Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं भाजपा के सहयोगी दल- सीएम पुष्‍कर सिंह धामी

Uk Fast Khabar July 1, 2024

जागरण संवादी में शनिवार को उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के सुनहरे सपनों का मंच भी सजा। राज्य बने हुए 23 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। इस अवधि में रोजगार, उद्यम, आजीविका की दिशा में कदम बढ़े, लेकिन अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा, हर हाथ को काम, पलायन के दंश से मुक्ति जैसे युवाओं के सपने पूरे करने को अभी लंबी उड़ान शेष है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प व्यक्त किया कि सरकारी विभागों में रिक्त सभी पदों को शत-प्रतिशत भरा जाएगा। साथ में युवाओं के कौशल को निखारने के लिए इस प्रकार योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है कि वे राज्य से बाहर जाने का इरादा ही त्याग दें। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को कानूनी रूप देने की पहल कर चुके मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र में हमारे सहयोगी दल भी इस कानून को लेकर सहमत हैं। फेयरफील्ड बाय मैरियट में शनिवार को अभिव्यक्ति के उत्सव जागरण संवादी के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन सत्र में ‘देवभूमि के युवाओं के सपने’ को लेकर अपने विचार रखे। दैनिक जागरण के राज्य संपादक कुशल कोठियाल ने युवाओं से जुड़े प्रश्नों समेत विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से संवाद किया। युवाओं के सपने और उन्हें धरातल पर उतारने की योजना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार हर युवा का सपना होता है। इसे पूरा करने का संकल्प सरकार ने लिया है।
पेपर लीक, नकल होने की घटनाओं ने परीक्षाओं की शुचिता और युवाओं के सपनों को चोट पहुंचाई तो सबसे पहले सख्त नकलरोधी कानून बनाने का निर्णय लिया गया। यह कानून बना तो अब पूरा देश और कई प्रदेश इसी राह पर आगे बढ़ने लगे हैं। उनके मुख्यमंत्रित्व काल के तीन वर्षों में 14,800 रिक्त सरकारी पदों पर भर्तियां हो चुकी हैं।
अब पेपर लीक नहीं हो रहे। योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। सरकार नकल के विरुद्ध कड़े रुख के साथ कदम उठा रही है। इसे जड़ से समाप्त करने की दिशा में ही देश का सबसे कड़ा नकलरोधी कानून बनाया गया है। इस प्रकार के मामले फास्ट ट्रेक कोर्ट में निस्तारित हों, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

जनता ने बहुमत दिया तो पूरा हुआ समान नागरिक संहिता का वायदा
समान नागरिक संहिता में उत्तराखंड के चैंपियन बनने और जनता से किए गए वायदे को पूरा करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में समान नागरिक संहिता का वायदा जनता से किया गया था। जनता ने मिथक तोड़ते हुए दूसरी बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई। सरकार ने भी जनता से किया वायदा पूरा करते हुए समान नागरिक संहिता के लिए पहल की। अब तक भाजपा के सहयोगी दल भी चाहते हैं कि समान नागरिक संहिता लागू हो। भाजपा का यह संकल्प है कि पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू की जाए। देवभूमि से समान नागरिक संहिता की गंगा निकल चुकी है।

 

Continue Reading

Previous: देहरादून में सजा ‘संवादी’ का मंच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ; प्रवाहित हुई विचारों की त्रिवेणी
Next: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर, अब तक 30 लाख तीर्थयात्री कर चुके हैं दर्शन

Related Stories

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

October 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
  • उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
  • I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
  • दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.