Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

रुद्रपुर में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मजदूर की मौत, आरोपी बाइक सवार मौके से फरार

Uk Fast Khabar June 4, 2026

रुद्रपुर में बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक एक निजी कंपनी में कार्यरत था और ड्यूटी से घर लौट रहा था. हादसा उस समय हुआ जब रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

रामपुर रुद्रपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय नरेश दिवाकर की मौत हो गई. नरेश दिवाकर पुत्र रामगोपाल दिवाकर ग्राम बुजुर्ग रम्पुरा, थाना बिलासपुर यूपी का निवासी था. वह अपने पीछे पत्नी शारदा देवी, चार बेटियों और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया. परिवार के अनुसार नरेश दिवाकर एक कंपनी के सुपर साइन कॉन्ट्रैक्ट के अंतर्गत कार्यरत था और प्रतिदिन की तरह ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहा था. मृतक के बड़े पुत्र शिवम दिवाकर ने बताया कि उनके पिता नरेश दिवाकर अपने साथी सोनू दिवाकर के साथ बाइक से घर आ रहे थे. इसी दौरान सोनिया होटल के सामने शाहाबाद की ओर से रॉन्ग साइड में आ रही एक बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेश दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक चालक अजय कुमार, निवासी शाहाबाद जनपद रामपुर, घायल नरेश दिवाकर को अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचाने के बाद आरोपी चालक अजय कुमार वहां से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. क्षेत्राधिकारी (सीओ) विभव सैनी ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके. सीओ विभव सैनी ने कहा कि मृतक के परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं नरेश दिवाकर की असमय मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है.

Continue Reading

Previous: चीन सीमा पर पांडव नृत्य, जादुंग पहुंच भावुक हुए जाड़ समुदाय के लोग, नेलांग को भी बसाने की मांग
Next: देहरादून DAV कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला, ED ने दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

June 24, 2026
उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

June 24, 2026
देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

June 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

June 24, 2026
उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

June 24, 2026
देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

June 24, 2026
जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!

जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!

June 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत
  • उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह
  • देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार
  • जापानी AI स्टार्टअप Sakana ने लॉन्च किया Fugu, Anthropic के टॉप मॉडल्स को दी टक्कर!
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.