Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून DAV कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला, ED ने दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Uk Fast Khabar June 4, 2026

ED ने देहरादून DAV PG कॉलेज स्कॉलरशिप स्कैम केस में दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की.

देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में दो आरोपियों पीयूष चंद्र भटनागर और रंजना रावत के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल की है. इससे पहले हुई जांच में एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के लिए जारी छात्रवृत्ति की करोड़ों रुपए की राशि को कथित तौर पर फर्जी बैंक खाते के माध्यम से दोनों आरोपियों पर गबन कर निजी उपयोग में लगाने के आरोप सामने आए हैं.

ईडी की जांच के अनुसार, साल 2009 से 2014 के बीच एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए जारी छात्रवृत्ति की राशि को एक अनधिकृत बैंक खाते में जमा किया गया. जांच में सामने आया कि उक्त खाते में छात्रवृत्ति की रकम, अन्य कॉलेज खातों से ट्रांसफर की गई राशि और ब्याज समेत करीब 2.27 करोड़ रुपए जमा हुए थे. इस मामले में पहले उत्तराखंड पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. जिसके आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की. जांच में पाया गया कि कॉलेज प्रबंधन समिति ने बैंक की लक्ष्मी रोड शाखा में खाता खोलने की अनुमति दी थी. लेकिन दस्तावेजों में कथित हेरफेर कर जीएमएस रोड शाखा में एक अलग और अनधिकृत बैंक में खाता खोल दिया गया.

ईडी के मुताबिक, कॉलेज कर्मचारी पीयूष चंद्र भटनागर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस खाते का संचालन किया और छात्रवृत्ति की राशि को व्यवस्थित तरीके से दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया. ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि अनधिकृत खाते से 42.50 लाख रुपए नकद जबकि 66.50 लाख रुपए अलग-अलग व्यक्तियों के नाम जारी चेक के माध्यम से निकाले गए. इसके अलावा, 99.43 लाख रुपए सीधे पीयूष चंद्र भटनागर के निजी बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए. जांच एजेंसी ने ये भी पाया कि इसके बाद रकम को कई खातों में घुमा कर निजी उपयोग, नकद निकासी और अन्य वित्तीय लेनदेन में इस्तेमाल किया गया.

जांच के दायरे में रंजना रावत की भूमिका: ईडी के अनुसार, रंजना रावत जो कॉलेज के बैंक खातों की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता और छात्रवृत्ति समन्वयक थीं, उन्होंने भी इस घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जांच में सामने आया कि उन्होंने कई खाली चेक पर साइन किए थे. जिनका बाद में छात्रवृत्ति की राशि निकालने और उसे विभिन्न खातों में ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया गया. एजेंसी का कहना है कि साइन किए गए सभी चेक ने कथित तौर पर अवैध वित्तीय लेनदेन को आसान बनाया.

बीमा पॉलिसी और वाहन खरीदने में इस्तेमाल हुई रकम: जांच में यह भी सामने आया कि कथित अपराध से अर्जित धन का एक हिस्सा बीमा पॉलिसियों, बैंक जमा और अन्य चल संपत्तियों में निवेश किया गया. ईडी ने पाया कि आरोपी और उनके परिवार के नाम पर बीमा पॉलिसियां खरीदी गईं और एक होंडा एक्टिवा एच स्मार्ट (125 सीसी) वाहन भी खरीदा गया. इसी आधार पर ईडी ने 7.86 लाख रुपए मूल्य की चल संपत्तियों को अटैच किया है.

एजेंसी के अनुसार, बैंक रिकॉर्ड, दस्तावेजी सबूतों और पीएमएलए की धारा-50 के तहत दर्ज बयानों के आधार पर ईडी ने पीयूष चंद्र भटनागर और रंजना रावत के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 3 और 4 के तहत देहरादून की विशेष अदालत में अभियोजन ने चार्जशीट दाखिल की है.

Continue Reading

Previous: रुद्रपुर में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मजदूर की मौत, आरोपी बाइक सवार मौके से फरार
Next: 2027 Bentley Flying Spur ग्लोबल मार्केट के लिए हुई पेश, मिला V8 हाइब्रिड इंजन

Related Stories

Volvo XC60 और XC90 के लॉन्ग-रेंज प्लग-इन हाइब्रिड का खुलासा, जानें क्या हैं फीचर्स

Volvo XC60 और XC90 के लॉन्ग-रेंज प्लग-इन हाइब्रिड का खुलासा, जानें क्या हैं फीचर्स

September 16, 2026
‘बेड़ू पाको बारामासा’ की पहली धुन और ग्रामोफोन का दौर, डिजिटाइज होगा उत्तराखंड के स्वर्णिम संगीत का इतिहास

‘बेड़ू पाको बारामासा’ की पहली धुन और ग्रामोफोन का दौर, डिजिटाइज होगा उत्तराखंड के स्वर्णिम संगीत का इतिहास

September 16, 2026
महिला के गंगा स्नान वीडियो के साथ टेंपरिंग, एआई से बनाया अश्लील, तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश

महिला के गंगा स्नान वीडियो के साथ टेंपरिंग, एआई से बनाया अश्लील, तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश

September 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Volvo XC60 और XC90 के लॉन्ग-रेंज प्लग-इन हाइब्रिड का खुलासा, जानें क्या हैं फीचर्स

Volvo XC60 और XC90 के लॉन्ग-रेंज प्लग-इन हाइब्रिड का खुलासा, जानें क्या हैं फीचर्स

September 16, 2026
‘बेड़ू पाको बारामासा’ की पहली धुन और ग्रामोफोन का दौर, डिजिटाइज होगा उत्तराखंड के स्वर्णिम संगीत का इतिहास

‘बेड़ू पाको बारामासा’ की पहली धुन और ग्रामोफोन का दौर, डिजिटाइज होगा उत्तराखंड के स्वर्णिम संगीत का इतिहास

September 16, 2026
महिला के गंगा स्नान वीडियो के साथ टेंपरिंग, एआई से बनाया अश्लील, तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश

महिला के गंगा स्नान वीडियो के साथ टेंपरिंग, एआई से बनाया अश्लील, तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश

September 16, 2026
रुद्रप्रयाग में स्थापित होगा बदरीनाथ वेद महाविद्यालय, बीकेटीसी ने चुनी 22 नाली भूमि, जानें क्या है मोदी सरकार की ये योजना

रुद्रप्रयाग में स्थापित होगा बदरीनाथ वेद महाविद्यालय, बीकेटीसी ने चुनी 22 नाली भूमि, जानें क्या है मोदी सरकार की ये योजना

September 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Volvo XC60 और XC90 के लॉन्ग-रेंज प्लग-इन हाइब्रिड का खुलासा, जानें क्या हैं फीचर्स
  • ‘बेड़ू पाको बारामासा’ की पहली धुन और ग्रामोफोन का दौर, डिजिटाइज होगा उत्तराखंड के स्वर्णिम संगीत का इतिहास
  • महिला के गंगा स्नान वीडियो के साथ टेंपरिंग, एआई से बनाया अश्लील, तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश
  • रुद्रप्रयाग में स्थापित होगा बदरीनाथ वेद महाविद्यालय, बीकेटीसी ने चुनी 22 नाली भूमि, जानें क्या है मोदी सरकार की ये योजना
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.