Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड कांग्रेस के चुनावी रण में दिख रहा रणनीतिक ‘खालीपन’, हरदा की गैरहाजिरी का कितना प्रभाव?

Uk Fast Khabar July 11, 2026

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2026 की रणनीति में जुटी कांग्रेस, पार्टी के सबसे सीनियर और कद्दावर नेता हरीश रावत गैरहाजिर, देहरादून से नवीन उनियाल की रिपोर्ट

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बाकी बचे महज कुछ महीनों को राजनीतिक रणनीतियों के लिए अहम माना जा रहा है. खास बात ये है कि कांग्रेस की तरफ से चुनाव के लिए होमवर्क भी होने लगा है और जिम्मेदारियां भी तय की जाने लगी हैं, लेकिन राज्य स्थापना के बाद यह पहला मौका है, जब इस बेहद खास पल में कांग्रेस के सबसे सीनियर नेता की ही भूमिका शून्य हो गई है.

दरअसल, इस बार हरीश रावत की गैरमौजूदगी में ही पार्टी रण के लिए मैदान भी चुन रही है और चुनावी रणबांकुरों का चयन भी कर रही है. इतना ही नहीं चुनाव में सभी की भूमिकाओं को तय करने के लिए भी इस वक्त पार्टी की सक्रिय राजनीति में हरीश रावत मौजूद नहीं हैं.

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं और कांग्रेस संगठन भी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटा है. यही नहीं केंद्रीय नेतृत्व लगातार प्रदेश का दौरा कर रहा है, जिसके जरिए कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इन तमाम गतिविधियों के बीच कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा लंबे समय से राजनीतिक मंचों और कार्यक्रमों से दूर है.

करीब 1 महीने से कहीं नजर नहीं आए हरदा: पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पिछले करीब 1 महीने से कहीं नजर नहीं आए हैं. इसके पीछे की वजह उनके खराब स्वास्थ्य को बताया गया है, लेकिन बावजूद इसके पार्टी में उनको लेकर तमाम चर्चाएं जारी हैं. करीब एक महीने पहले हरीश रावत देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए थे.

इसके बाद से वे किसी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, संगठनात्मक बैठक या सार्वजनिक मंच पर नजर नहीं आए हैं. इस दौरान कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम कार्यक्रम आयोजित किए. प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेशभर में बैठकों का सिलसिला शुरू किया, लेकिन इन कार्यक्रमों में हरीश रावत की कमी लगातार महसूस की गई.

कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल का भी देहरादून दौरा हुआ. जिसे प्रदेश कांग्रेस के लिए इसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक माना गया, क्योंकि लंबे समय बाद वेणुगोपाल उत्तराखंड पहुंचे थे. इसके बावजूद हरीश रावत इस कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए. इसके बाद अब पार्टी कार्यकर्ताओ के बीच चर्चा इस बात को लेकर रही कि क्या हरीश रावत का स्वास्थ्य ज्यादा खराब है और क्या चुनावी रणनीतियों में उनके अनुभव का लाभ पार्टी को आने वाले दिनों में मिल पाएगा या नहीं?

पार्टी के नेताओं के अनुसार हरीश रावत की अनुपस्थिति का मुख्य कारण उनका स्वास्थ्य है. कुछ दिन पहले स्वयं हरीश रावत ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का उल्लेख किया था. ऐसे में पार्टी के भीतर उनकी गैरमौजूदगी को स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जा रहा है, न कि किसी राजनीतिक असहमति से. कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह कहते हैं कि,

“जल्द ही हरीश रावत स्वस्थ होंगे और राजनीतिक सक्रियता के साथ पहले की तरह पार्टी के कार्यक्रमों में दिखाई देंगे.“- प्रीतम सिंह, कांग्रेस विधायक

हालांकि, चुनावी तैयारियों के इस दौर में हरीश रावत की अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक विश्लेषण भी शुरू हो गया है. उत्तराखंड कांग्रेस में लंबे समय तक हरीश रावत चुनावी रणनीति, संगठन और जनसंपर्क का प्रमुख चेहरा रहे हैं. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद उनकी पहचान रहा है.

हरदा की गैर मौजूदगी पर अलग-अलग राय: ऐसे में जब चुनाव नजदीक हों और वे लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर हों, तो यह स्वाभाविक है कि इससे आगामी चुनाव पर इसके प्रभाव की भी बात होगी. पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर अलग-अलग राय भी सामने आ रही है.

एक वर्ग का मानना है कि हरीश रावत जल्द स्वस्थ होकर फिर से चुनावी अभियान की कमान संभालेंगे और पहले की तरह कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे. वहीं, दूसरा वर्ग यह कहता है कि कांग्रेस किसी एक व्यक्ति पर आधारित पार्टी नहीं है, बल्कि एक विचारधारा और संगठन के आधार पर आगे बढ़ने वाली राजनीतिक पार्टी है. इसलिए किसी एक नेता की अस्थायी गैरमौजूदगी से चुनावी तैयारियों पर निर्णायक असर नहीं पड़ेगा.

अब सबकी नजर इस बात पर है कि स्वास्थ्य में सुधार के बाद हरीश रावत कब सक्रिय राजनीति में वापसी करते हैं. विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आएंगे, उनकी भूमिका और सक्रियता को लेकर चर्चाएं भी तेज होंगी. फिलहाल, कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटी है, लेकिन पार्टी के सबसे अनुभवी नेताओं में शामिल हरीश रावत की गैरमौजूदगी पार्टी में राजनीतिक खालीपन को जरूर महसूस कराएगी. हरीश रावत पहली बार 1 फरवरी 2014 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने. 27 मार्च 2016 को उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लग गया था. वहीं 1 अप्रैल 2016 को हरीश रावत दोबारा सीएम बने , लेकिन एक दिन बाद फिर से राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था. 11 मई 2016 को फिर से हरदा को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली, 18 मार्च 2017 तक वो सूबे के सीएम रहे.

 

Continue Reading

Previous: हर्षिल के तेलगाड़ क्षेत्र में फिर मंडरा रहा खतरा, विशेषज्ञ करेंगे स्थलीय निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर
Next: ‘बेबी डू डाई डू’ के प्रमोशन के लिए स्टार कास्ट पहुंची देहरादून, हुमा कुरैशी ने दर्शकों से 3 बार कहा ‘शुक्रिया’

Related Stories

iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

September 10, 2026
तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल

तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल

September 10, 2026
हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन

हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन

September 10, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

September 10, 2026
तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल

तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल

September 10, 2026
हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन

हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन

September 10, 2026
अलग अंदाज: राजनीति के बाद फुटबॉल के मैदान में उतरे नितिन नवीन, खिलाड़ियों से किया संवाद

अलग अंदाज: राजनीति के बाद फुटबॉल के मैदान में उतरे नितिन नवीन, खिलाड़ियों से किया संवाद

September 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  • तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल
  • हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन
  • अलग अंदाज: राजनीति के बाद फुटबॉल के मैदान में उतरे नितिन नवीन, खिलाड़ियों से किया संवाद
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.