Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Delhi Coaching Accident के बाद Uttarakhand में एक्शन, सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने पर होगी विधिक कार्रवाई

Uk Fast Khabar August 1, 2024

प्रदेश में संचालित कोचिंग सेंटर और ऐसे भवन जिनके बेसमेंट में मानवीय गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उनकी जांच में यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। यदि कोई संस्थान अथवा भवन स्वामी तय समय के भीतर इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाता है तो उसे विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी।

पत्र में जांच बिंदुओं का भी उल्लेख
मुख्य सचिव की ओर से सभी डीएम को भेजे गए पत्र में यह निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने पत्र में जांच किन बिंदुओं पर की जानी है, इसका भी स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है कि जिला स्तर पर गठित होने वाली जांच समिति देखेगी कि भवन उप नियमों का अनुपालन किया गया है या नहीं। यह भी देखा जाएगा कि भवन की संचनात्मक अखंडता मजबूत है या नहीं। भवन निर्माण को आवश्यक अनुमोदन व प्रमाणपत्र भवन स्वामी ने प्राप्त किए हैं अथवा नहीं।

अनापत्ति प्रमाणपत्र की स्थिति भी जाएगी जांची
अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच भी समिति करेगी। वह देखेगी कि अग्निशमन यंत्र, अलार्म व निकासी मार्ग को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया गया है या नहीं। अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र की स्थिति भी जांची जाएगी। यही नहीं, विद्युत सुरक्षा विभाग की ओर से सुझाए गए उपायों का समावेश भवन में स्थापित विद्युत प्रणाली में किया गया है या नहीं, इसकी भी जांच होगी। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जांच समिति सभी बिंदुओं व निष्कर्षों का दस्तावेजीकरण अनिवार्य रूप से करेगी। साथ ही आवश्यक संस्तुतियां और नियमों का अनुपालन न करने वालों के लिए दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति भी समिति अपनी जांच रिपोर्ट में करेगी।

आवास विभाग की समिति भी छह बिंदुओं पर करेगी जांच
आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के निर्देश पर कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए आवास विभाग ने जिला स्तर पर समिति गठित की है। सभी जिलों की समितियां दो सप्ताह के भीतर छह बिंदुओं पर जांच कर आवास विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगी। आवास मंत्री अग्रवाल ने दिल्ली जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति उत्तराखंड में न हो, इसके दृष्टिगत बुधवार को अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को दूरभाष पर राज्य में कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में शासन ने कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए जिला स्तर पर समिति गठित कर दी।

सभी जिलों में संचालित कोचिंग में मापदंड़ों की होगी जांच
अपर सचिव आवास अतर सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली जैसी घटनाएं यहां न हों, इसके लिए सभी जिलों में संचालित कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मापदंडों की जांच आवश्यक है। जांच के लिए प्रत्येक जिले में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। नगर आयुक्त अथवा अधिशासी अधिकारी, डीएम द्वारा नामित अधिकारी, जिला अग्निशमन अधिकारी और एसएसपी व एसपी द्वारा नामित अधिकारी इस समिति के सदस्य होंगे। यह समिति कोचिंग संस्थानों के विधिवत निबंधन, सुरक्षा मानकों के अनुपालन, भवन निर्माण एवं विकास उपविधि के अनुपालन की स्थिति, फायर एक्जिट, प्रवेश व निकास एवं आकस्मिक स्थिति से निबटने को सुरक्षा उपायों की व्यवस्था की जांच करेगी।

Continue Reading

Previous: आज भी उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मलबा आने से दून-मसूरी मार्ग फिर बंद
Next: टिहरी में बहीं 10 गाड़ियां, छह की मौत-चार लापता; हाल जानने पहुंचेंगे सीएम धामी

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.