Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

प्रदेश के करीब 8 लाख एएसडी मतदाता बन रहे चुनौती, 14 जुलाई से नोटिस जारी कर दावे और आपत्तियों का होगा निस्तारण

Uk Fast Khabar July 3, 2026

प्रदेश में एसआईआर का कार्य अंतिम चरण में है. निर्वाचन अधिकारी मतदाता सूची को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने को लेकर प्रयासरत हैं.

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे एसआईआर अभियान अंतिम चरण में है. दरअसल, राज्य में 8 जून से एसआईआर अभियान शुरू हुआ था, जो 7 जुलाई को पूरा होगा. खास बात यह है कि प्रदेश में करीब 88.99 फीसदी गणना फॉर्म को डिजिटल किया जा चुका है. जहां एक ओर इन सभी डाटा को दुरुस्त कर फाइनल आंकड़ा तैयार किया जाएगा. वहीं, दूसरी ओर पोलिंग बूथ की मैपिंग फिर से की जाएगी, ताकि मतदाताओं के आधार पर पोलिंग बूथों का निर्धारण किया जा सके. इसके साथ ही 14 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिश किया जाएगा.

उत्तराखंड राज्य में कुल 79,60,762 मतदाता हैं. प्रदेश में चल रहे एसआईआर के दौरान इन सभी मतदाताओं को गणना फार्म वितरित किया जा चुका है. वहीं 70,83,915 गणना फॉर्म को डिजिटल किया जा चुका है. खास बात यह है कि प्रदेश के 13 जिलों में से 4 जिले ऐसे हैं, जहां पर एसआईआर अभियान लगभग पूरा हो चुका है. लेकिन इन जिलों में अभी भी बड़ी संख्या में एएसडी मतदाता चिन्हित हैं, जिनको ढूंढा जा रहा है. इनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिला शामिल है. ऐसे में अब इन जिलों में पोलिंग बूथ के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.

दरअसल, 7 जुलाई तक प्रदेश भर में एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न करने के साथ ही पोलिंग बूथों का पुनर्गठन भी की जानी है. प्रदेश में चल रहे एसआईआर के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत यानी एएसडी में दर्ज मतदाताओं की सूची एक चुनौती बनी हुई है. क्योंकि प्रदेश में एएसडी श्रेणी में 8,32,834 मतदाता दर्ज हैं. जिसके चलते मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से एक बार फिर बूथ स्तर पर इसकी समीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही निर्वाचन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों मंडल में मंडलायुक्त जिलों की फील्ड विजिट कर ऐसे पोलिंग बूथ का भ्रमण करें जहां अन कलेक्टेबल श्रेणी में मार्क मतदाताओं की संख्या अधिक है.

प्रदेश के जिन जिलों में एएसडी श्रेणी में मतदाता पाए गए हैं. जिसमें एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और डब्लिकेट मतदाता चिन्हित होते हैं, तो उसका फिर से परीक्षण करने के निर्देश रोल ऑब्जर्वर और ईआरओ को दिए गए हैं. अभी 7 जुलाई तक का समय है ऐसे में निर्देश दिए गए हैं कि बीएलओ और बीएलए के साथ बातचीत करते हुए इसका दोबारा से परीक्षण कर लिया जाए. ऐसे में अगर कोई छूटा हुआ व्यक्ति अपना दोबारा फॉर्म भरने में सफल हो जाता है तो उसके फार्म को भी डिजिटलाइज्ड किया जाए.
-विजय कुमार जोगदंडे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड-

बूथ लेवल अधिकारी, ऐब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ सूची में शामिल मतदाताओं के गणना फार्म पर जरूरी जानकारी जरूर अंकित करें. ताकि पात्र मतदाताओं का नाम सूची से ना काटे और अपात्र के साथ ही दोहराव वाले नाम समय रहते हटाये जा सके. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में कुल 79,60,762 मतदाता हैं. जिसमें से 79,60,530 मतदाताओं को गणना फार्म वितरित किया जा चुका है. वितरित गणना फार्म में से 70,83,915 गणना फॉर्म को डिजिटलाइज किया जा चुका है. वहीं 8,32,834 मतदाता ऐसे हैं, जिनको एएसडी श्रेणी में रखा गया है. यानी ये ऐसे मतदाता हैं, जो अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत हैं, जिनकी जानकारी को एकत्र किया जा रहा है.

खासबात ये है कि एएसडी श्रेणी में रखें गए मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक उधमसिंह नगर, देहरादून और हरिद्वार जिले में हैं. यही वजह है की मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से लगातार इन तीन जिलों पर विशेष फोकस किया जा रहा है. उत्तराखंड में 8 जून से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई है जो 7 जुलाई तक चलेगी. ऐसे में 7 जुलाई को एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न होने और पोलिंग बूथ का पुनर्गठन होने के साथ ही मतदाताओं के फाइनल आंकड़े को कंपाइल करते हुए 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी किया जाएगा. इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण के लिए एक महीने का समय रहेगा. इसी दौरान 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का भी निस्तारण किया जाएगा.

इसके बाद 15 सितंबर 2026 फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी. 14 जुलाई से शुरू होने वाले दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए कार्ययोजना भी तैयार की गई है. इसके लिए प्रदेश में 70 ईआरओ के साथ ही 800 एईआरओ की भी तैनाती की गई है. नोटिस फेज के दौरान किसी भी मतदाता को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए जिलों में विशेष व्यवस्था भी की गई है. खासकर, पर्वतीय क्षेत्रों में दावे आपत्तियों के निस्तारण के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कैंम्प लगाया जाएगा. इसी तरह मैदानी क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील के अलावा नगर निगम नगर पंचायत और वार्ड लेवल पर भी कैंप लगाए जाएंगे.

Continue Reading

Previous: Instagram पर आए मेटा ग्लासेज़ के लिए नए स्टोरी फीचर्स, स्पिन व्यू से मिलेगा 360 डिग्री एक्सपीरियंस
Next: Breaking वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, अनुशासनहीनता पर एसडीओ कालसी राजीव नयन नौटियाल निलंबित ।

Related Stories

Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना

Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना

July 24, 2026
भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

July 24, 2026
बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

July 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना

Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना

July 24, 2026
भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

July 24, 2026
बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

July 24, 2026
बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

July 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना
  • भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा
  • बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.