Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

रामनगर के रिजॉर्ट में बर्थडे पार्टी बनी मुसीबत! केक खाने के बाद गाजियाबाद सीओ के परिवार की बिगड़ी तबीयत

Uk Fast Khabar August 7, 2026

गाजियाबाद पुलिस में तैनात एक सीओ के परिवार की तबीयत कथित तौर पर फफूंदयुक्त केक खाने से बिगड़ गई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिया सैंपल

रामनगर: नैनीताल जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रामनगर के ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में जन्मदिन मनाने पहुंचे गाजियाबाद पुलिस में तैनात एक सीओ के परिवार की तबीयत कथित तौर पर फफूंदयुक्त केक खाने से बिगड़ गई. मामले में सीओ के पति ने रामनगर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर रिजॉर्ट प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटना के समय गाज़ियाबाद में तैनात सीओ प्रीति अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए रामनगर आयी हुई थीं. सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके से खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए हैं.

रिजॉर्ट में जन्मदिन का केक खाने के बाद सीओ के परिवार के लोग बीमार: तहरीर के अनुसार मोंटी निवासी बिहारी कॉलोनी, शाहदरा, दिल्ली, अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार और रिश्तेदारों के साथ एक दिन के लिए रामनगर स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे थे. उनके साथ कुल 16 लोग मौजूद थे, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल थे. बच्चों की उम्र 2 वर्ष, 5 वर्ष, 6 वर्ष, 7 वर्ष और 10 वर्ष बताई गई है. जन्मदिन के लिए रिजॉर्ट से लगभग दो हजार रुपये का केक मंगवाया गया. आरोप है कि केक खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों समेत परिवार के कई सदस्यों को उल्टियां शुरू हो गईं.

सीओ के पति ने लगाया केक में फफूंद और कीड़े होने का आरोप: सीओ के पति मोंटी का आरोप है कि-

जब हमने केक को ध्यान से देखा, तो उसमें फफूंद और छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दिए. हमने तुरंत रिजॉर्ट स्टाफ को इसकी जानकारी दी. लेकिन उनकी ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया. खराब केक खाने से पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ गई और सभी को प्राथमिक उपचार कराना पड़ा.
-मोंटी, सीओ के पति-

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात करीब 11 बजे दो बार 112 पर कॉल करने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद उन्हें स्वयं रामनगर कोतवाली पहुंचकर तहरीर देनी पड़ी.

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने केक के सेंपल लिए: घटना की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फूड इंस्पेक्टर असलम खान ने केक और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए हैं. मामले में फूड इंस्पेक्टर असलम खान ने बताया कि-

हमें दोपहर बाद एक शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे. वहां जन्मदिन के अवसर पर परोसे गए केक को खाने के बाद बच्चों समेत परिवार के कुछ सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई. शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. प्रथम दृष्टया केक में कोई स्पष्ट खराबी नजर नहीं आई, लेकिन एहतियात के तौर पर केक का सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया है.
-असलम खान, फूड इंस्पेक्टर-

फूड इंस्पेक्टर ने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कोई अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने तहरीर के बाद जांच शुरू की: वहीं मामले में रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने कहां कि-

पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच और खाद्य सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है. यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो रिजॉर्ट प्रबंधन के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है.
-सुशील कुमार, कोतवाल-

रिजॉर्ट प्रबंधक ने कहा जांच में सहयोग करेंगे: वहीं इस मामले में जब रिजॉर्ट के प्रबंधक विक्रम बलवारिया से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि-

रिजॉर्ट में अपनी कोई बेकरी नहीं है. जन्मदिन का केक बाहरी विक्रेता से मंगवाया गया था. फिलहाल हमें यह जानकारी नहीं है कि केक किस स्थिति में रिजॉर्ट तक पहुंचा. मामले की गंभीरता को देखते हुए हम स्वयं भी जांच करेंगे कि केक किस दुकान या बेकरी से मंगाया गया था और आखिर उसमें कथित तौर पर फफूंद व अन्य खराबी कैसे आई.
-विक्रम बलवारिया, प्रबंधक, रिजॉर्ट-

उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित सप्लायर के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को पूरा सहयोग दिया जाएगा.

Continue Reading

Previous: नानकमत्ता में लूट और अप्राकृतिक कृत्य का आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Next: 13 साल की किशोरी से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.