Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे से 20 हजार नए रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uk Fast Khabar May 31, 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किच्छा तहसील के अंतर्गत एक हजार एकड़ में विकसित होने वाले अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे में लगभग 7500 करोड़ का प्रत्यक्ष निवेश और 20 हजार रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का गठन किया जा चुका है। इसके साथ ही पर्यावरणीय अनुमति, शेयर होल्डर एग्रीमेंट, स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट, भूजल अनुमति एवं सीडा द्वारा मानचित्र के अनुमोदन की कार्यवाही की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारे के विकास और क्रियान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष निगरानी प्राधिकरण की दूसरी बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों के संपन्न होने के बाद सरकार यह परियोजना प्रारंभ करने की स्थिति में है।
राज्य सरकार ने एसपीवी को भूमि लीज पर देने के लिए सिडकुल को उपलब्ध करा दी है। अवस्थापना कार्यों के लिए यूपीसीएल और सिंचाई विभाग से डीपीआर बनाई गई है। भारत सरकार से एसपीवी का अंश, यानी 410 करोड़ मिलने से सभी अवस्थापना कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से एसपीवी का अंश देने के साथ ही प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर औद्योगिक प्रोत्साहन योजना को विस्तार देने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना को आर्थिक केंद्र बनाते हुए लगभग तीन हजार एकड़ ग्रीन फील्ड सिटी बनाने की परियोजना पर कार्य कर रही है। इस क्षेत्र में एम्स का सेटेलाइट सेंटर, किच्छा डिग्री कालेज, बस अड्डा बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है और सड़क चौड़ीकरण के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। यहां से 15 मिनट की दूरी पर पंतनगर एयरपोर्ट है, इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की योजना अंतिम चरण में है। सरकार योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर कार्य कर रही है।
बैठक में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री व नीति आयोग की अध्यक्ष सुमन बेरी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

Previous: हरीश और प्रीतम ने एकदूसरे पर फिर साधा निशाना, लोकसभा चुनाव को लेकर लगाए ये बड़े आरोप
Next: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने की बड़ी घोषणा, बताया- विशेषज्ञ चिकित्सकों का बनेगा अलग कैडर

Related Stories

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

July 13, 2026
रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

July 13, 2026
भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

July 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

July 13, 2026
रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

July 13, 2026
भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

July 13, 2026
उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

July 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये
  • रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन
  • भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल
  • उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.