Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में हरेला पर्व से पहले चर्चाओं में ‘Black Harela’ अभियान, पेड़ कटान पर फूटा युवाओं का गुस्सा

Uk Fast Khabar July 16, 2026

ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर हजारों पेड़ काटे जा रहे हजारों पेड़, हरेला पर्व से ठीक पहले पर्यावरण प्रेमी और युवाओं ने चलाया ‘ब्लैक हरेला’ अभियान

देहरादून: ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर हजारों पेड़ काटे जाने के मामले में पर्यावरण प्रेमियों ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पर अभियान छेड़ दिया है. इसी को लेकर हरेला पर्व से ठीक पहले पर्यावरण प्रेमियों ने ‘ब्लैक हरेला अभियान’ चलाया है. इसको लेकर भी तमाम पर्यावरण प्रेमी सड़कों पर एकजुट हुए हैं. हालांकि, मामले को लेकर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पर्यावरण प्रेमियों को सीधी नसीहत भी दी है.

एक तरफ हरेला पर्व, दूसरी तरफ कट रहे 3000 हजार पेड़: उत्तराखंड में हरेला पर्व 2026 की तैयारियों के बीच इस बार पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक नया अभियान चर्चा में है. देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत करीब 3000 पेड़ों की कटाई के विरोध में पर्यावरण प्रेमियों ने ब्लैक हरेला अभियान शुरू किया है.

पर्यावरण प्रेमी और युवाओं ने चलाया ‘ब्लैक हरेला’ अभियान: हरेला पर्व से ठीक पहले शुरू हुए इस अभियान के जरिए पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सरकार तक अपनी चिंता पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. विरोध केवल सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं.

उत्तराखंड लंबे समय से जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है. ऐसे समय में विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई लगातार चिंता का विषय बनी हुई है. हालिया विवाद देहरादून-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के सात मोड़ क्षेत्र से जुड़ा है, जहां सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण की योजना के तहत लगभग 3000 पेड़ों को काटा जाना प्रस्तावित है.

परियोजना के लिए पेड़ों का चिह्नीकरण किया जा चुका है और उन्हें हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इस योजना की जानकारी सामने आने के बाद से ही पर्यावरण संगठनों और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था. उनका कहना है कि जिस क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की जा रही है, वो पहले से ही पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील है.
विकास परियोजनाओं के नाम पर रौंदी जा रही हरियाली: बड़ी संख्या में पेड़ों के हटने से न केवल हरित क्षेत्र कम होगा, बल्कि स्थानीय जैव विविधता, वन्यजीवों और क्षेत्र के सूक्ष्म जलवायु पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि सरकार विकास परियोजनाओं के नाम पर हरित संपदा को लगातार नुकसान पहुंचा रही है.
उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात सुधार जैसे कार्य जरूरी हैं, लेकिन इनके लिए ऐसे विकल्प भी तलाशे जा सकते हैं. जिनसे पेड़ों की कटाई कम से कम हो. इसी सोच के साथ उन्होंने ब्लैक हरेला अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत लोग सोशल मीडिया पर काले रंग के प्रतीक और विशेष संदेश साझा कर रहे हैं. इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

“यह आंदोलन किसी विकास परियोजना का विरोध नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण की आवाज है. हजारों पेड़ों की कटाई भविष्य की पीढ़ियों के साथ अन्याय होगा. लोगों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अभियान से जुड़कर हरियाली बचाने का संदेश दें.“- जगमोहन मेहंदीरत्ता, समाजसेवी

दिलचस्प बात ये है कि यह अभियान ऐसे समय शुरू हुआ है, जब 16 जुलाई से पूरे उत्तराखंड में पारंपरिक लोकपर्व हरेला मनाया जाएगा. हरेला को राज्य में हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जाता है. राज्य सरकार भी हर साल बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करती है.

लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि एक ओर सरकार हरेला पर लाखों पौधे लगाने की बात करती है, तो वहीं दूसरी ओर विकास परियोजनाओं के लिए हजारों पुराने और बड़े पेड़ों की कटाई की जा रही है. इसी विरोधाभास को उजागर करने के लिए इस बार ब्लैक हरेला मनाने का निर्णय लिया गया है.

क्या बोले वन मंत्री? उधर, राज्य सरकार ने इस पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है. उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाना भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि समाज को यह समझना होगा कि इकोलॉजी, इकोनॉमी और विकास तीनों के बीच संतुलन बनाकर ही आगे बढ़ा जा सकता है.
फिलहाल, हरेला पर्व से पहले शुरू हुआ ब्लैक हरेला अभियान प्रदेश में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन की बहस को फिर से तेज कर रहा है. एक ओर सरकार इसे जनहित की महत्वपूर्ण परियोजना बता रही है, तो दूसरी ओर पर्यावरण प्रेमी इसे राज्य की हरित विरासत के लिए गंभीर खतरा मान रहे हैं.

Continue Reading

Previous: बाजपुर में युवकों पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Next: उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से झारखंड के श्रमिक की मौत

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.