Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में अक्तूबर के आखिर तक लागू हो सकता है यूसीसी कानून, नियमावली और प्रशिक्षण में लग रहा है वक्त

Uk Fast Khabar June 1, 2024

देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का कानून बनाने के बाद अब उत्तराखंड की धामी सरकार इसे लागू करने की तैयारी में है। प्रदेश में यूसीसी कानून अक्तूबर आखिर तक लागू हो सकता है। यूसीसी की नियमावली का ड्राफ्ट बनाने का काम 50 फीसदी से अधिक हो चुका है और अगले ढाई महीनों में नियमावली बनाने का काम पूरा हो जाएगा, लेकिन इसे लागू करने में थोड़ा और समय इसलिए लगेगा, क्योंकि इसके लिए पंचायत और निकाय स्तर पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी। गृह विभाग को इस संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। एक्ट के तहत विवाह और लिव इन में रहने के लिए पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा भी होगी। इसके लिए वेबसाइट व पोर्टल बनाने का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यूसीसी की नियमावली बनाने का काम पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में गठित नौ सदस्यीय समिति कर रही है। समिति को यह कार्य फरवरी के दूसरे हफ्ते में दिया गया था।
तब से अब तक समिति ने आधी नियमावली तैयार कर ली है और अब समिति को इस कार्य को निपटाने में मुश्किल से ढाई महीने का समय लगेगा। समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक, समिति नियमावली ड्राफ्ट तैयार करने के साथ इसे लागू करने के तकनीकी पहलुओं पर काम कर रही है।

विवाह, लिव इन के वर्चुअल पंजीकरण के लिए मोबाइल एप
समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक, एक्ट के तहत विवाह और लिव इन में रहने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसे ऑनलाइन भी कराया जा सकेगा। इसके लिए एक वेबसाइट व पोर्टल बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। आईटीडीए ने 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। स्मार्ट फोन से ही घर बैठे पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार की जा रही है।

प्रशिक्षण के बाद हो जाएगा लागू
यूसीसी कानून के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पंचायतों और नगर निकायों के माध्यम से पंजीकरण की व्यवस्था होगी। इसके लिए पंचायत और निकाय स्तर पर तैनात कर्मचारियों को यूसीसी एक्ट और उसकी नियमावली के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में गृह विभाग को प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी करने का अनुरोध कर दिया गया है। कोशिश है कि यूसीसी कानून की नियमावली का ड्राफ्ट अगले ढाई महीनों में तैयार हो जाए, लेकिन इसे लागू करने से पहले निकायों व पंचायतों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित होना जरूरी है। सचिव गृह से इस संबंध में अनुरोध कर दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कम से कम डेढ़ से दो माह का समय लगेगा। ऐसी स्थिति में अक्तूबर महीने तक नियमावली तैयार कर उसे लागू करने की स्थिति बन सकती है।
– शत्रुघ्न सिंह, अध्यक्ष, यूसीसी नियमावली ड्राफ्ट समिति

 

 

Continue Reading

Previous: 22 दिन, 10 राज्य और 60 से ज्यादा चुनावी कार्यक्रम, प्रचार को सबसे ज्यादा डिमांड में रहे सीएम धामी
Next: आग उगल रहा सूरज: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर, नमामि गंगे के घाट मई में ही डूबे

Related Stories

मक़राना से nagma बानो अपनी बेटी किस्मत के साथ लापता, परिवार परेशान, तलाश जारी

मक़राना से nagma बानो अपनी बेटी किस्मत के साथ लापता, परिवार परेशान, तलाश जारी

June 5, 2026
अचानक मौसम ने ली करवट, हरिद्वार में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से निजात, जलभराव से लोग परेशान

अचानक मौसम ने ली करवट, हरिद्वार में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से निजात, जलभराव से लोग परेशान

June 5, 2026
हिमालयी राज्यों के लिए जियोथर्मल स्प्रिंग से निकलने वाली CO2 के फायदे या नुकसान? जानिए क्या कह रहे वैज्ञानिक?

हिमालयी राज्यों के लिए जियोथर्मल स्प्रिंग से निकलने वाली CO2 के फायदे या नुकसान? जानिए क्या कह रहे वैज्ञानिक?

June 5, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मक़राना से nagma बानो अपनी बेटी किस्मत के साथ लापता, परिवार परेशान, तलाश जारी

मक़राना से nagma बानो अपनी बेटी किस्मत के साथ लापता, परिवार परेशान, तलाश जारी

June 5, 2026
Samsung Health का बड़ा अपडेट, Galaxy Watch अब AI के साथ देगी पर्सनल हेल्थ गाइडेंस

Samsung Health का बड़ा अपडेट, Galaxy Watch अब AI के साथ देगी पर्सनल हेल्थ गाइडेंस

June 5, 2026
*सैटेलाइट के माध्यम से राखी जाएगी आड़ा फुकान पर नज़र*

*सैटेलाइट के माध्यम से राखी जाएगी आड़ा फुकान पर नज़र*

June 5, 2026
अचानक मौसम ने ली करवट, हरिद्वार में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से निजात, जलभराव से लोग परेशान

अचानक मौसम ने ली करवट, हरिद्वार में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से निजात, जलभराव से लोग परेशान

June 5, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मक़राना से nagma बानो अपनी बेटी किस्मत के साथ लापता, परिवार परेशान, तलाश जारी
  • Samsung Health का बड़ा अपडेट, Galaxy Watch अब AI के साथ देगी पर्सनल हेल्थ गाइडेंस
  • *सैटेलाइट के माध्यम से राखी जाएगी आड़ा फुकान पर नज़र*
  • अचानक मौसम ने ली करवट, हरिद्वार में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से निजात, जलभराव से लोग परेशान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.