Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चीन सीमा पर हवाई उड़ान सेवा होगी मजबूत, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के लिए एयरफोर्स को एनओसी देगा उत्तराखंड

Uk Fast Khabar July 15, 2023

चीन सीमा से सटे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार पर वायुसेना और प्रदेश सरकार में सहमति बनी है।
एयर आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य वायु कमान एयर मार्शल आरजीके कपूर ने इस संबंध में शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अलग-अलग भेंट की। पिथौरागढ़ एयरपोर्ट को एयरफोर्स के अधीन करने को शीघ्र अनापत्ति देने के उनके अनुरोध पर हामी भरने के साथ सरकार ने कार्यवाही गतिमान होने की जानकारी दी।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शुक्रवार को राजभवन में एयर मार्शल आरजीके कपूर, वायुसेना और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यपाल ने कहा कि पिथौरागढ़ का नैनी सैनी एयरपोर्ट सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
वहां हवाई सेवाओं के सुचारु संचालित होने से पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को लाभ मिलेगा। साथ ही वाइब्रेंट विलेज को विकसित के केंद्र और राज्य की सरकारों के मिशन को पूरा करने में सहायता मिलेगी। इस क्षेत्र में ओम पर्वत, आदि कैलास, कैलास पर्वत यात्रा की दृष्टि से भी यह एयरपोर्ट महत्वपूर्ण है।

एयरफोर्स और सरकार के मध्य एमओयू किया जा सकेगा:
राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन के अतिरिक्त सीमांत क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने और सामरिक दृष्टि से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एयरफोर्स एवं प्रदेश सरकार में निरंतर विचार-विमर्श एवं समन्वय आवश्यक है। बैठक में एयरफोर्स की ओर से आग्रह किया गया कि पिथौरागढ़ एयरपोर्ट को एयरफोर्स के अधीन करने को शीघ्र एनओसी की कार्यवाही की जाए। इससे एयरफोर्स और सरकार के मध्य एमओयू किया जा सकेगा।
नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे ने बताया गया कि इस संबंध में राज्य सरकार सहमति व्यक्त कर चुकी है। इस संबंध में कार्यवाही चल रही है। प्रदेश के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों में बने हेलीपैड को एयरफोर्स के उपयोग के लिए उच्चीकृत करने का भी अनुरोध किया गया। इससे एयरफोर्स के अलावा सामान्य हेली सेवाओं को भी मदद मिलेगी।
पंतनगर एयरपोर्ट को भी विस्तारित करते हुए उसमें एयरफोर्स के लिए एन्क्लेव बनाने का अनुरोध किया गया। यूकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बैठक में एयरफोर्स के अधिकारियों से कहा कि चिन्यालीसौड़ तथा गौचर में बनी एयरस्ट्रिप के उपयोग पर भी विचार किया जाए। बैठक में विंग कमांडर अनुज चोपड़ा, एयर कमांडर ताहिर शेख उपस्थित रहे।
उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर एयर मार्शल आरजीके कपूर ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि प्रदेश में नए पुलों की भार क्षमता न्यूनतम 24 टन तक प्रस्तावित करना आवश्यक है। इससे एयरफोर्स और थल सेना के भारी वाहनों की आवाजाही आसानी से हो सकेगी।
नए पुलों के निर्माण एवं अपग्रेडेशन में यही भार क्षमता रखी जानी चाहिए। वर्तमान में प्रदेश में पुलों की न्यूनतम भार क्षमता 17 टन है। उन्होंने बताया कि एयरफोर्स और गढ़वाल मंडल विकास निगम व कुमाऊं मंडल विकास निगम के बीच एमओयू प्रस्तावित है। इससे एयरफोर्स के अधिकारियों व कार्मिकों को केंद्र सरकार की दर पर दोनों निगमों की सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति मिल जाएगी।

एयरफोर्स को आवंटित करें 20 एकड़ भूमि:
एयर मार्शल कपूर ने पिथौरागढ़ एयरफील्ड के लिए कुल 25 एकड़ जमीन में से 20 एकड़ राज्य सरकार को आवंटित करने का अनुरोध किया। उन्होंने पीएम गतिशक्ति योजना को राज्य में अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीएम गतिशक्ति के अंतर्गत राज्य सरकार के साथ समन्वय से कार्य किए जाएंगे।

Continue Reading

Previous: चंद्रयान की सफलता को ऋषिकेश में हुआ गंगा आरती का आयोजन, महिलाओं ने बनाया इसे खास
Next: उत्तराखंड दौरे पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम; कहा- आगामी चुनाव में फिर से परचम लहराएगी भाजपा

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.