Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बाजपुर में युवकों पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

Uk Fast Khabar July 16, 2026

बाजपुर में युवकों के साथ मारपीट मामले की पुलिस पड़ताल में जुट गई है. जल्द मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है.

रुद्रपुर: बाजपुर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के अंदर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खाना खाने पहुंचे कुछ युवकों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है.

जनपद के बाजपुर क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में मारपीट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, खाना खाने पहुंचे कुछ युवकों पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने अचानक हमला कर दिया. हमलावरों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से युवकों की बेरहमी से पिटाई की, जिससे रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पीड़ित करन सिंह पुत्र सुबेग सिंह ने बाजपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि फरवरी माह में गांव में आयोजित वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता में उसकी टीम ने गांव के ही रविंद्र सिंह की टीम को हराया था. इसी हार के बाद से रविंद्र सिंह उससे रंजिश रखने लगा था. पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद भी कई बार रास्ते में गाली-गलौज और विवाद की घटनाएं हो चुकी थी. करन सिंह के अनुसार, वह अपने कुछ साथियों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था.

इसी दौरान रविंद्र सिंह अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंच गया और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी आरोपियों ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया. इतना ही नहीं, मारपीट करते हुए उन्हें रेस्टोरेंट के बाहर तक घसीट लिया गया. इस दौरान रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ितों को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जाते समय हमलावरों ने उसकी स्विफ्ट कार में भी तोड़फोड़ की और नुकसान पहुंचाया. घटना के बाद घायल पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की.

बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है. वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-नरेश चौहान, बाजपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक-

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था भंग करने और हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है. फिलहाल वायरल वीडियो और पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.

Continue Reading

Previous: डॉक्टरों ने किया किशोर के गलत गुर्दे का ऑपरेशन, मौत के बाद 5 चिकित्सकों और संचालक पर मुकदमा दर्ज
Next: उत्तराखंड में हरेला पर्व से पहले चर्चाओं में ‘Black Harela’ अभियान, पेड़ कटान पर फूटा युवाओं का गुस्सा

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.