Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पहले ही चुनाव में क्‍लीन स्‍वीप… नतीजों से बढ़ा मुख्यमंत्री धामी का कद

Uk Fast Khabar June 6, 2024

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर जैसी उम्मीद जताई जा रही थी, वह ठीक उसी के अनुरूप रहे हैं। भाजपा ने पांचों सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक कद में भी इजाफा किया है। उनके नेतृत्व में राज्य में यह पहला लोकसभा चुनाव था, जिसमें उनके रणनीतिक कौशल की परीक्षा होनी थी और इसमें वह शत-प्रतिशत अंक हासिल करने में सफल रहे।

राज्य में इस चुनाव में भी भाजपा को मिली जीत के नायक निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रहे, लेकिन मुख्यमंत्री धामी भी निरंतर जुटे रहे। असल में इस चुनाव में मुख्यमंत्री धामी के राजनीतिक अनुभव के साथ रणनीतिक कौशल को भी कसौटी पर परखा जाना था। अपने दूसरे कार्यकाल के दो साल के भीतर मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता की पहल समेत अन्य ऐतिहासिक निर्णय लिए, इससे वह देश में भाजपा के नए चेहरे के तौर पर उभरे। ऐसे में उनके नेतृत्व में राज्य में लड़े गए पहले लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। यानी, सीधे तौर पर उनकी प्रतिष्ठा इस चुनाव से जुड़ी थी। इस सबको देखते हुए मुख्यमंत्री धामी लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही राज्य में चुनाव की दृष्टि से सक्रिय हो गए थे। इसी क्रम में उन्होंने नारीशक्ति वंदन कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की और सभी जिलों में आयोजित इस कार्यक्रम में भीड़ भी खूब उमड़ी।
इससे संकेत मिलने लगे थे कि भाजपा इस बार इतिहास रचेगी। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ 68 जनसभाएं, रोड शो जैसे कार्यक्रमों को संबोधित किया। यही नहीं, प्रधानमंत्री समेत अन्य बड़े नेताओं की राज्य में हुई 42 सभाओं, रैलियों में वह स्वाभाविक रूप से उपस्थित रहे।
अब जबकि चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और पांचों सीटों पर लगातार तीसरी बार कमल खिला है तो इससे मुख्यमंत्री का कद और बढ़ा है। जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री धामी की केमिस्ट्री ने रंग जमाया है। मुख्यमंत्री देवभूमि की जनता के मिजाज को भांपने में कामयाब रहे। साथ ही उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित करके भी दिखाया है।

Continue Reading

Previous: धामी सरकार इन अधिकारियों से नाराज, जिलों से लेकर सचिवालय स्तर पर गिर सकती है गाज; ये है पूरा मामला
Next: हार पर आया कांग्रेस का रिएक्‍शन, कहा- उपचुनाव व नगर निकाय चुनाव में मिलेगा जनता का आशीर्वाद

Related Stories

Dehradun: सीएम धामी ने किया बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण

Dehradun: सीएम धामी ने किया बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण

April 14, 2026
Sara Ali Khan: पंवाली कांठा की वादियों में सारा अली खान ने की ट्रैकिंग, पूरा किया 18 किमी लंबा ट्रेक, तस्वीरें

Sara Ali Khan: पंवाली कांठा की वादियों में सारा अली खान ने की ट्रैकिंग, पूरा किया 18 किमी लंबा ट्रेक, तस्वीरें

April 14, 2026
Uttarakhand Census: ऑनलाइन चरण के दौरान दिख रहा उत्साह, तीन दिन के भीतर 18 हजार से अधिक स्व-गणना

Uttarakhand Census: ऑनलाइन चरण के दौरान दिख रहा उत्साह, तीन दिन के भीतर 18 हजार से अधिक स्व-गणना

April 14, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Rudrapur: कंपनी में नो एंट्री… ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मोर्चरी में हंगामा

Rudrapur: कंपनी में नो एंट्री… ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मोर्चरी में हंगामा

April 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Dehradun: सीएम धामी ने किया बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण
  • Sara Ali Khan: पंवाली कांठा की वादियों में सारा अली खान ने की ट्रैकिंग, पूरा किया 18 किमी लंबा ट्रेक, तस्वीरें
  • Uttarakhand Census: ऑनलाइन चरण के दौरान दिख रहा उत्साह, तीन दिन के भीतर 18 हजार से अधिक स्व-गणना
  • Rudrapur: कंपनी में नो एंट्री… ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मोर्चरी में हंगामा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.