Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘बेबी डू डाई डू’ के प्रमोशन के लिए स्टार कास्ट पहुंची देहरादून, हुमा कुरैशी ने दर्शकों से 3 बार कहा ‘शुक्रिया’

Uk Fast Khabar July 11, 2026

‘बेबी डू डाई डू’ को मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स के बीच अभिनेत्री हुमा कुरैशी समेत फिल्म की पूरी टीम देहरादून पहुंची, दर्शकों का आभार जताया

देहरादून: इन दिनों चर्चा का विषय बनी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की स्टार कास्ट शुक्रवार को देहरादून पहुंची. फिल्म को देशभर के कई शहरों में मिल रहे दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स के बीच अभिनेत्री हुमा कुरैशी, अभिनेता रचित सिंह, मरुधर शेखावत, निर्देशक नचिकेत सामंत और निर्माता साकिब सलीम ने शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान कलाकारों ने फिल्म को मिल रहे समर्थन पर खुशी जताते हुए देहरादून के दर्शकों का विशेष रूप से धन्यवाद किया.

‘बेबी डू डाई डू’ फिल्म की स्टार कास्ट देहरादून में: संवाद कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि किसी भी फिल्म की वास्तविक सफलता केवल बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से नहीं, बल्कि दर्शकों की प्रतिक्रिया से तय होती है. उन्होंने कहा कि-

बेबी डू डाई डू’ को पिछले एक सप्ताह के दौरान विभिन्न शहरों में अच्छा रेस्पॉन्स मिला है. कई स्थानों पर फिल्म के शो दर्शकों से खचाखच भरे रहे हैं. यह संकेत है कि फिल्म की कहानी और उसके पात्र दर्शकों से जुड़ने में सफल रहे हैं. जब किसी शहर के लोग किसी फिल्म को इतना स्नेह देते हैं, तो कलाकारों की जिम्मेदारी बनती है कि वे उनके बीच पहुंचकर उनका आभार व्यक्त करें.
-हुमा कुरैशी, अभिनेत्री-

हुमा कुरैशी ने दर्शकों को तीन बार कहा शुक्रिया: हुमा ने कहा कि देहरादून के दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन ने पूरी टीम को उत्साहित किया है. उन्होंने दर्शकों को तीन बार “शुक्रिया” कहते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया.

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टार कास्ट का ‘इंडिया दर्शन’: फिल्म की टीम इन दिनों अपने ‘इंडिया दर्शन’ अभियान के तहत विभिन्न शहरों का दौरा कर रही है. इसी क्रम में देहरादून को भी इस अभियान में शामिल किया गया. कार्यक्रम में मौजूद अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया सबसे महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर लोगों के बीच जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वह पूरी टीम के लिए प्रेरणादायक है. निर्देशक नचिकेत सामंत ने कहा कि-

सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज और लोगों की भावनाओं को जोड़ने का भी काम करता है. जब दर्शक किसी कहानी और उसके पात्रों से जुड़ते हैं, तो वह फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होता है.
-नचिकेत सामंत, निर्देशक-

नचिकेत के अनुसार, ‘बेबी डू डाई डू’ को मिल रहा समर्थन इसी बात का संकेत है कि फिल्म दर्शकों के साथ भावनात्मक स्तर पर संवाद स्थापित करने में सफल रही है.

फिल्म निर्माता साकिब ने देहरादून के दर्शकों का आभार जताया: निर्माता साकिब सलीम ने भी देहरादून के दर्शकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण एक लंबी और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया होती है, लेकिन जब दर्शक किसी फिल्म को अपनाते हैं, तो पूरी मेहनत सफल होती दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि-

उत्तराखंड के दर्शकों ने हमेशा अच्छी फिल्मों को सराहा है और ‘बेबी डू डाई डू’ को लेकर भी यहां सकारात्मक माहौल देखने को मिला है.
-साकिब सलीम, निर्माता-

भविष्य में ऐसी ही रोचक फिल्में बनाने का वादा: कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने दर्शकों से सीधे संवाद भी किया और फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कई ऐसे क्षण आए, जिन्होंने फिल्म की कहानी को और प्रभावशाली बनाने में मदद की. टीम ने कहा कि फिल्म को लेकर दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रियाओं का वे लगातार अध्ययन कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसी कहानियां लेकर आने का प्रयास करेंगे, जो लोगों से जुड़ सकें.

लोगों ने कलाकारों के साथ खिचाई तस्वीर: देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में फिल्म प्रेमी और प्रशंसक भी मौजूद रहे. कई लोगों ने कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में कलाकारों ने कहा कि दर्शकों की तालियां और उनका स्नेह किसी भी पुरस्कार से अधिक महत्वपूर्ण होता है. फिल्म की स्टार कास्ट का कहना है कि दर्शकों के साथ यह सीधा संवाद उनके लिए खास अनुभव रहा.

देहरादून के लोगों की गर्मजोशी से खुश है फिल्म की स्टार कास्ट: ‘बेबी डू डाई डू’ की स्टाराकास्ट ने कहा कि देहरादून की गर्मजोशी और यहां के लोगों के अपनत्व ने इस यात्रा को यादगार बना दिया है. टीम के अनुसार, दर्शकों का यही समर्थन उन्हें आगे भी बेहतर और सार्थक सिनेमा बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा. फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को लेकर दर्शकों के बीच बनी चर्चा और कलाकारों के इस दौरे ने देहरादून में फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल बनाया. वहीं, फिल्म की टीम का मानना है कि किसी भी रचनात्मक प्रयास की सबसे बड़ी ताकत दर्शकों का विश्वास होता है और यही विश्वास उन्हें लगातार नई कहानियां कहने का हौसला देता है.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड कांग्रेस के चुनावी रण में दिख रहा रणनीतिक ‘खालीपन’, हरदा की गैरहाजिरी का कितना प्रभाव?
Next: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में छह लोगों की बेरहमी से हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Related Stories

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

October 22, 2026
उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

October 22, 2026
चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

October 22, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

October 22, 2026
उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

October 22, 2026
चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

October 22, 2026
देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें

देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें

October 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!
  • उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग
  • चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?
  • देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.