Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नानकमत्ता में लूट और अप्राकृतिक कृत्य का आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Uk Fast Khabar August 7, 2026

आरोपी और उसके साथियों ने 5 अगस्त को नानकसागर डैम क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर उसका पर्स और नकदी लूटी, अप्राकृतिक कृत्य किया

खटीमा: नानकसागर डैम क्षेत्र में युवक के साथ लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य के सनसनीखेज मामले में उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए मुख्य आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया. एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटा गया पर्स, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.

लूटकांड और अप्राकृति कृत्य का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार: पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया. पूरे मामले के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 06अगस्त 2026 की रात प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में नानकमत्ता के वांछित आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बेरीघाट, खटीमा की तलाश में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी.

आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग: पुलिस के अनुसार मच्छीझाला के समीप डैम बंधे पर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया. संदिग्ध ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और फरार होने लगा. पुलिस ने पीछा करते हुए करीब दो किलोमीटर आगे गलाबाग रोड के कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की. इस दौरान मोटरसाइकिल फिसलने के बाद आरोपी पैदल भागा और झाड़ियों की आड़ लेकर दोबारा पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की.

चेतावनी के बावजूद फायरिंग करने के बाद पुलिस ने चलाई गोली: बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद आरोपी लगातार फायरिंग करता रहा. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में नियमानुसार जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में कबूला अपराध: पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों दीपक सिंह निवासी झनकट तथा मनोज भाटिया निवासी बानूसी के साथ मिलकर 05 अगस्त 2026 को नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका पर्स और नकदी लूटी थी. उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था. घटना के बाद से वह पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था. पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल दोनों अन्य आरोपी दीपक सिंह और मनोज भाटिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

बरामद सामान

  • एक अवैध तमंचा (.315 बोर)
  • एक खोखा कारतूस (.315 बोर)
  • एक जिंदा कारतूस (.315 बोर)
  • लूटा गया भूरे रंग का पर्स
  • ₹1,220 भारतीय मुद्रा
  • ₹30 नेपाली मुद्रा
  • एक एक्सिस बैंक एटीएम कार्ड
  • मोबाइल खरीद का बिल
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं. वहीं इस मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक राजेन्द्र पंत, उपनिरीक्षक मनोज जोशी, हेड कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद इमरान, कांस्टेबल नवीन जोशी तथा चालक कांस्टेबल नरेन्द्र बोरा शामिल रहे.

एसएसपी अजय गणपति का ने बताया कि-

अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का सख्त रुख है. युवक के साथ लूट, मारपीट व अप्राकृतिक कृत्य करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. तमंचा बरामद किया गया है.-अजय गणपति, एसएसपी-

Continue Reading

Previous: केदारनाथ यात्री के सिर पर गिरा पत्थर, हड्डी टूटकर दिमाग में घुसी, श्रीनगर बेस अस्पताल में 4 घंटे चली जटिल सर्जरी
Next: रामनगर के रिजॉर्ट में बर्थडे पार्टी बनी मुसीबत! केक खाने के बाद गाजियाबाद सीओ के परिवार की बिगड़ी तबीयत

Related Stories

सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

August 7, 2026
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मानसून के दौरान सतर्क रहने के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मानसून के दौरान सतर्क रहने के निर्देश

August 7, 2026
प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील, पर्यटकों से जिम्मेदारी निभाने को कहा मुख्यमंत्री धामी ने

प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील, पर्यटकों से जिम्मेदारी निभाने को कहा मुख्यमंत्री धामी ने

August 7, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

August 7, 2026
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मानसून के दौरान सतर्क रहने के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मानसून के दौरान सतर्क रहने के निर्देश

August 7, 2026
प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील, पर्यटकों से जिम्मेदारी निभाने को कहा मुख्यमंत्री धामी ने

प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील, पर्यटकों से जिम्मेदारी निभाने को कहा मुख्यमंत्री धामी ने

August 7, 2026
Ola Electric अपनाएगी डीलर-आधारित रिटेल मॉडल, अपने स्टोर चलाने के पांच साल बाद किया फैसला

Ola Electric अपनाएगी डीलर-आधारित रिटेल मॉडल, अपने स्टोर चलाने के पांच साल बाद किया फैसला

August 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही
  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मानसून के दौरान सतर्क रहने के निर्देश
  • प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील, पर्यटकों से जिम्मेदारी निभाने को कहा मुख्यमंत्री धामी ने
  • Ola Electric अपनाएगी डीलर-आधारित रिटेल मॉडल, अपने स्टोर चलाने के पांच साल बाद किया फैसला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.