Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष हिरासत में, युवती ने लगाया है दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप

Uk Fast Khabar July 8, 2026

एसएसपी के अनुसार नरेश पांडे के खिलाफ, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है. वह नामजद, वांछित आरोपी है

नैनीताल: जिले के भवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे को दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोपों के मामले में पुलिस ने देर रात उनके आवास से हिरासत में ले लिया. कार्रवाई नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई. इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला. पुलिस नरेश को हिरासत में लेती, उससे पहले ही उसने फेसबुक लाइव शुरू कर दिया. अचानक उसने कोई पदार्थ भी पी लिया.

दुष्कर्म के आरोप में भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष हिरासत में: जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एक युवती ने नरेश पांडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बीते दिनों युवती के जिला न्यायालय में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 183 (पूर्व में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164) के तहत बयान भी दर्ज कराए थे. बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया.

देर रात पुलिस टीम ने हिरासत में लिया: बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी के घर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए रवाना हो गई. मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष और विधिक प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है. आवश्यक पूछताछ और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

युवती ने नरेश पांडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है: बताते चलें नरेश पांडे पर क्षेत्रीय युवती ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, जिसके बाद आरोपी से बीते दिनों नैनीताल पुलिस ने करीब 24 घंटे तक पूछताछ की और उसे छोड़ दिया. वहीं आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की जहां आरोपी को राहत नहीं मिली. उसके बाद आरोपी हाईकोर्ट की शरण में गया था. हालांकि अभी मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है. वहीं देर रात पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी नरेश पांडे को उसके घर से हिरासत में लिया.

हिरासत में लेने गई पुलिस टीम पर नरेश पांडे ने लगाए आरोप: यौन शोषण मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नैनीताल पुलिस भवाली स्थित उसके आवास पहुंची. इसी दौरान नरेश पांडे ने फेसबुक पर लाइव आकर लोगों से मदद की अपील की और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए. गिरफ्तारी के लिए पुलिस के घर पहुंचने पर नरेश पांडे ने अपने घर की बालकनी से फेसबुक लाइव किया. लाइव वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बिना वारंट उन्हें पकड़ने पहुंची है.

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया: उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ अभद्रता की, उसके कपड़े फाड़ दिए तथा उनके पिता, भाई और बेटे के साथ भी बदसलूकी की. नरेश ने यह भी कहा कि युवती ने अपने धारा 164 के बयान उनके पक्ष में दिए हैं. वीडियो अचानक समाप्त हो गया, जिससे माना गया कि पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया.

नरेश पांडे हायर सेंटर रेफर: इसी दौरान पुलिस कार्रवाई से बचने के प्रयास में नरेश पांडे ने कथित रूप से जानलेवा पदार्थ का सेवन कर लिया. उन्हें गंभीर अवस्था में पुलिस बीडी पांडे चिकित्सालय, नैनीताल लेकर पहुंची. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया. फेसबुक लाइव के दौरान भी नरेश ने जानलेवा पदार्थ पीने की बात कही थी.

एसएसपी का बयान: नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि-

नरेश पांडे के खिलाफ, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है. वह नामजद और वांछित आरोपी है. विवेचना के दौरान मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस उसे लेने गई थी. -मंजूनाथ टीसी, एसएसपी-

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में अनुबंध पर कार्यरत सहायक असिस्टेंट प्रोफेसरों को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने कहा पद से न हटाया जाए
Next: देहरादून में बोर्ड लगा था ‘इस कब्रिस्तान में बाहरी शव दफन नहीं होंगे’, हाईकोर्ट ने तत्काल हटाने का दिया आदेश

Related Stories

गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज, जानें पैसा वापस पाने का तरीका

गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज, जानें पैसा वापस पाने का तरीका

July 8, 2026
शोपियां एनकाउंटर में लश्कर का आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

शोपियां एनकाउंटर में लश्कर का आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

July 8, 2026
लक्सर में विधायक निधि सड़क घोटाला, कागजों में बनी लेकिन जांच में नहीं मिली 35.50 मीटर रोड

लक्सर में विधायक निधि सड़क घोटाला, कागजों में बनी लेकिन जांच में नहीं मिली 35.50 मीटर रोड

July 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज, जानें पैसा वापस पाने का तरीका

गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज, जानें पैसा वापस पाने का तरीका

July 8, 2026
शोपियां एनकाउंटर में लश्कर का आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

शोपियां एनकाउंटर में लश्कर का आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

July 8, 2026
लक्सर में विधायक निधि सड़क घोटाला, कागजों में बनी लेकिन जांच में नहीं मिली 35.50 मीटर रोड

लक्सर में विधायक निधि सड़क घोटाला, कागजों में बनी लेकिन जांच में नहीं मिली 35.50 मीटर रोड

July 8, 2026
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, एक दर्जन सड़कें बंद, स्कूल पहुंच गए बच्चे, तब पता चला आज छुट्टी है

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, एक दर्जन सड़कें बंद, स्कूल पहुंच गए बच्चे, तब पता चला आज छुट्टी है

July 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज, जानें पैसा वापस पाने का तरीका
  • शोपियां एनकाउंटर में लश्कर का आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
  • लक्सर में विधायक निधि सड़क घोटाला, कागजों में बनी लेकिन जांच में नहीं मिली 35.50 मीटर रोड
  • पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, एक दर्जन सड़कें बंद, स्कूल पहुंच गए बच्चे, तब पता चला आज छुट्टी है
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.