Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

धराली में धरती में समाए शिव धाम को खोजने की जद्दोजहद शुरू, जानिए पौराणिक इतिहास

Uk Fast Khabar October 12, 2026

धराली आपदा में ऐतिहासिक मंदिर भी मलबे में दब गए थे. जिसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई है.

उत्तरकाशी: धराली में पिछले वर्ष अगस्त में आई विनाशकारी आपदा के करीब एक वर्ष दो माह बाद ग्रामीणों ने मलबे में दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर को खोजने और उसके जीर्णोद्धार की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं. नवरात्रि के पहले दिन रविवार को गांव के आराध्य समेश्वर देवता की देवडोली के आदेश और सानिध्य में मंदिर को मलबे से बाहर निकालने के लिए खुदाई शुरू की गई. मंदिर समिति से जुड़े लोगों के अनुसार, इतिहास में यह चौथी बार है, जब आपदा के बाद कल्प केदार मंदिर की खोज के लिए खुदाई की जा रही है. इससे पहले वर्ष 1926 में खुदाई कर मंदिर को बाहर निकाला गया था.

धराली गांव में कल्प केदार मंदिर को केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्राचीन विरासत के रूप में भी देखा जाता है. पिछले वर्ष आई आपदा के दौरान भारी मात्रा में मलबा आने से मंदिर दब गया था. ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर करीब 25 फीट नीचे मलबे में दबा हो सकता है. ऐसे में अब ग्रामीणों ने अपनी आस्था और सामूहिक प्रयासों के बल पर मंदिर को फिर से खोजने की मुहिम शुरू की है.

रविवार को नवरात्रि के पहले दिन मंदिर की खोज के लिए निर्धारित स्थल पर विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान हवन भी किया गया. ग्रामीणों ने आराध्य समेश्वर देवता की देवडोली के सानिध्य में पूजा संपन्न कराई. इसके बाद देवता की ओर से निर्धारित समय पर खुदाई का कार्य शुरू किया गया. फिलहाल ग्रामीण अपने संसाधनों से मलबा हटाने में जुटे हैं. मंदिर समिति का कहना है कि मंदिर को खोजने के बाद उसके जीर्णोद्धार की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

समेश्वर देवता के आदेश के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से खुदाई शुरू कर दी है. मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा मुख्यमंत्री की ओर से भी की गई है. जल्द ही समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मंदिर की खोज और पुनर्निर्माण से संबंधित विषयों पर चर्चा करेगा.
-राजेश पंवार, अध्यक्ष, कल्प केदार मंदिर समिति-

मंदिर समिति के सदस्य संजय पंवार ने बताया कि बुजुर्गों से मिली जानकारी के अनुसार कल्प केदार मंदिर का इतिहास कई आपदाओं से जुड़ा है. वर्ष 1803 में आई आपदा के दौरान बाढ़ में मंदिर बह गया था. उस समय यहां करीब 204 मंदिरों का समूह होने की बात कही जाती है. इसके बाद वर्ष 1887 में यहां तीन मंदिर दिखाई दिए थे. वर्ष 1926 में एक बार फिर आई आपदा में मुख्य कल्प केदार मंदिर आधा जमीन में दब गया, जबकि अन्य छोटे मंदिर बह गए थे.संजय पंवार ने बताया कि वर्ष 1926 की आपदा के बाद ग्रामीणों ने खुदाई कर मुख्य मंदिर को बाहर निकाला था.

इसके करीब सौ वर्ष बाद पिछले वर्ष अगस्त में धराली में आई विनाशकारी आपदा ने एक बार फिर मंदिर को मलबे में दबा दिया. इस बार मंदिर के करीब 25 फीट नीचे दबे होने का अनुमान है. अब ग्रामीणों ने नवरात्रि के पहले दिन से इसे खोजने का कार्य शुरू किया है.धराली में कल्प केदार मंदिर की खोज के लिए शुरू हुई खुदाई ग्रामीणों के लिए धार्मिक आस्था के साथ अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की कोशिश भी है.

आपदा के बाद गांव के पुनर्वास और जनजीवन को सामान्य बनाने की चुनौतियों के बीच ग्रामीणों ने मंदिर को फिर से सामने लाने का संकल्प लिया है. अब सभी की निगाहें खुदाई के दौरान मंदिर के अवशेष मिलने और उसके बाद जीर्णोद्धार की प्रक्रिया पर टिकी हैं. ग्रामीणों को उम्मीद है कि सामूहिक प्रयासों और प्रशासनिक सहयोग से प्राचीन कल्प केदार मंदिर को फिर से उसका स्वरूप दिलाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा.

Continue Reading

Previous: मिशन 2027 से पहले बीजेपी ने बढ़ाई सियासी रफ्तार, कांग्रेस अंदरूनी उलझनों में उलझी
Next: भरतपुर के वैर में क्रेशर पर हिंसक हमला, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की जयपुर में इलाज के दौरान मौत

Related Stories

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

November 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन
  • उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?
  • उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन
  • केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.