय आभार। प्रत्येक जनसभा, रोड शो और संवाद कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन आप सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं प्रत्याशियों के अथक परिश्रम को परिलक्षित करता है। इस दौरान लोगों में दिखे असीम उत्साह से यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जन-जन का विश्वास आज भी अडिग है और जनता-जनार्दन ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 

 

Continue Reading

Previous: आज पर्यटकों के लिए खुल जाएगी विश्व विख्यात फूलों की घाटी, सुबह 8 बजे रवाना होगा सैलानियों का दल
Next: उत्तराखंड में अक्तूबर के आखिर तक लागू हो सकता है यूसीसी कानून, नियमावली और प्रशिक्षण में लग रहा है वक्त

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.