Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आज से चार दिन भारी वर्षा के आसार, इन इलाकों में आ सकती है बाढ़; अलर्ट पर रहें

Uk Fast Khabar July 1, 2024

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद से बादलों का डेरा है और पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह धूप खिलने के बाद मौसम ने करवट बदली और शाम को झमाझम वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज से अगले चार दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। जबकि कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है। वहीं, नदी-नालों के किनारों में भी बाढ़ के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा का क्रम जारी
बीते गुरुवार को उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने के बाद से ही पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा का क्रम जारी है। खासकर कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है। देहरादून में भी हल्की से मध्यम वर्षा के दौर हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी सुबह से ही धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में घने बादल छाए। इसके बाद समूचे दून और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हुई।
करीब 45 मिनट हुई तेज वर्षा से तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली। हालांकि, सड़कों पर कई जगह जल भराव की स्थिति भी बनी। उधर, चारधाम क्षेत्र में भी भारी वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। जिससे भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेशभर में वर्षा की संभावना है। आगामी तीन जुलाई तक सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून के दस्तक देते ही निगम अलर्ट, गठित की क्यूआरटी
मानसून के दस्तक देते ही देहरादून नगर निगम अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर के सभी 100 वार्डों में वर्षा के दौरान जलभराव और आपदा से निपटने के लिए आठ क्विक रिस्पांस टीमों (क्यूआरटी) का गठन कर लिया गया है। नगर निगम के तमाम उच्चाधिकारियों को टीमों का नेतृत्व सौंपा गया है। जबकि अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल को नोडल बनाया गया है। निगम में स्थापित कंट्रोल रूम से शिकायतों और सूचना के प्रसार के साथ ही निगरानी भी की जाएगी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि मानसून के दृष्टिगत नगर निगम के संयुक्त रूप से स्वास्थ्य अनुभाग, निर्माण अनुभाग, भूमि अनुभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की ओर से नगर क्षेत्र में जलभराव या अन्य किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी का गठन किया गया है। जिसमें प्रत्येक सफाई निरीक्षक अपने आवंटित वार्ड के सफाई सुपरवाइजर व वार्ड के 10-10 पर्यावरण मित्रों को तैनात करेंगे। क्यूआरटी वार्ड के निवर्तमान पार्षद व क्षेत्रीय जनता के निरंतर संपर्क में रहेंगे और किसी भी प्रकार की जलभराव तथा अन्य आपात स्थिति की सूचना पर 24 घंटे निस्तारण के लिए उपलब्ध रहेंगे।
साथ ही अपने नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी के माध्यम से उच्च अधिकारियों को प्रगति की सूचना उपलब्ध कराएंगे। जल निकासी के लिए सक्शन पंप, कटर, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली की आवश्यकता पड़ने पर आपदा कंट्रोल रूम नगर निगम से प्राप्त कर सकेंगे। इस अवधि में कोई भी कर्मचारी अपना मोबाइल बंद नहीं रखेगा। निगम कंट्रोल रूम में 0135-2652571 पर जलभराव व अन्य आपदा संबंधी सूचना दी जा सकती है।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर, अब तक 30 लाख तीर्थयात्री कर चुके हैं दर्शन
Next: उत्तराखंड के पूर्व सीएम की नए आपराधिक कानून पर पहली प्रतिक्रिया, बोले- सरकार जल्दी में है…

Related Stories

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

October 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
  • उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
  • I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
  • दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.